ब्रह्मांड
1.पृथ्वी को घेरने वाले अपार आकाश को ब्रह्मांड कहते है।
2. तारों के बड़े-बड़े गुच्छों को गैलेक्सी या मंदाकिनी अथवा आकाश गंगा कहते है।
3. हमारी गैलेक्सी की आकृति सर्पिल है जिसका व्यास 105 प्रकाश वर्ष है।
4. ब्रह्मांड में लगभग 1011 गैलेक्सी है और प्रत्येक गैलेक्सी में लगभग 1011 तारे है।
5. प्रकाश वर्ष (Light Year) दूरी का मात्रक है।
6. 1 प्रकाश वर्ष लगभग 9.460 x 1012 Km या 9.46 x 1015 मी. के बराबर होता है।
7. सबसे चमकीले तारे साइरस की पृथ्वी से दूरी करीब 8.7 प्रकाश वर्ष है।
8. पारसेक भी खगोलीय दूरी का दूसरा मात्रक है।
9. 1 पारसेक 3.26 प्रकाश वर्ष के बराबर होता है।
10. हमारा सूर्य मध्यवय तारा है जिसकी मृत्यु श्वेत वामन के रूप में होगी।
11. खगोलशास्त्री हमारे विश्व के जन्म का समय लगभग 15 x 109 वर्ष निर्धारित करते है।
12. ब्रह्मांड में लगातार प्रसार की घटना बिग-बैंग कहलाती है।
13. बिग बैंग का सिद्धांत को हबेल ने बनाया।
14. सौर मंडल का सर्वाधिक गर्म ग्रह शुक्र है।
15. सौर मंडल में ग्रहों की संख्या 8 है।
16. सबसे बड़ा ग्रह वृहस्पति है।
17. सूर्य से सबसे नजदीक ग्रह बुध है।
18. पृथ्वी से निकटस्थ तारा प्रॉक्सिमा सेंचुरी है।
19. पृथ्वी के उपरी परत को भू-पर्पटी कहते है।
20. सूर्य सौरमंडल के केन्द्र पर है।
21. सबसे अधिक उपग्रह वाला ग्रह वृहस्पति है।
22. सूर्य और पृथ्वी के बीच दो ग्रह शुक्र और बुध है।
23. शनि ग्रह मुख्यतः हाइड्रोजन एवं हीलियम से बना है।
24. वृहस्पति के उपग्रहों की संख्या 67 है।
25. तारा का निर्माण हाइड्रोजन एवं हीलियम गैसों से होता है।
26. सूर्य से पृथ्वी की दूरी लगभग 1.496 x 1015 Km है।
27. सूर्य से सबसे अधिक दूरी का ग्रह वरूण है।
28. सूर्य अपने अक्ष पर घुमता है जिसका घुर्णन काल लगभग 25 दिन है।
29. सभी तारे अपने क्रोड में नाभिकीय संलयन- अभिक्रिया होने के कारण ऊर्जा उत्पन्न करते है।
30. ओरियन एक तारामंडल है।
31. दुग्ध मेखला एक आकाश गंगा है।
32. सक्रिय तारे के क्रोड का पदार्थ गैस रूप में है।
33. कुछ उल्काएँ बिना पूरी तरह जले पृथ्वी पर पहुँच जाती है। इनको उल्का पिंड कहते है।
34. दो मंदाकिनियों की दूरी बढ़ रही है।
35. ब्लैक होल या कृष्ण छिद्र अनंत रूप से सघन पिण्ड है।
36. भारत का पहला कृत्रिम उपग्रह आर्यभट्ट था।
37. तारों के सुन्दर सुन्दर पैदनों को तारामंडल कहते है।
38. बादलों में मुख्यतः हाइड्रोजन एवं हीलियम गैसों होती है और इनका ताप करीब -178°C होता है।
39. जब तारे के अन्दर संलयन अभिक्रिया होती रहती है तो हाइड्रोजन का परिवर्तन हीलियम में हो जाता है।
40. सूर्य के बाहरी दृश्य भाग का ताप करीब 6000K है।
41. बुध, सूर्य की परिक्रमा 88 दिन में करता है।
42. चारों ओर वलय युक्त ग्रह शनि है।
43. चन्द्रमा पृथ्वी का एक मात्र उपग्रह है जिसे पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरा करने में 27.3 दिन लगता है।
44. हेली का पुच्छल तारा 76 वर्षों बाद दिखाई देता है।
45. सूर्य की परिक्रमा करनेवाले सूक्ष्म पिंडो को उल्का या शुटिंग स्टार्स कहते है।
46. पृथ्वी के केन्द्र का ताप करीब 4000°C है और दाब करीब 37 लाख गुणा वायुमंडलीय दाब है।
47. पृथ्वी गैसीय आवरण से ढ़की है जिसे वायुमंडल कहते है।
48. पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व घुमती है।
49. पृथ्वी की सतह पर वायुमंडल में मुख्यतः नाइट्रोजन (78% ) एवं ऑक्सीजन ( 21%) है।
50. पृथ्वी की सतह से करीब 16Km की ऊँचाई पर सूर्य की किरणों के प्रभाव से ऑक्सीजन ओजोन में बदल जाती है।
51. ओजोन सूर्य द्वारा उत्सर्जित हानिकारक पैराबैंगनी विकिरणों का अवशोषण करती है।
52. क्षोभमंडल या ट्रोपोस्फियर पृथ्वी सतह से करीब 10 Km ऊँचाई तक फैला है।
53. क्षोभमंडल में बादल वर्षण और अन्य मौसम विज्ञान संबंधित घटनाएँ घटती है।
54. पृथ्वी के सबसे करीब का मंडल क्षोभ मंडल है।
55. वायुमंडल की सबसे उपरी परत बहिमंडल है।
56. पृथ्वी से सबसे निकट स्थित ग्रह शुक्र है।
57. चन्द्रमा पर दिन का तापमान 100°C होता है।
58. सूर्य की सतह का तापमान 6000°C है।
59. सूर्य की उर्जा का स्रोत नाभिकीय संलयन है।
60. सूर्य प्रकाश को पृथ्वी पर पहुँचने में लगभग 8.3 मिनट का समय लगता है।
61. चन्द्रमा के प्रकाश को पृथ्वी पर पहुँचने में 1.3 सेकेण्ड का समय लगता है।
62. पृथ्वी का व्यास 12,756 Km है
63. चन्द्रमा पर रात का तापमान -180°C होता है।
64. सूर्य का व्यास 13,92,000 किमी. है।
65. सौर दिवस की अवधि 24 घंटा होती है।
66. सौरमंडल का सबसे छोटा उपग्रह डिमोस है।
67. सूर्य के केन्द्र का तापमान 15 मिलियन सेंटीग्रेड होता है।
68. सौरमंडल का सबसे बड़ा उपग्रह गैनिमीड है।
69. बुध और शुक्र ग्रह का कोई उपग्रह नहीं है।
70. भोर तथा सांझ का तारा शुक्र ग्रह को कहा जाता है।
71. शुक्र ग्रह को पृथ्वी की जुड़वाँ बहन कहा जाता है।
72. लाल ग्रह के रूप में मंगल तथा नीला ग्रह के रूप में पृथ्वी को जाना जाता है।
73. शुक्र और यूरेनस (अरुण) ग्रह का घुर्णन पृथ्वी के उल्टा होता है, अर्थात् पूर्व से पश्चिम
74. सबसे बड़ा तारामंडल सेन्टॉरस (Centaurus) है जिनमें 94 तारें है।
75. सौर मंडल में सूर्य का द्रव्यमान 99.97% है।
76. ग्रहों के पास अपना प्रकाश नहीं होता है। ये सूर्य की किरणों को परावर्तित कर प्रकाशित होते है।
77. सूर्य का सबसे आंतरिक स्तर क्रोड कहलाता है।
78. सूर्य का ऊपरी सतह जो दिखाई देता है प्रकाश मंडल (Photosphere) कहलाता है।
79. सूर्यग्रहण के समय सूर्य का किरीट या कोरोना दिखाई देता है।
80. बुध ग्रह का क्रोड लोहा का बना हुआ है।
81. बुध का एक पुरा दिन पृथ्वी के 90 दिनों के बराबर अवधि का होता है।
82. सूर्य सबसे तपता हुआ ग्रह है।
83. पृथ्वी का ध्रुवीय व्यास 12,714 किमी है।
84. पृथ्वी का विषुवतीय व्यास ध्रुवीय व्यास से 42 किमी ज्यादा है।
85. पृथ्वी अपने अक्ष पर 23(1/2)0 झुकी हुई है।
86. परिक्रमण के कारण पृथ्वी पर मौसम परिवर्तन होता है।
87. घुर्णन के कारण पृथ्वी पर दिन-रात होता है।
88. पृथ्वी की आंतरिक संरचना सियाल, सीमा और निफे से हुई है।
89. पृथ्वी सौरमंडल का अकेला ऐसा ग्रह है जहाँ जीवन है।
90. पृथ्वी का पहला पड़ोसी ग्रह शुक्र तथा दूसरा पड़ोसी ग्रह मंगल है।
91. फोबोस एवं डीमोस मंगल ग्रह के दो उपग्रह है।
92. शनि का सबसे बड़ा उपग्रह टिटॉन है।
93. सौरमंडल का सबसे भारी और बड़ा ग्रह वृहस्पति है।
94. वृहस्पति का सबसे बड़ा उपग्रह गैनिमीड है।
95. गैनिमीड सौर मंडल का सबसे बड़ा उपग्रह है।
96. शनि ग्रह का घनत्व सौरमंडल के ग्रहों में सबसे कम है।
97. वर्तमान में प्लूटो (यम) ग्रह न रहकर क्षुद्रग्रह का रूप ले लिया है।
98. सामान्य तारे का संभावित जीवनकाल 10 अरब वर्ष होता है।