भारतीय संविधान

1.भारतीय संविधान पूर्णतः कब लागू हुआ था

उत्तर :- 26 जनवरी, 1950

2. भारतीय संविधान में निहित विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया किस देश के संविधान से ग्रहण की गई है

उत्तर :- जापान से

3. सर्वप्रथम कांग्रेस के किस अधिवेशन में जन-गण-मन गाया गया था

उत्तर :- कलकत्ता अधिवेशन (वर्ष1911)

4. राष्ट्र गान के गायन का मानक समय कितना है

उत्तर :- 52 सेकंड

5. भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त की पदावधि क्या है

उत्तर :- 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो

6. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है

उत्तर :- राष्ट्रपति द्वारा

7. राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष कौन होता है

उत्तर :- उच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश

8. संविधान संशोधन का प्रावधान किस अनुच्छेद के अन्तर्गत किया गया है

उत्तर :- अनुच्छेद- 368

9. संविधान सभा के कार्यों से सम्बंधित समिति के अध्यक्ष कौन थे

उत्तर :- जी. वी. मावलंकर

10. संविधान के किस अनुच्छेद में मंत्रिमंडल शब्द का प्रयोग किया गया है

उत्तर :- अनुच्छेद- 352 (3) में

11. भारत का सर्वोच्च विधि अधिकारी कौन होता है

उत्तर :- भारत का महान्यायवादी

12.संविधान सभा की झंडा समिति के अध्यक्ष कौन थे

उत्तर :- डॉ. राजेंद्र प्रसाद

13. संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत धन विधेयक को परिभाषित किया गया है

उत्तर :- अनुच्छेद- 110

14. लोक सभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है

उत्तर :- 552

15. भारतीय संविधान में संसदीय विशेषाधिकार की संकलना किस देश के संविधान पर आधारित है

उत्तर :- ब्रिटेन

16. भारत के संविधान में सम्मिलित मूल अधिकार किस देश के संविधानिक प्रावधानों से प्रेरित है

उत्तर :- संयुक्त राज्य अमेरिका

17. किस संविधान संशोधन अधिनियम को लघु संविधान कहा जाता है

उत्तर :- 42वें संविधान संशोधन को

18. भारतीय संविधान के निर्माण में संविधान सभा को कितना समय लगा

उत्तर :- 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन

19. रेग्युलेटिंग एक्ट, 1773 द्वारा सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना कहाँ की गयी थी

उत्तर :- कलकत्ता में (1774 ई.)

20. भारतीयों को भारत के प्रशासन में भाग लेने का अधिकार किस अधिनियम के द्वारा प्राप्त हुआ

उत्तर :- चार्टर एक्ट, 1833 द्वारा

21. दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र किस संविधान संशोधन द्वारा बना

उत्तर :- 69वें संशोधन द्वारा

22. ब्रिटिश भारत में किस अधिनियम में संघीय शासन का प्रावधान था

उत्तर :- भारत शासन अधिनियम, 1935

23. अखिल भारतीय संघ स्थापित करने का प्रावधान किस अधिनियम में किया गया था

उत्तर :- भारत शासन अधिनियम, 1935

24. भारत की संविधान सभा ने वर्तमान रूप में राष्ट्रीय ध्वज को कब अपनाया

उत्तर :- 22 जुलाई, 1947 को

25. वित्त आयोग का कार्यकाल कितना होता है

उत्तर :- 5 वर्ष

26. भारत की संचित निधि में से राज्यों के राजस्व में सहायता अनुदान को कौन विनियमित करता है

उत्तर :- वित्त आयोग

27. नीति आयोग का अध्यक्ष कौन होता है

उत्तर :- प्रधानमंत्री

28. केन्द्र सरकार का प्रमुख कौन होता है

उत्तर :- प्रधानमंत्री

29. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु कितनी है

उत्तर :— 65 वर्ष

30. भारतीय संविधान में राज्यपाल को मनोनीत किए जाने की पद्धति में किस देश का अनुसरण किया गया है

उत्तर :- कनाडा

31.संसद का सदस्य नहीं होने पर कोई व्यक्ति अधिकतम कितने माह तक केंद्रीय मंत्री रह सकता है

उत्तर :- छह माह तक

32. भारत सरकार को कानूनी विषयों पर परामर्श कौन देता है

उत्तर :- महान्यायवादी ( अटॉर्नी जनरल)

33. भारत का राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसको संबोधित करके देता है

उत्तर :- उपराष्ट्रपति को

34. भारतीय संविधान में समानता के अधिकार का विस्तार किन अनुच्छेदों में है

उत्तर :- अनुच्छेद- 14 से 18 तक

35. भारतीय संघवाद को सहकारी संघवाद किसने कहा है

उत्तर :- जी. आस्टिन ने

 36. वित्त आयोग की नियुक्ति कौन करता है

उत्तर :- राष्ट्रपति

37. भारतीय संविधान के वृहद् होने का क्या कारण है

उत्तर :- संघ तथा राज्यों का एकल संविधान

38. भारत अर्द्धसंघात्मक राज्य है, यह किसने कहा था

उत्तर :- के. सी. व्हियर ने

39. भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए न्यूनतम आयु कितने वर्ष होना चाहिए

उत्तर :- 25 वर्ष

40. लोक सभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है

उत्तर :- लोक सभा उपाध्यक्ष को

41. राज्य सभा की अधिकतम निर्धारित सदस्य संख्या कितनी है

उत्तर :- 250

42. मंत्रिपरिषद् किसके प्रति उत्तरदायी होती है

उत्तर :- संसद के प्रति

43. भारत का प्रथम महान्यायवादी कौन था

उत्तर :- एम. सी. सीतलवाड़

44. भारतीय संघ के अंतर्गत किसी राज्य को सम्मिलित करने का अधिकार किसे प्राप्त है

उत्तर :- संसद को

45. भारतीय संविधान के निर्माण काल में संविधान सभा के कुल कितने अधिवेशन हुए थे

उत्तर :- 12

46. भारतीय संविधान में मौलिक कर्त्तव्यों का विचार किस देश के संविधान से लिया गया है

उत्तर :- रूस के संविधान से

47. भारत में न्यायिक पुनरावलोकन की संकल्पना किस देश के संविधान से ली गई है

उत्तर :- संयुक्त राज्य अमेरिका

48. भारत के संविधान में सम्मिलित आपातकालीन उपबंध किस देश के संविधान से प्रेरित है

उत्तर :- जर्मनी

49. राज्यों के पुनर्गठन से सम्बंधित फजल अली आयोग का गठन किस वर्ष किया गया था

उत्तर : – वर्ष 1953 में

50. राज्य पुनर्गठन आयोग ने 1 नवम्बर, 1956 को कितने राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश बनाए थे

उत्तर :- 14 राज्य एवं 6 संघ राज्य

51. भारत में केन्द्र शासित प्रदेशों का प्रशासन किस के द्वारा किया जाता है

उत्तर :- राष्ट्रपति द्वारा

52. राज्य का सबसे महत्त्वपूर्ण तत्व क्या है

उत्तर :- संप्रभुता

53. उद्देशिका को राजनीतिक जन्मपत्री की संज्ञा किसने प्रदान की है

उत्तर :- के. एम. मुंशी

54. भारतीय संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार कौन थे

उत्तर :- सर बी. एन. राव

55. भारत का संविधान कब स्वीकार किया गया

उत्तर :- 26 नवम्बर, 1949

56. भारत के मूल संविधान में कुल कितनी अनुसूचियाँ थीं

उत्तर :- 8 (वर्तमान में 12 )

57. मूल संविधान में कुल कितने अनुच्छेद और कितनी अनुसूचियाँ थीं

उत्तर :- 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियाँ

58. भारतीय संविधान का कौन सा भाग संविधान की आत्मा कहलाता है

उत्तर :- उद्देशिका

59. नए राज्य के गठन की शक्ति किसे प्राप्त है

उत्तर :- संसद को

60. किस संशोधन के द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका में संशोधन किया गया था

उत्तर :- 42वें संविधान संशोधन के द्वारा

61. भारतीय संविधान किस प्रकार की नागरिकता प्रदान करता है

उत्तर :- एकल नागरिकता

62. भारत एक गणतंत्र है, इसका क्या अर्थ है

उत्तर :- भारत में वंशानुगत शासन नहीं है।

63. भारत के संदर्भ में धर्मनिरपेक्ष शब्द का सही भाव क्या है

उत्तर :- भारत में राज्य का कोई धर्म नहीं है

64. उद्देशिका में सम्मिलित सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक न्याय के तत्व किससे सम्बंधित है

उत्तर :- 1917 की रूसी क्रांति से

65. संविधान सभा में पण्डित नेहरू द्वारा उद्देश्य प्रस्ताव कब प्रस्तुत किया गया था

उत्तर :- 13 दिसम्बर, 1946

66. नेहरू द्वारा प्रस्तुत उद्देश्य प्रस्ताव संविधान सभा में कब स्वीकृत हुआ था

उत्तर : – 22 जनवरी, 1947

67. भारतीय संविधान में एकल नागरिकता का प्रावधान किस देश से लिया गया है

उत्तर :- ब्रिटेन

68. लक्ष्मीमल सिंघवी समिति किससे सम्बंधित है

उत्तर :- दोहरी नागरिकता से

69. भारत की संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी

उत्तर :- 9 दिसम्बर, 1946 को

 70. भारत का संविधान परिसंघीय है, यह किससे निर्धारित होता है

उत्तर :- केन्द्र और राज्यों के मध्य शक्तियों के वितरण से

71. संविधान द्वारा मौलिक अधिकारों को लागू करने की शक्ति किसे प्रदान की गई है

उत्तर :- सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों को

72. भारतीय संविधान के अनुच्छेद- 13 का मुख्य उद्देश्य किसके सन्दर्भ में संविधान की सर्वोच्चता सुनिश्चित करना है

उत्तर :- मौलिक अधिकारों के

73. भारत में राजनैतिक सत्ता का प्रमुख स्रोत कौन है

उत्तर : – जनता

74. किस सदन की अध्यक्षता ऐसे व्यक्ति द्वारा की जाती है, जो उस सदन का सदस्य नहीं होता है

उत्तर :- राज्यसभा

75. भारतीय संविधान में 9वीं अनुसूची कब जोड़ी गई

उत्तर :- प्रथम संविधान संशोधन 1951 के द्वारा

76. प्रधानमंत्री की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है

उत्तर :- राष्ट्रपति के द्वारा

77. संसदीय शासन व्यवस्था में वास्तविक कार्यपालिका शक्ति किसके अधीन होती है

उत्तर :- प्रधानमंत्री

78. अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली में कार्यपालिका की समस्त शक्तियाँ किसमें निहित होती हैं

उत्तर :- राष्ट्रपति में

79. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को उसके पद से हटाने का अधिकार किसे प्राप्त है-

उत्तर :-राष्ट्रपति को

80. लोकसभा और राज्यसभा का संयुक्त अधिवेशन किसके द्वारा आहूत किया जाता है

उत्तर :-राष्ट्रपति के द्वारा

81. कृषि भारतीय संविधान की किस सूची से सम्बंधित है

उत्तर :- राज्य सूची

82. पंचायती राज किस सूची में सम्मिलित है

उत्तर :- राज्य सूची में

83. भारतीय संविधान में मूल कर्त्तव्यों का प्रावधान किस देश के संविधान से प्रेरित है

उत्तर :- रूस

84. भारतीय संविधान में किस प्रकार की शासन प्रणाली की व्यवस्था की गई है

उत्तर : – संसदात्मक

85. नीति निदेशक तत्वों तथा मूल अधिकारों को संविधान की आत्मा किसने कहा है

उत्तर :- ग्रेनविल ऑस्टिन

 86. संविधान के प्रथम अनुच्छेद के अनुसार, भारत होगा

उत्तर :- राज्यों का संघ

87. 26 नवम्बर, 1949 को भारतीय संविधान किसके द्वारा अधिनियमित किया गया था

उत्तर :- संविधान सभा द्वारा

88. राज्य में राष्ट्रपति शासन किसकी सलाह पर लागू किया जाता है

उत्तर :- राज्यपाल की

89. राष्ट्रपति शासन अधिकतम कितनी अवधि तक लगाया जा सकता है

उत्तर :- 3 वर्ष

90. संविधान सभा ने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की अध्यक्षता में प्रारूप समिति का गठन कब किया था

उत्तर :- 29 अगस्त, 1947

91. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर का संविधान सभा में निर्वाचन किस प्रेसीडेंसी से हुआ था

उत्तर :- बम्बई प्रेसीडेंसी से

92. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में सम्मिलित स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व का सिद्धांत किस देश से लिया गया है

उत्तर :- फ्रांस

93. वित्त आयोग द्वारा की गई सिफारिशों को संसद सदन के समक्ष कौन रखवाता है

उत्तर :- भारत का राष्ट्रपति

94. भारत में वित्त आयोग का गठन किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया गया है

उत्तर :- अनुच्छेद- 280

95. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है

उत्तर :- राष्ट्रपति के द्वारा

96. उच्चतम न्यायालय ने किस वाद में यह धारणा प्रस्तुत की कि, उद्देशिका संविधान का अभिन्न अंग है

उत्तर :- एस. आर. बोम्मई बनाम यूनियन ऑफ इंडिया

97. सभी व्यक्ति पूर्णतः और समान रूप से मानव हैं, यह सिद्धान्त जाना जाता है

उत्तर :- सार्वभौमिकता का

98. भारत में लौकिक सार्वभौमिकता है, क्योंकि संविधान की प्रस्तावना आरम्भ होती है

उत्तर :- हम, भारत के लोग शब्दों से

99. संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष किसे चुना गया था

उत्तर :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

100. भारतीय संविधान के किस भाग के अंतर्गत नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं

उत्तर :- भाग- 3 (अनु. 12 से 35 )

101. अनुच्छेद-18 का सम्बंध है

उत्तर :- उपाधियों के अन्त से

102. भारतीय संविधान में 9वीं अनुसूची को किस संविधान संशोधन के माध्यम से जोड़ा गया

उत्तर : – प्रथम संविधान संशोधन (वर्ष 1951)

103. भारत के संविधान में प्रेस की स्वतंत्रता का प्रत्यक्ष प्रावधान नहीं है, परन्तु यह स्वतंत्रता किस अनुच्छेद में अंतर्निहित है

उत्तर :- अनुच्छेद 19 (A) में

104. जन-गण-मन को भारत के राष्ट्रगान के रूप में कब अपनाया गया था

उत्तर :- 24 जनवरी, 1950 में

105. भारत सरकार द्वारा अशोक स्तम्भ को राष्ट्रीय चिह्न के रूप में अंगीकृत किया गया था

उत्तर : – 26 जनवरी, 1950

106. मौलिक अधिकारों का संरक्षक कौन है

उत्तर :- न्यायपालिका

107. व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार के लिए कौन सी याचिका दायर की जा सकती है

उत्तर :- बंदी प्रत्यक्षीकरण

108. एक वर्ष में लोकसभा के कम से कम कितने सत्र बुलाए जाते हैं

उत्तर :- दो

109. संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत अस्पृश्यता का उन्मूलन किया गया है

उत्तर :- अनुच्छेद-17

110. राज्य के नीति-निदेशक सिद्धान्तों में कौन सा अनुच्छेद अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के संवर्द्धन से सम्बंधित है

उत्तर :- अनुच्छेद 51

111. भारतीय संविधान में किसके अंतर्गत पंचायती राज प्रणाली की व्यवस्था की गई है

उत्तर :- राज्य के नीति-निदेशक सिद्धान्तों के अंतर्गत

112. किस देश के संवैधानिक प्रावधानों से प्रभावित होकर भारतीय संविधान में मूल कर्त्तव्यों को सम्मिलित किया गया है

उत्तर :- पूर्व सोवियत संघ (USSR)

113. भारत के राष्ट्रपति को उसके कार्यकाल की समाप्ति से पूर्व किस प्रकार पद से हटाया जा सकता है

उत्तर :- महाभियोग द्वारा

114. भारत के संविधान में सम्मिलित समवर्ती सूची किस देश से ली गई है

उत्तर :- ऑस्ट्रेलिया

115. भारतीय संघ में नये राज्य के गठन का प्रावधान किस अनुसूची में किया गया है

उत्तर :- प्रथम अनुसूची

116. संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव कब प्रस्तुत किया गया था

उत्तर :- 13 दिसम्बर, 1946

117. समाजवादी, अखण्डता तथा पंथनिरपेक्ष शब्द संविधान की प्रस्तावना में किस संशोधन द्वारा सम्मिलित किए गए थे

उत्तर :- 42वें संशोधन द्वारा

118. भारत की संघीय शासन प्रणाली किस देश के संविधान से प्रेरित है

उत्तर :- कनाडा

119. आपात उपबंध आपातकाल में किसी राज्य विधानसभा की अवधि बढ़ाई जा सकती है

उत्तर :- संसद द्वारा

120.लोक सभा की वर्तमान सदस्य संख्या कितनी है

उत्तर :- 545

121. भारत के सर्वोच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है

उत्तर :- राष्ट्रपति

122. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन का निर्धारण, किसके द्वारा किया जाता है

उत्तर :- संसद द्वारा

123. भारतीय संविधान के किस भाग में मौलिक कर्त्तव्य उल्लिखित है

उत्तर :- भाग – IV (A)

124. संसदीय व्यवस्था में शून्य काल किस देश की देन है

उत्तर :- भारत की

125. सदन की कार्यवाही का प्रथम घंटा क्या कहलाता है

उत्तर :- प्रश्न काल

126. राज्य भूमि सुधार अधिनियम को संवैधानिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु इसे किस अनुसूची में सम्मिलित किया गया है

उत्तर :- 9वीं अनुसूची में

127. भारत का महान्यायवादी किसका विधि सलाहकार होता है

उत्तर :- भारत सरकार का

128. अनुच्छेद- 76 (4) के अनुसार, महान्यायवादी किसके प्रसादपर्यंत पद धारण करेगा

उत्तर :- राष्ट्रपति

129. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के पद का सृजन किसके द्वारा किया गया है

उत्तर :- संविधान द्वारा

130. अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली का आधारभूत तत्व क्या है

उत्तर :- एकल कार्यपालिका

131. भारतीय संविधान में संवैधानिक संशोधन का प्रावधान किस देश से लिया गया है

उत्तर :- दक्षिण अफ्रीका

132. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र कौन सा है

उत्तर :- लद्दाख

133. भारत के राष्ट्रपति को उसके पद से हटाने की अधिकार किसे प्राप्त है

उत्तर :- संसद को

134. अनुच्छेद- 61 के अन्तर्गत राष्ट्रपति पर महाभियोग संसद के किस सदन द्वारा प्रारम्भ किया जा सकता है

उत्तर :- संसद के किसी भी सदन द्वारा

 135. राज्य सभा का सभापति कौन होता है

उत्तर :- उपराष्ट्रपति

136. भारत के राष्ट्रपति चुनाव में उत्पन्न विवाद का निपटारा कौन करता है

उत्तर :- सर्वोच्च न्यायालय

137. राज्य सभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी है

उत्तर :- 30 वर्ष

138. संसद के किस सदन का अध्यक्ष उसका सदस्य नहीं होता है

उत्तर :- राज्य सभा का

139. विवाह, विवाह विच्छेद और गोद लेना आदि संविधान की सातवीं अनुसूची में किसके अंतर्गत सम्मिलित किए गए हैं

उत्तर :- सूची-III (समवर्ती सूची) में

140. भारतीय संविधान का कौन सा भाग भारत को एक धर्मनिरपेक्ष राज्य के रूप में वर्णित करता है

उत्तर :- संविधान की प्रस्तावना

141. लोक सभा चुनाव में निर्धारित होने के लिए किसी व्यक्ति की न्यूनतम आयु कितनी निर्धारित की गयी है

उत्तर :- 25 वर्ष

142. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति पद के लिए पुनः निर्वाचन की पात्रता निर्धारित करता है

उत्तर :- अनुच्छेद 57

143. शक्तिशाली केन्द्र के साथ भारत की संघात्मक व्यवस्था किस देश के संविधान से प्रेरित है

उत्तर :- कनाडा

144. भाषाई आधार पर भारत में सर्वप्रथम किस राज्य का गठन किया गया

उत्तर :- आंध्र प्रदेश

145. भारत से बाहर लगातार कितने वर्षों तक रहने पर भारतीय नागरिकता समाप्त कर दी जायेगी

उत्तर :- सात वर्ष

146. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद विधि के समक्ष समता के अधिकार से सम्बंधित है

उत्तर :- अनुच्छेद-14

147. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मूल अधिकार का प्रावधान किया गया है

उत्तर :- अनुच्छेद 19 में

148. प्रस्तावना संविधान का अंग नहीं है, उच्चतम न्यायालय ने यह मत किस वाद में व्यक्त किया था

उत्तर :- बेरूबारी संघ मामले में (वर्ष 1960 )

149. लोकसभा के सदस्यों की संख्या 525 से बढ़ाकर 545 किस संविधान संशोधन द्वारा दी गयी

उत्तर :- 31वें संशोधन द्वारा

150. लोकसभा को कार्यकाल पूरा होने के पहले किसके द्वारा भंग (Dissolve) किया जा सकता है-

उत्तर :- प्रधानमंत्री की अनुशंसा पर राष्ट्रपति द्वारा

151. भारत में कितने राज्य एवं संघीय प्रदेश हैं

उत्तर :- 28 राज्य एवं 8 संघीय प्रदेश

152. एक निर्वाचित संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान का निर्माण करने का प्रस्ताव किसके द्वारा दिया गया था

उत्तर :- क्रिप्स मिशन द्वारा

153. भारतीय संविधान सभा का गठन किसके अंतर्गत किया गया था

उत्तर :- कैबिनेट मिशन 1946 ई. के अंतर्गत

154. कैबिनेट मिशन द्वारा प्रस्तुत योजना के अनुसार, संविधान सभा में प्रांतों से प्रतिनिधियों का निर्वाचन किस अनुपात में था

उत्तर : – 10 लाख की जनसंख्या पर एक सदस्य

155. लोकसभा में केंद्रशासित प्रदेशों के लिए अधिकतम कितनी सीटें आरक्षित है

उत्तर :- 20

156. भारतीय विधान परिषद् को बजट पर बहस करने की शक्ति किस अधिनियम के द्वारा प्राप्त हुई

उत्तर :- भारत परिषत् अधिनियम, 1892

157.केन्द्रीय विधानमण्डल सर्वप्रथम किस अधिनियम द्वारा द्वि- सदनीय बनाया गया

उत्तर : – 1919 के भारत शासन अधिनियम द्वारा

158. भारत के राष्ट्रपति को अध्यादेश निर्गत करने की शक्ति मूलतः किस अधिनियम से प्रेरित है

उत्तर :- भारत शासन अधिनियम, 1935 से

159. केन्द्र में द्वैध शासन व्यवस्था किस अधिनियम के द्वारा लागू की गयी थी

उत्तर :- भारत शासन अधिनियम, 1935

160. दो पृथक केन्द्र शासित प्रदेशों के रूप में जम्मू-कश्मीर का विभाजन कब किया गया

उत्तर : – 31 अक्टूबर, 2019

161. संघ की कार्यपालकीय शक्तियाँ किस अनुच्छेद के अन्तर्गत राष्ट्रपति में निहित हैं

उत्तर :- अनुच्छेद – 53

162.राष्ट्रपति लोकसभा को कब भंग कर सकते हैं

उत्तर :- केंद्रीय मंत्रिमंडल की अनुशंसा पर

163. एक विधेयक जो संसद में प्रस्तुत किया जाता है वह किस प्रक्रिया के बाद अधिनियम बन जाता है

उत्तर :- राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद

164. भारतीय संविधान में राज्य के नीति निदेशक तत्वों की संकल्पना किस देश के संविधान से अभिप्रेरित है

उत्तर :- आयरलैंड

165. सरकारों द्वारा शुल्क एवं कर लगाने का अधिकार संविधान की किस अनुसूची में उल्लिखित है

उत्तर :- सातवीं अनुसूची में

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top