Facts About Earth in Hindi

पृथ्वी – परिचय

1.पृथ्वी क्या है ?

उत्तर- पृथ्वी सौरमंडल (सौर-परिवार) का एक ग्रह है।

2. सौरमंडल के किन-किन ग्रहों पर जीवन है ?

उत्तर- केवल पृथ्वी पर

3. पृथ्वी के अतिरिक्त सौरमंडल के दूसरे ग्रहों पर जीवन क्यों नहीं है ?

उत्तर – चूँकि दूसरे ग्रहों पर जल, वायु और दूसरे कारक उपस्थित नहीं हैं, जो जीवन के लिए आवश्यक हैं।

4. पृथ्वी पर जीवन (Life) क्यों है ?

उत्तर- इसलिए कि पृथ्वी पर जल, वायु और जीवन के लिए आवश्यक दूसरे कारक उपस्थित हैं।

5. हमलोग सौरमंडल के किस ग्रह के निवासी हैं ?

उत्तर- पृथ्वी के

6. सौरमंडल के ग्रहों में पृथ्वी का कौन-सा स्थान है ?

उत्तर-यह सौरमंडल का पाँचवाँ बड़ा एवं सूर्य से तीसरा ग्रह है। यह शुक्र एवं मंगल के बीच स्थित है।

7. पृथ्वी का आकार कैसा है ?

उत्तर-यह नारंगी के समान गोल है, क्योंकि ध्रुवों पर चपटी तथा भूमध्यरेखा पर उभरी हुई है ।

8. पृथ्वी के कितने भागों पर जल एवं स्थल हैं ?

उत्तर- पृथ्वी के 71 प्रतिशत भाग पर जल तथा 29 प्रतिशत भाग पर स्थल हैं।

9. पृथ्वी का कुल स्थल-क्षेत्र कितना है ?

उत्तर- 14,89,51,100 वर्गकिलोमीटर

10. पृथ्वी का कुल जल-क्षेत्र कितना है ?

उत्तर- 36,11,50,000 वर्गकिलोमीटर

11. पृथ्वी का विषुवतीय व्यास कितना है ?

उत्तर- 12756 किलोमीटर

12. पृथ्वी का ध्रुवीय व्यास कितना है ?

उत्तर- 12713 किलोमीटर

13. पृथ्वी का द्रव्यमान कितना है ?

उत्तर – 5.976 x 1024 किलोग्राम

14. पृथ्वी की अनुमानित आयु कितनी है ?

उत्तर – 4600,000,000 वर्ष

15. पृथ्वी की नाभि का तापमान कितना है ?

उत्तर – 2000°C.

16. सूर्य पृथ्वी से कितना गुना बड़ा है ?

उत्तर- 109 गुना

17. सूर्य का व्यास पृथ्वी के व्यास का कितना गुना है ?

उत्तर – 100 गुना

18. आकार एवं बनावट में पृथ्वी की समानता वाला ग्रह कौन-सा है ?

उत्तर- शुक्र ग्रह ।

19. पृथ्वी की परिक्रमा कितने दिनों में चन्द्रमा पूरा करता है ?

उत्तर- 27 दिन तथा 8 घंटे में

20. पृथ्वी को अपने अक्ष के परितः घूर्णन करने में कितना समय लगता है ?

उत्तर- 24 घंटे

21. पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा कितने दिनों में पूरा करती है ?

उत्तर- 365 दिन तथा 6 घंटे में

22. पृथ्वी की दो गतियाँ कौन-कौन सी हैं और इसका कारण क्या है ?

उत्तर- (i) दैनिक गति- पृथ्वी का अपने अक्ष के परितः घूमने के कारण यह गति होती है ।

(ii) वार्षिक गति – पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने के कारण यह गति होती है ।

23. पृथ्वी की किस गति के कारण दिन और रात होते हैं ?

उत्तर- दैनिक गति (घूर्णन गति) के कारण ।

24. पृथ्वी की किस गति के कारण मौसम बदलते हैं ?

उत्तर- वार्षिक गति (परिक्रमण गति) के कारण

25. पृथ्वी का अक्ष ( Axis) क्या है ?

उत्तर-पृथ्वी के उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुव को मिलानेवाली काल्पनिक रेखा अक्ष कहलाती है, जिसपर पृथ्वी घूमती है

26. पृथ्वी का कक्ष (Orbit) क्या है ?

उत्तर-पृथ्वी जिस पथ पर चलती हुई सूर्य की परिक्रमा करती है, उसे कक्ष या कक्षा कहा जाता है। यह कक्ष दीर्घ वृत्ताकार होता है

27. पृथ्वी अपने कक्ष पर कितने डिग्री झुकी हुई है ?

उत्तर – 23(1/2)0

28. पृथ्वी का अक्ष (Axis) अपने कक्ष (Orbit) के साथ कितने डिग्री का कोण बनाता है ?

उत्तर- 66(1/2)0

29. पृथ्वी के घूर्णन एवं परिक्रमण की दिशा क्या है ?

उत्तर-पश्चिम से पूरब की ओर

30. लीप इयर में कितने दिन होते हैं और यह कितने वर्षों के बाद आता है ?

उत्तर- 366 दिन, यह प्रत्येक चार साल के बाद आता है

31. वायु क्यों बहती है ?

उत्तर- पृथ्वी की परिक्रमण के कारण

32. सूर्य पूर्व से क्यों निकलता है ?

उत्तर- क्योंकि पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है

33. पृथ्वी अपने अक्ष पर किस गति से घूमती है ?

उत्तर – 1,00,000 किलोमीटर / घंटा

34. किस तिथि को पृथ्वी अपनी कक्षा में सूर्य से न्यूनतम दूरी पर होती है ?

उत्तर – 3 जनवरी को

35. किस तिथि को पृथ्वी अपनी कक्षा में सूर्य से अधिकतम दूरी पर होती है ?

उत्तर- 4 जुलाई को

36. भारत में सबसे बड़ा दिन तथा सबसे छोटी रात कब होती है ?

उत्तर- 21 जून को

37. भारत में सबसे बड़ी रात तथा सबसे छोटा दिन कब होता है ?

उत्तर – 22 दिसम्बर को

38. संसार में दिन और रात बराबर कब होते हैं ?

उत्तर – 23 सितम्बर और 21 मार्च को

39. विषुवत्रेखा (भूमध्यरेखा) क्या है ?

उत्तर- गोलाकार पृथ्वी को दो भागों में विभक्त करनेवाली रेखा को विषुवत्रेखा कहा जाता है । पृथ्वी का ऊपरी भाग उत्तरी गोलार्द्ध तथा निचला भाग दक्षिणी गोलार्द्ध कहलाता है ।

40. कर्कवृत्त क्या है ?

उत्तर- सूर्य की लम्बबत् किरणें उत्तरी गोलार्द्ध में जिस अन्तिम सीमा तक पहुँचती है, उसे कर्कवृत्त कहते हैं । यह 231⁄2° पर खींचा गया काल्पनिक वृत्त है।

41. कर्क रेखा क्या है ?

उत्तर- उत्तरी गोलार्द्ध में 23(1⁄2)° पर दोनों सिरों को मिलानेवाली रेखा कर्करेखा कहलाती है ।

42. मकर वृत्त क्या है ?

उत्तर- सूर्य की लम्बवत् किरणें दक्षिणी गोलार्द्ध में जिस अन्तिम सीमा तक पहुँचती हैं, उसे मकर वृत्त कहते हैं। यह 23(1/2)° की कोणी दूरी पर खींचा गया काल्पनिक वृत्त है।

43. मकर रेखा क्या है ?

उत्तर – दक्षिणी गोलार्द्ध में 23(1⁄2)° पर दोनों सिरों को मिलाने वाली रेखा कर्क रेखा कहलाती है ।

44. आर्कटिक वृत्त क्या है ?

उत्तर- धरातल पर उत्तरी गोलार्द्ध में विषुवत् वृत्त से 66(1⁄2)° की कोणीय दूरी पर खींचा गया काल्पनिक वृत्त आर्कटिक वृत्त कहलाता है।

45. अंटार्कटिक वृत्त क्या है ?

उत्तर- धरातल पर दक्षिणी गोलार्द्ध में विषुवत् वृत्त से 66(1⁄2)° की कोणीय दूरी पर खींचा गया काल्पनिक वृत्त अंटार्कटिक वृत्त कहलाता है।

46. अक्षांश क्या है ?

उत्तर-किसी दिए गए बिन्दु की विषुवत् वृत्त से उत्तर या दक्षिण की कोणीय दूरी की माप को अक्षांश कहा जाता है।

47. पृथ्वी पर खींचे गए अक्षांश वृत्तों में कौन रेखा सबसे बड़ी होती है ?

उत्तर – विषुव रेखा

48. देशांतर रेखा क्या है ?

उत्तर- हमारी पृथ्वी गोलाकार है, किंतु थोड़ी चिपटी है। पृथ्वी पर किसी स्थान को या दो स्थानों के बीच की दूरी को अक्षांश एवं देशांतर रेखाओं के द्वारा चिन्हित किया जा सकता है, समझा जा सकता है, व्यक्त किया जा सकता है। ये काल्पनिक रेखाएं हैं, किंतु अत्यंत उपयोगी हैं। उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली काल्पनिक रेखाएं देशांतर कहलाती हैं।

49. प्रधान देशांतर रेखा क्या है ?

उत्तर-ग्रीनविच वेधशाला, जो लंदन के निकट स्थित है, से गुजरने वाली देशांतर रेखा को प्रधान देशांतर रेखा कहा जाता है । इसका मन 0° देशांतर होता है ।

50. स्थानीय समय (Local Time) क्या है ?

उत्तर-किसी स्थान पर जब सूर्य आकाश में सबसे अधिक ऊँचाई पर होता है, तो दिन के 12 बजते हैं। इस समय को वहाँ का स्थानीय समय कहा जाता है।

51. किसी देश का मानक समय (Standard Time) क्या है ?

उत्तर- किसी देश की एक केन्द्रीय देशांतर रेखा के स्थानीय समय को सारे देश का मानक समय माना जाता है ।

52. भारत का मानक समय किस देशांतर रेखा तथा किस स्थान से लिया जाता है ?

उत्तर- 82 (1⁄2)° पूर्व देशांतर रेखा, स्थान- इलाहाबाद से

53. ग्लोब पर खींची गई समानान्तर रेखाओं को क्या कहा जाता है ?

उत्तर – अक्षांश रेखाएँ

54. कौन-सी रेखा भारत को दो भागों में विभाजित करती है ?

उत्तर – 4 मिनट का

55. भारत पृथ्वी के किस गोलार्द्ध में स्थित है ?

उत्तर- उत्तरी गोलार्द्ध में

56. पृथ्वी पर कितनी देशांतर रेखाएँ खींची गई हैं ?

उत्तर – कर्क रेखा

57. पृथ्वी पर किन्हीं दो स्थानों के बीच 1° देशांतर में कितने समय का अंतर होता

उत्तर- 360.

58. पृथ्वी पर कितने अक्षांश वृत्त खींचे गए हैं ?

उत्तर- 180

59. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा किस रेखा को कहा जाता है ?

उत्तर- 180° देशांतर रेखा को

60. जून को कौन-सा ध्रुव सूर्य की ओर झुका रहता है ?

उत्तर-उत्तरी ध्रुव

61. 22 दिसम्बर को कौन-सा ध्रुव सूर्य की ओर झुका रहता है ?

उत्तर- दक्षिणी ध्रुव

62. किस रेखा पर पूरे वर्ष दिन और रात बराबर होते हैं ?

उत्तर- भूमध्यरेखा पर

63. पृथ्वी के किस भाग में मौसम परिवर्तन नहीं होता है ?

उत्तर- ध्रुवीय प्रदेश में

64. किस क्षेत्र में शीत के मौसम में वर्षा होती है ?

उत्तर- भूमध्यसागरीय क्षेत्र में

65. पृथ्वी से चन्द्रमा कितनी दूर है ?

उत्तर- 3,84,000 किलोमीटर

66. स्थलमंडल किसे कहा जाता है ?

उत्तर- पृथ्वी का वह परिमंडल, जो ठोस पदार्थों जैसे- शैल से बना है, स्थलमंडल कहलाता है ।

67. जलमंडल किसे कहा जाता है ?

उत्तर — पृथ्वी का वह परिमंडल, जहाँ पृथ्वी का समस्त जल एकत्र रहता है, जलमंडल कहलाता है ।

68. महाद्वीप किसे कहते हैं ?

उत्तर- समुद्रतल से ऊपर उठे हुए पृथ्वी के विशाल खंड को महाद्वीप कहा जाता हैं ?

69. महासागर किसे कहते हैं ?

उत्तर- पृथ्वी पर स्थल भागों को घेरे हुए विस्तृत जलाशय को महासागर कहा जाता हैं

70. विश्व में कितने महासागर हैं और कौन-कौन हैं ?

उत्तर – चार 

(i) प्रशांत महासागर

(ii) अटलांटिक महासागर

(iii) हिन्द महासागर तथा

(iv) आर्कटिक महासागर

71. विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन-सा हैं ?

उत्तर- प्रशांत महासागर

72. सबसे गहरा महासागर कौन-सा है ?

उत्तर – प्रशांत महासागर

73. संसार में कितने महाद्वीप हैं तथा इनके नाम क्या-क्या हैं ?

उत्तर – सात 

(i) एशिया

(ii) यूरोप

(iii) अफ्रीका

(iv) दक्षिण अमेरिका

(v) उत्तरी अमेरिका

(vi) ऑस्ट्रेलिया तथा

(vii) अंटार्कटिका

74. सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है ?

उत्तर- एशिया

75. सबसे छोटा महाद्वीप कौन-सा है ?

उत्तर – ऑस्ट्रेलिया

76. पठार क्या है ?

उत्तर- आस-पास की नीची भूमि से एकदम सीधा उठा हुआ विस्तृत और लगभग समतल भू-भाग पठार’ कहलाता है 

77. संसार का सबसे ऊँचा पठान कौन-सा है ?

उत्तर- तिब्बत का पठार

78. महासागरों में सबसे गहरा स्थान किस खाई का है ?

उत्तर- मैरियाना खाई, जो प्रशांत महासागर में है।

79. समुद्र तल से महाद्वीप की औसत ऊँचाई कितनी होती है ?

उत्तर – लगभग 100 मीटर

80. महासागरों की औसत गहराई समुद्र तल से कितनी है ?

उत्तर- 4000 मीटर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top