रेडियोधर्मिता और नाभिकीय अभिक्रिया
1.प्राकृतिक रेडियोधर्मिता की खोज किसने की थी ? → हेनरी बेकरेल
2. रेडियोधर्मिता किस प्रकार की अभिक्रिया है? → नाभिकीय अभिक्रिया
3. कृत्रिम रेडियोधर्मिता की खोज किसने की थी ? → आयरन क्यूरी और जोलियट
4. रेडियोधर्मिता सामान्यतः किस प्रकार के नाभिक में होती है? → अस्थाई नाभिकों में
5. रेडियोधर्मिता को किस यंत्र से मापते हैं? → जी. एम. काउण्टर
6. रेडियोधर्मिता की इकाई क्या है? → क्यूरी
7. एक क्यूरी कितने बेकरेल के बराबर होता है? → 3.7 x 1010 बेकरेल
8. रेडियोधर्मी नियतांक की इकाई क्या है? → समय -1
9. रेडियोधर्मिता में कितने प्रकार के किरण उत्सर्जित होते हैं? → तीन (अल्फा, बीटा और गामा)
10. अल्फा कण क्या होते हैं? → He++ आयन
11. अल्फा कण पर कितना आवेश होता है? → 3.2 x 10-19 कुलांब
12. अल्फा किरण क्या होती हैं? → धन-आवेश युक्त कणों का प्रवाह
13. अल्फा किरण का वेग कितना होता है? → 1.4 x 107 से 1.7 x 107 मीटर/सेकेण्ड
14. अल्फा कण का द्रव्यमान कितना होता है? → 6.64 x 1024 ग्राम
15. अल्फा किरण में आयनन शक्ति क्यों होती है? → उच्च गतिज ऊर्जा की उपस्थिति के कारण
16. बीटा कण क्या होते हैं ? → उच्च वेग वाले इलेक्ट्रॉन
17. बीटा कण पर कितना आवेश होता है? → 1.6 x 10-19 कूलंब
18. बीटा कण का द्रव्यमान कितना होता है? → 9.11 x 10-28 ग्राम
19. बीटा किरण क्या होती हैं ? → ऋण आवेशित कणों (इलेक्ट्रॉन) का तीव्र प्रवाह
20. बीटा किरण का वेग कितना होता है? → 1 x 108 से 2.97 x 108 मीटर/सेकेण्ड
21. गामा किरण क्या होती हैं? → उच्च ऊर्जा वाले विद्युत चुम्बकीय किरण
22. गामा किरण का वेग कितना होता है? → 3 x 108 मीटर/सेकेण्ड
23. गामा किरण का तरंगदैर्घ्य कितना होता है? → 0.1 से 0.01 Ā
24. गामा कण का द्रव्यमान कितना होता है? → शून्य
25. किस रेडियोधर्मी किरण की वेधन क्षमता सबसे कम होती है? → अल्फा किरण
26. सबसे अधिक वेधन क्षमता किस रेडियोधर्मी किरण की है ? → गामा किरण
27. गामा कण पर कितना आवेश होता है? → शून्य
28. वर्ग विस्थापन का नियम किसने दिया था? → सॉडी, प्यास और रसेल
29. एक अल्फा कण के उत्सर्जन से रेडियोधर्मी तत्व की परमाणु संख्या और परमाणु द्रव्यमान में क्या परिवर्तन होता है? → परमाणु संख्या 2 इकाई और परमाणु द्रव्यमान 4 इकाई घट जाता है
30.एक बीटा कण के उत्सर्जन से रेडियोधर्मी तत्व की परमाणु संख्या. और परमाणु द्रव्यमान में क्या परिवर्तन होता है? → परमाणु संख्या एक इकाई बढ़ जाती है और परमाणु द्रव्यमान अपरिवर्तित रहता है
31. यूरेनियम (92U238) में से एक अल्फा कण और दो बीटा कण के उत्सर्जन से कौन सा तत्व बनता है? → 92U243
32. रेडियोधर्मी परमाणु में से एक अल्फा कण के उत्सर्जन से आवर्त सारणी में नए तत्व के स्थान (वर्ग) में क्या परिवर्तन होता है? → नया तत्व दो स्थान बाएं चला जाता है
33. रेडियोधर्मी परमाणु में से एक बीटा कण के उत्सर्जन से आवर्त सारणी में नए तत्व के स्थान (वर्ग) में क्या परिवर्तन होता है? → नया तत्व एक स्थान दाएं चला जाता है
34. रेडियोधर्मी परमाणु में से एक बीटा कण के उत्सर्जन से बना नवनिर्मित परमाणु और आरंभिक परमाणु क्या होते हैं? → संभारिक
35. रेडियोधर्मी परमाणु में से एक अल्फा और दो बीटा कण के उत्सर्जन से बना नवनिर्मित परमाणु और आरंभिक परमाणु क्या होते हैं? → समस्थानिक
37. रेडियोधर्मी विखंडन का नियम किसने दिया था? → रदरफोर्ड और सॉडी ने
38. किसी रेडियोधर्मी पदार्थ के विखंडन की दर किसके समानुपाती होती है ? → उसमें उपस्थित परमाणु की कुल संख्या के
39. एक क्यूरी सक्रियता किसके समतुल्य होती है? → 3.7 x 1010 dps
40. रेडियोधर्मिता की अर्धआयु (T) और विखंडन नियतांक (ʎ) में क्या संबंध है? → ʎ =0.693eT
41. C-14 की अर्धआयु कितनी होती है? → लगभग 5760 वर्ष
42. रेडियोधर्मी तत्व की औसत आयु कितनी होती है? → अर्धआयु का 1.44 गुणा
43. औसत आयु और अर्धआयु में क्या संबंध है? → अर्धआयु = औसत आयु x 0.693
44. 4n श्रेणी को किस नाम से जानते हैं? → थोरियम
45. यूरेनियम श्रेणी का अंतिम सदस्य कौन है? → 82Pb206
46. 4n + 1 श्रेणी को किस नाम से जानते हैं? → नेपच्यूनियम श्रेणी
47. नेपच्यूनियम श्रेणी का अंतिम सदस्य कौन है? → 83Bi209
48. 4n + 2 श्रेणी को किस नाम से जानते हैं? → यूरेनियम श्रेणी
49. एक्टीनियम श्रेणी का अंतिम सदस्य कौन है? → 82Pb207
50. 4n + 3 श्रेणी को किस नाम से जानते हैं? → एक्टीनियम श्रेणी
51. थोरियम श्रेणी का अंतिम सदस्य कौन है? → 82Pb208
52. चार रेडियोधर्मी श्रेणियों में से कौन मानव निर्मित श्रेणी है? → नेपच्यूनियम श्रेणी
53. रेडियोधर्मिता – विहीन तत्व को अल्फा, न्यूट्रान या प्रोटान आदि द्वारा प्रहार करके रेडियोधर्मी तत्व में परिवर्तन करने की विधि को क्या कहते हैं? → कृत्रिम रेडियोधर्मिता
54. प्रथम कृत्रिम तत्वांतरण किसके द्वारा और कब किया गया था ? → रदरफोर्ड द्वारा 1919 ई. में
55. कृत्रिम तत्वांतरण में सर्वप्रथम किस तत्व का प्रयोग किया गया था ? → नाइट्रोजन (N)
56. प्रथम कृत्रिम तत्वांतरण से कौन सा तत्व प्राप्त हुआ था ? → ऑक्सीजन (8O17)
56. सन् 1931 में चैडविक ने बेरीलियम पर अल्फा कणों से प्रहार कर कौन सा तत्व प्राप्त किया था? → कार्बन
57. रेडियम की खोज किसने की थी ? → पीयरे और मेरी क्यूरी
58. रेडियम की खोज किस खनिज से हुई थी ? → पिच ब्लेंड
59. रेडियम की अर्धआयु कितनी है ? → 1600 वर्ष
60. रेडियम की औसत आयु कितनी है ? → 2304 वर्ष
61. रेडियम से किस रोग का इलाज होता है ? → कैंसर
62. रेडियोधर्मी तत्वों का अंतिम उत्पाद सामान्यतः क्या होता है? → लेड
63. कौन सा रेडियोधर्मी तत्व कमरे के दाब और ताप पर द्रव के रूप में होता है? → फ्रांसियम
64. कौन सी अक्रिय गैस रेडियोधर्मी गैस है? → रेडॉन
65. बड़े अस्थायी नाभिक का लगभग दो समान नाभिकों में टूटना क्या कहलाता है? → नाभिकीय विखंडन
66. नाभिकीय विखंडन की क्रमवत् पुनरावृत्ति को क्या कहते हैं ? → श्रृंखला अभिक्रिया
67. नाभिकीय विखंडन होने पर द्रव्यमान का ऊर्जा में परिवर्तन का मान किस समीकरण से प्राप्त होता है? → E=mc2
68. E = mc2 समीकरण किसने दिया था? → आइंस्टीन
69. एक नाभिकीय विखंडन से कितनी ऊर्जा प्राप्त होती है? → 200 MeV
70. एक नाभिकीय विखंडन होने पर परमाणु का कितना द्रव्यमान नष्ट होता है? → 0.215 a.m.u
71. सबसे महत्वपूर्ण दो विखंडन योग्य पदार्थ कौन-कौन से हैं? → यूरेनियम और प्लूटोनियम
72. परमाणु बम किस सिद्धांत पर कार्य करता है? → नाभिकीय विखंडन की अनियंत्रित श्रृंखला अभिक्रिया
73. यूरेनियम के विखंडन से कौन-कौन से दो तत्व प्राप्त होते हैं? → बेरियम और क्रिप्टान
74. सबसे बड़ा स्थाई नाभिक कौन है? → यूरेनियम -235
75. एक ग्राम यूरेनियम की क्षति से कितनी ऊर्जा प्राप्त होती है? → 4 x 1012 कैलोरी
76. नाभिकीय विस्फोट में ऊर्जा किस रूप में मुक्त होती है? → ऊष्मीय ऊर्जा
77. नाभिकीय रिएक्टर किनकी देन है? → एनरिको फर्मी
78. नाभिकीय रिएक्टर किस सिद्धांत पर कार्य करता है? → नाभिकीय विखंडन की नियंत्रित श्रृंखला अभिक्रिया
79. नाभिकीय रिएक्टर में ईंधन के रूप में किसका प्रयोग होता है? → यूरेनियम
80. भारी जल का उपयोग नाभिकीय रिएक्टर में किस रूप में होता है? → मंदक
81. नाभिकीय रिएक्टर में श्रृंखला अभिक्रिया किससे नियंत्रित होती है? → कैडमियम व बोरॉन के छड़ से
82. नाभिकीय रिएक्टर में उष्मा संवाहक का कार्य किसके द्वारा होता है? → द्रवित सोडियम
83. नाभिकीय रिएक्टर का उपयोग मुख्यतः किसमें होता है? → विद्युत ऊर्जा उत्पादन
84. विश्व का पहला नाभिकीय रिएक्टर किस देश में स्थापित किया गया? → संयुक्त राज्य अमेरिका
85. भारत का पहला नाभिकीय रिएक्टर कहां पर स्थापित किया गया? → ट्रॉम्बे (मुम्बई)
86. कामिनी रिएक्टर कहां पर स्थित है? → कलपक्कम
87. विश्व में थोरियम का सबसे विशाल स्रोत कहां है? → केरल तट पर
88. भारत में पहला परमाणु परीक्षण कब और कहां हुआ था? → 11 मई 1974 ई. को पोखरण में
89. दो हल्के परमाणुओं के नाभिक के आपस में जुड़ कर एक भारी नाभिक बनाने की क्रिया को क्या कहते हैं? → नाभिकीय संलयन
90. नाभिकीय संलयन अभिक्रिया किस ताप पर संभव है? → 106 से 107 K
91. दो ड्यूटीरियम परमाणु से एक हीलियम परमाणु बनने में कितनी ऊर्जा मुक्त होती है? → लगभग 24. 9 MeV
92. हाइड्रोजन बम किस सिद्धांत पर कार्य करता है? → नाभिकीय संलयन अभिक्रिया
93. हाइड्रोजन बम, परमाणु बम की तुलना में कितनी ऊर्जा मुक्त करता है? → लगभग 1000 गुणा
94. हाइड्रोजन बम में किन-किन यौगिकों का प्रयोग होता है? → ड्यूटीरियम ऑक्साइड (D2 O) तथा ट्राइटियम ऑक्साइड (T2 O)
95. सूर्य की ऊर्जा का स्रोत क्या है? → नाभिकीय संलयन अभिक्रिया
96. नाभिकीय संलयन में कौन से चार महत्वपूर्ण पदार्थ प्रयोग में आते हैं? → हाइड्रोजन, ड्यूटीरियम, ट्राइटियम, लिथियम
97. नाभिकीय संलयन और नाभिकीय विखंडन में किसे नियंत्रित किया जा सकता है? → नाभिकीय विखंडन को
98. शरीर में रक्त प्रवाह के वेग को मापने के लिए किस रेडियोधर्मी तत्व का प्रयोग होता है? → सोडियम (Na24)
99. रेडियोधर्मी कोबाल्ट का उपयोग किस रोग के इलाज में होता है? → बेन ट्यूमर और कैंसर
100. रेडियोधर्मी तत्वों की परमाणु संख्या कितनी होती है? → 20 से अधिक
101. समान परमाणु क्रमांक परन्तु भिन्न परमाणु भार वाले तत्व क्या कहलाते हैं? → समस्थानिक
102. आयु निर्धारण में किस समस्थानिक का प्रयोग होता है? → कार्बन-14 (6C14)
103. समान परमाणु भार परन्तु भिन्न परमाणु क्रमांक वाले तत्व क्या कहलाते हैं? → समभारिक
104. हाइड्रोजन के कितने समस्थानिक हैं? → तीन
105. 82Pb211 से एक बीटा कण के उत्सर्जन से कौन सा समभारिक बनेगा ? → बिस्मथ (83Bi210)
106. किसी रेडियोधर्मी पदार्थ का वह परिमाण जिसमें प्रति सेकंड 106 विखंडन होते हैं, क्या कहलाता है? → रदरफोर्ड