समास

समास क्या है ?

परिभाषा — दो अथवा दो से अधिक शब्दों के मिलने पर जो एक नया स्वतंत्र पद बनता है, उसे समस्तपद तथा इस प्रक्रिया को समास कहते हैं। समास होने पर बीच की विभक्तियों, शब्दों तथा ‘और’ आदि अव्ययों का लोप हो जाता है।

समास की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं –

1. समास में दो पदों का योग होता है।
2. दो पद मिलकर एक पद का रूप धारण कर लेते हैं।
3. दो पदों के बीच की विभक्ति का लोप हो जाता है।
4. दो पदों में कभी पहला पद प्रधान और कभी दूसरा पद प्रधान होता है। कभी दोनों पद प्रधान होते हैं।
5. समास होने पर संधि भी हो सकती है, किन्तु ऐसा अनिवार्य नहीं है।

समास निम्नलिखित छः प्रकार के होते हैं –

1.द्वंद्व समास

2. द्विगु समास

3. कर्मधारय समास

4. तत्पुरुष समास

5. अव्ययीभाव समास

6.  बहुव्रीहि समास

1.द्वंद्व समास :- जिस समास के दोनों पद प्रधान होते हैं, उसे द्वंद्व समास कहते हैं। इस समास के विग्रह में बीच में और, तथा; अथवा, या आदि योजक शब्दों का प्रयोग किया जाता है। यथा – समस्तपद – माता-पिता, विग्रह-माता और पिता आदि।

2. द्विगु समास :- जिस समस्तपद में पहला पद संख्यावाचक विशेषण हो अथवा जो किसी समुदाय की सूचना देता हो, वह द्विगु समास कहलाता है। जैसे – पंचवटी ,त्रिलोक ,चौराहा ,आदि।

3. कर्मधारय समास :- जिस समस्तपद के खण्ड विशेष्य-विशेषण अथवा उपमान उपमेय होते हैं, उसे कर्मधारय समास कहते हैं। यथा – चन्द्रमुखी = चन्द्र (उपमान) + मुख (उपमेय) , लालमिर्च = लाल (विशेषण) + मिर्च (विशेष्य)

4. तत्पुरुष समास  :- जिस समस्तपद में दूसरा पद प्रधान हो और प्रथम पद के कारक-चिह्न का लोप हो उसे तत्पुरुष समास कहते हैं। यथा – राजकन्या ,जलमग्न ,वातपीत  , आदि।

5. अव्ययीभाव समास :- जिस समास में प्रथम (पूर्व) पद अव्यय हो और जो उत्तरपद के साथ जुड़कर पूरे पद को अव्यय बना दे, उसे अव्ययीभाव समास कहते हैं। यथा- आमरण ,प्रतिदिन , पीताम्बर

6.  बहुव्रीहि समास :- जिस समास में कोई भी पद प्रधान नहीं होता है, वरन् दोनों ही पद किसी अन्य संज्ञा-शब्द के विशेषण होते हैं, उसे बहुव्रीहि समास कहते हैं। यथा – त्रिलोचन  ,चतुर्भुज,पीताम्बर ,पीताम्बर

बहुवैकल्पिक प्रश्नोतर

1. ‘यथाशक्ति’ में कौन-सा समास है?
(क) बहुव्रीहि
(ख) तत्पुरुष
(ग) अव्ययीभाव
(घ) कर्मधारय

Answer :- [ C ]

2. ‘महोदय’ में कौन-सा समास है?
(क) तत्पुरुष
(ख) कर्मधारय
(ग) बहुव्रीहि
(घ) द्विगु

Answer :- [ B ]

3. ‘दशानन’ में कौन-सा समास है
(क) अव्ययीभाव
(ख) कर्मधारय
(ग) बहुव्रीहि
(घ) द्विगु

 Answer :- [ C ]

4. ‘सप्तर्षि’ में कौन-सा समास है?
(क) द्विगु
(ख) द्वन्द्व
(ग) बहुव्रीहि
(घ) तत्पुरुष

 Answer :- [ A ]

5. ‘भाई-बहिन’ में कौन-सा समास है?
(क) तत्पुरुष
(ख) द्विगु
(ग) द्वन्द्व
(घ) बहुव्रीहि

 Answer :- [ C ]

6. ‘राजा-रंक’ में कौन-सा समास है?
(क) द्विगु
(ख) द्वन्द्व
(ग) तत्पुरुष
(घ) कर्मधारय

Answer :- [ B ]

7. ‘राजकुमार’ में कौन-सा समास है?
(क) तत्पुरुष
(ख) बहुव्रीहि
(ग) अव्ययीभाव
(घ) कर्मधारय

 Answer :- [ A ]

8. ‘अन्न-जल’ में कौन-सा समास है?
(क) द्वन्द्व
(ख) तत्पुरुष
(ग) बहुव्रीहि
(घ) कर्मधारय

 Answer :- [ A ]

9. ‘पदच्युत’ में कौन-सा समास है?
(क) तत्पुरुष
(ख) बहुव्रीहि
(ग) कर्मधारय
(घ) अव्ययीभाव

 Answer :- [ A ]

10. ‘भरपेट’ में कौन-सा समास है?
(क) बहुव्रीहि
(ख) अव्ययीभाव
(ग) तत्पुरुष
(घ) कर्मधारय

 Answer :- [ B ]

11. किस शब्द में बहुव्रीहि समास नहीं है?
(क) चन्द्रशेखर
(ख) लम्बोदर
(ग) चतुर्मुख
(घ) गंगा यमुना

 Answer :- [ D ]

12. किस शब्द में बहुव्रीहि समास नहीं है?
(क) दशानन
(ख) सप्तर्षि
(ग) चक्रपाणि
(घ) बजरंगी

 Answer :- [ B ]

13. किस शब्द में बहुव्रीहि समास नहीं है?
(क) गजानन
(ख) सत्यव्रत
(ग) जितेन्द्रिय
(घ) षटकोण

 Answer :- [ D ]

14. किस शब्द में तत्पुरुष समास नहीं है?
(क) मदांध
(ख) जेबखर्च
(ग) दाल-रोटी
(घ) विद्यालय

 Answer :- [ C ]

15. किस शब्द में तत्पुरुष समास नहीं है ?
(क) धर्मभ्रष्ट
(ख) आरामकुर्सी.
(ग) शरणागत
(घ) हरघड़ी

 Answer :- [ D ]

16. किस शब्द में तत्पुरुष समास नहीं है?
(क) भयभीत
(ख) रसोईघर
(ग) गंगा-यमुना
(घ) घुड़सवार

 Answer :- [ C ]

17. किस शब्द में द्वन्द्व समास नहीं है?
(क) पाप-पुण्य
(ख) मार-पीट
(ग) राजा-रानी
(घ) पथभ्रष्ट

 Answer :- [ D ]

18. किस शब्द में द्वन्द्व समास नहीं है?
(क) राग-द्वेष
(ख) यथासाध्य
(ग) जीव-जन्तु
(घ) दूध-दही

 Answer :- [ B ]

19. किस शब्द में द्वन्द्व समास नहीं है?
(क) रोगमुक्त
(ख) जात कुजात
(ग) धन-दौलत
(घ) घी-शक्कर

 Answer :- [ A ]

20. किस शब्द में कर्मधारय समास नहीं है?
(क) नीलाम्बुज
(ख) चन्द्रमुखी
(ग) पुरुषोत्तम
(घ) चौपाई

 Answer :- [ D ]

21. किस शब्द में कर्मधारय समास नहीं है ?
(क) पंचवटी
(ख) महाशय
(ग) सज्जन
(घ) खाद्यान्न

 Answer :- [ D ]

22. किस शब्द में कर्मधारय समास नहीं है ?
(क) सज्जन
(ख) नीलगाय
(ग) पंचमुख
(घ) भलामानस

 Answer :- [ C ]

23. किस शब्द में द्विगु समास नहीं है ?
(क) चतुर्भुज
(ख) पंचवटी
(ग) द्विगु
(घ) त्रिवेणी

 Answer :- [ A ]

24. किस शब्द में द्विगु समास नहीं है?
(क) त्रिफला
(ख) चौराहा
(ग) सद्गुण
(घ) सतसई

 Answer :- [ C ]

25. किस शब्द में द्विगु समास नहीं है?
(क) महाजन
(ख) अठन्नी
(ग) नवरत्न
(घ) पंचतत्व

 Answer :- [ A ]

26. किस शब्द में अव्ययीभाव समास नहीं है?
(क) यावज्जीवन
(ख) आजीवन
(ग) घुड़सवार
(घ) हरपल

 Answer :- [ C ]

27. किस शब्द में अव्ययीभाव समास नहीं है?
(क) चतुर्भुज
(ख) यथासांख्य’
(ग) आमरण
(घ) भरपेट

 Answer :- [ A ]

28. किस शब्द में अव्ययीभाव समास नहीं है?
(क) हरेक
(ख) महाजन
(ग) प्रत्येक
(घ) भरसक

 Answer :- [ B ]

29. ‘पंसेरी’ में कौन-सा समास है?
(क) बहुव्रीहि
(ख) द्विगु
(ग) द्वन्द्व
(घ) तत्पुरुष

 Answer :- [ B ]

30. ‘पंचानन’ में कौन-सा समास है?
(क) द्विगु
(ख) बहुव्रीहि
(ग) कर्मधारय
(घ) तत्पुरुष

Answer :- [ B ]

31. ‘दाल-रोटी’ के समास का नाम बताएँ-
(क) तत्पुरुष
(ख) द्विगु
(ग) द्वन्द्व
(घ) बहुव्रीहि

Answer :- [ C ]

32. ‘घनश्याम’ कौन-सा समास है?
(क) कर्मधारय
(ख) द्विगु
(ग) द्वन्द्व
(घ) तत्पुरुष

Answer :- [ A ]

33. ‘चौराहा’ कौन-सा समास है?
(क) द्वन्द्व
(ख) द्विगु
(ग) कर्मधारय
(घ) तत्पुरुष

Answer :- [ B ]

34. ‘पीताम्बर’ कौन-सा समास है?
(क) द्विगु
(ख) बहुव्रीहि
(ग) कर्मधारय
(घ) अव्ययी भाव

Answer :- [ B ]

35. ‘चतुर्भुज’ कौन-सा समास है?
(क) कर्मधारय
(ख) बहुव्रीहि
(ग) तत्पुरुष
(घ) अव्ययीभाव

Answer :- [ B ]

36. ‘हाथ-पैर’ कौन-सा समास है?
(क) द्विगु
(ख) द्वन्द्व
(ग) कर्मधारय
(घ) तत्पुरुष

Answer :- [ B ]

37. ‘नीलाम्बर’ कौन-सा समास है?
(क) कर्मधारय
(ख) तत्पुरुष
(ग) अव्ययीभाव
(घ) बहुव्रीहि

Answer :- [ A ]

38. ‘चिड़ीमार’ कौन-सा समास है?
(क) बहुव्रीहि
(ख) कर्मधारय
(ग) तत्पुरुष
(घ) द्वन्द्व

Answer :- [ C ]

39. ‘आजन्म’ कौन-सा समास है?
(क) अव्ययीभाव
(ख) तत्पुरुष
(ग) कर्मधारय
(घ) द्विगु

Answer :- [ A ]

40. ‘कमल नयन’ कौन-सा समास है?
(क) कर्मधारय
(ख) द्वन्द्व
(ग) तत्पुरुष
(घ) अव्ययीभाव

Answer :- [ A ]

41. ‘चक्रपाणि’ कौन-सा समास है?
(क) बहुव्रीहि
(ख) कर्मधारय
(ग) तत्पुरुष
(घ) इनमें से कोई नहीं

Answer :- [ A ]

42. ‘कविश्रेष्ठ’ कौन-सा समास है?
(क) तत्पुरुष
(ख) कर्मधारय
(ग) द्वन्द्व
(घ) अव्ययीभाव

Answer :- [ A ]

43. ‘अधमरा’ कौन-सा समास है?
(क) तत्पुरुष
(ख) द्वन्द्व
(ग) अव्ययीभाव
(घ) कर्मधारय

Answer :- [ A ]

44. ‘चन्द्रशेखर’ कौन-सा समास है?
(क) अव्ययीभाव
(ख) तत्पुरुष
(ग) बहुव्रीहि
(घ) कर्मधारय

Answer :- [ D ]

45. ‘गगनचुम्बी’ कौन-सा समास है?
(क) कर्मधारय
(ख) तत्पुरुष
(ग) बहुव्रीहि
(घ) अव्ययीभाव

Answer :- [ B ]

46. ‘युद्धभूमि’ कौन-सा समास है?
(क) तत्पुरुष
(ख) बहुव्रीहि
(ग) अव्ययीभाव
(घ) कर्मधारय

Answer :- [ A ]

47. ‘दोपहर’ में समास है-
(क) द्विगु
(ख) द्वन्द्व
(ग) कर्मधारय
(घ) तत्पुरुष

Answer :- [ A ]

48. ‘गुरुदक्षिणा’ कौन-सा समास है?
(क) तत्पुरुष
(ख) द्विगु
(ग) अव्ययीभाव
(घ) कर्मधारय

 Answer :- [ A ]

49. ‘राजपुत्र’ कौन-सा समास है?
(क) तत्पुरुष
(ख) द्विगु
(ग) अव्ययीभाव
(घ) कर्मधारय

Answer :- [ A ]

50. ‘भवसागर’ कौन-सा समास है?
(क) कर्मधारय
(ख) अव्ययीभाव
(ग) द्विगु
(घ) तत्पुरुष

Answer :- [ A ]

51. ‘नवरत्न’ कौन-सा समास है?
(क) द्वन्द्व
(ख) तत्पुरुष
(ग) द्विगु
(घ) अव्ययीभाव

Answer :- [ C ]

52. ‘राजा-रानी’ किस समास का उदाहरण है?
(क) बहुव्रीहि
(ख) द्वन्द्व
(ग) द्विगु
(घ) तत्पुरुष

Answer :- [ B ]

53. ‘देशान्तर’ कौन-सा समास है?
(क) बहुव्रीहि
(ख) कर्मधारय
(ग) द्वन्द्व
(घ) तत्पुरुष

Answer :- [ D ]

54. ‘रामानुज’ कौन-सा समास है?
(क) कर्मधारय
(ख) तत्पुरुष
(ग) अव्ययीभाव
(घ) बहुव्रीहि

Answer :- [ B ]

55. ‘गुण-दोष’ कौन-सा समास है?
(क) द्विगु
(ख) तत्पुरुष
(ग) द्वन्द्व
(घ) कर्मधारय

Answer :- [ C ]

56. ‘दशमुख’ कौन-सा समास है?
(क) द्विगु
(ख) तत्पुरुष
(ग) बहुव्रीहि
(घ) कर्मधारय

Answer :- [ C ]

57. ‘लम्बोदर’ कौन-सा समास है?
(क) बहुव्रीहि
(ख) अव्ययीभाव
(ग) कर्मधारय
(घ) तत्पुरुष

Answer :- [ A ]

58. ‘गिरहकट’ कौन-सा समास है?
(क) कर्मधारय
(ख) तत्पुरुष
(ग) अव्ययीभाव
(घ) बहुव्रीहि

Answer :- [ B ]

59. ‘विद्यार्थी’ कौन-सा समास है?
(क) द्वन्द्व
(ख) कर्मधारय
(ग) तत्पुरुष
(घ) बहुव्रीहि

Answer :- [ C ]

60. ‘स्वर्गप्राप्त’ कौन-सा समास है?
(क) द्विगु
(ख) अव्ययीभाव
(ग) तत्पुरुष
(घ) कर्मधारय

Answer :- [ C ]

61. ‘कन्यादान’ कौन-सा समास है?
(क) बहुव्रीहि
(ख) तत्पुरुष
(ग) द्विगु
(घ) कर्मधारय

Answer :- [ B ]

62. ‘विश्वम्भर’ कौन-सा समास है?
(क) तत्पुरुष
(ख) अव्ययीभाव
(ग) बहुव्रीहि
(घ) कर्मधारय

Answer :- [ C ]

63. ‘भुजदण्ड’ कौन-सा समास है?
(क) कर्मधारय
(ख) बहुव्रीहि
(ग) तत्पुरुष
(घ) अव्ययीभाव

Answer :- [ C ]

64. ‘प्रतिमान’ कौन-सा समास है?
(क) कर्मधारय
(ख) अव्ययीभाव
(ग) तत्पुरुष
(घ) बहुव्रीहि

Answer :- [ B ]

65. ‘आनन्दमठ’ कौन-सा समास है?
(क) द्विगु
(ख) बहुव्रीहि
(ग) तत्पुरुष
(घ) कर्मधारय

Answer :- [ C ]

66. ‘गजानन’ किस समास का उदाहरण है?
(क) बहुव्रीहि
(ख) तत्पुरुष
(ग) कर्मधारय
(घ) अव्ययीभाव

Answer :- [ A ]

67. ‘देवस्थान’ किस समास का उदाहरण है?
(क) अव्ययीभाव
(ख) कर्मधारय
(ग) द्विगु
(घ) तत्पुरुष

Answer :- [ D ]

68. ‘साग पात’ कौन-सा समास है?
(क) द्विगु
(ख) द्वन्द्व
(ग) कर्मधारय
(घ) तत्पुरुष

Answer :- [ B ]

69. ‘पनचक्की’ कौन-सा समास है?
(क) अव्ययीभाव
(ख) बहुव्रीहि
(ग) तत्पुरुष
(घ) कर्मधारय

Answer :- [ C ]

70. ‘लोटा डोरी’ कौन-सा समास है?
(क) द्वन्द्व
(ख) द्विगु
(ग) तत्पुरुष
(घ) बहुव्रीहि

Answer :- [ A ]

71. ‘विद्याधर्म’ कौन-सा समास है?
(क) अव्ययीभाव
(ख) तत्पुरुष
(ग) कर्मधारय
(घ) द्विगु

Answer :- [ B ]

72. ‘बैलगाड़ी’ कौन-सा समास है?
(क) कर्मधारय
(ख) अव्ययीभाव
(ग) तत्पुरुष
(घ) द्विगु

Answer :- [ C ]

73. ‘मुखदर्शन’ कौन-सा समास है?
(क) बहु
(ख) तत्पुरुष
(ग) कर्मधारय
(घ) द्विगु

Answer :- [ B ]

74. ‘पाप-पुण्य’ कौन-सा समास है?
(क) द्वन्द्व
(ख) द्विगु
(ग) तत्पुरुष
(घ) कर्मधारय

Answer :- [ A ]

75. ‘घनश्याम’ कौन-सा समास है?
(क) द्विगु
(ख) तत्पुरुष
(ग) कर्मधारय
(घ) द्वन्द्व

Answer :- [ C ]

76. ‘सेनापति’ में कौन-सा समास है?
(क) बहुव्रीहि
(ग) तत्पुरुष
(ख) द्वन्द्व
(घ) कर्मधारय

Answer :- [ B ]

77. ‘असम्भव’ में कौन-सा समास है?
(क) तत्पुरुष
(ख) अव्ययीभाव
(ग) कर्मधारय
(घ) नञ्

Answer :- [ D ]

78. ‘प्रतिदिन’ कौन समास है?
(क) तत्पुरुष
(ख) कर्मधारय
(ग) अव्ययीभाव
(घ) बहुव्रीहि

Answer :- [ C ]

79. ‘पंचवटी’ किस समास का उदाहरण है?
(क) द्वन्द्व
(ख) द्विगु
(ग) बहुव्रीहि
(घ) कर्मधारय

Answer :- [ B ]

80. ‘राजपुरुष’ कौन-सा समास है?
(क) कर्मधारय
(ख) तत्पुरुष
(ग) अव्ययीभाव
(घ) बहुव्रीहि

Answer :- [ B ]

81. ‘पथभ्रष्ट’ कौन-सा समास है?
(क) तत्पुरुष
(ख) कर्मधारय
(ग) अव्ययीभाव
(घ) बहुव्रीहि

Answer :- [ A ]

82. ‘चन्द्रमुख’ कौन-सा समास है?
(क) तत्पुरुष
(ख) कर्मधारय
(ग) द्वन्द्व
(घ) द्विगु

Answer :- [ B ]

83. ‘राजमहल’ कौन-सा समास है?
(क) द्विगु
(ख) कर्मधारय
(ग) बहुव्रीहि
(घ) तत्पुरुष

Answer :- [ D ]

84. ‘गोशाला’ कौन-सा समास है?
(क) कर्मधारय
(ख) तत्पुरुष
(ग) अव्ययीभाव
(घ) बहुव्रीहि

Answer :- [ B ]

85. ‘चतुरानन’ कौन-सा समास है?
(क) बहुव्रीहि
(ख) तत्पुरुष
(ग) द्वन्द्व
(घ) कर्मधारय

Answer :- [ A ]

86. ‘परमेश्वर’ कौन-सा समास है?
(क) अव्ययीभाव
(ख) तत्पुरुष
(ग) कर्मधारय
(घ) बहुव्रीहि

Answer :- [ D ]

87. ‘षट्कोण’ कौन-सा समास है?
(क) द्विगु
(ख) द्वन्द्व
(ग) कर्मधारय
(घ) तत्पुरुष

Answer :- [ A ]

88. ‘यज्ञशाला’ कौन-सा समास है?
(क) अव्ययीभाव
(ख) कर्मधारय
(ग) तत्पुरुष
(घ) द्विगु

Answer :- [ C ]

89. ‘यथासाध्य’ कौन-सा समास है?
(क) द्वन्द्व
(ख) अव्ययीभाव
(ग) तत्पुरुष
(घ) बहुव्रीहि

Answer :- [ B ]

90. ‘गृहप्रवेश’ कौन-सा समास है?
(क) कर्मधारय
(ख) अव्ययीभाव
(ग) द्वन्द्व
(घ) तत्पुरुष

Answer :- [ D ]

91. ‘नरसिंह’ कौन-सा समास है?
(क) बहुव्रीहि
(ख) कर्मधारय
(ग) तत्पुरुष
(घ) द्वन्द्व

Answer :- [ B ]

92. ‘पर्णकुटी’ कौन-सा समास है?
(क) तत्पुरुष
(ख) द्वन्द्व
(ग) कर्मधारय
(घ) बहुव्रीहि

Answer :- [ A ]

93. ‘ कार्यकुशल’ कौन-सा समास है?
(क) कर्मधारय
(ख) द्वन्द्व
(ग) बहुव्रीहि
(घ) तत्पुरुष

Answer :- [ D ]

94. दो अथवा दो से अधिक शब्दों के मिलने पर जो एक नया स्वतंत्र पद – बनता है, उसे समस्तपद तथा इस प्रक्रिया को कहते हैं

(A) समास
(B) संधि
(C) उपसर्ग
(D) प्रत्यय

Answer :- [ A ]

95. जिस समस्तंपद में पहला पद संख्यावाचक विशेषण हो अथवा जो समस्तपद किसी समुदाय की सूचना देता हो, वह कहलाता है

(A) द्वन्द्व समास
(B) द्विगु समास
(C) कर्मधारय समास
(D) अव्ययीभाव समास

Answer :- [ B ]

96. जिस समस्तपद के खण्ड विशेष्य-विशेषण अथवा उपमान-उपमेय होते हैं; उसे कहते हैं

(A) द्वन्द्व समास
(B) द्विगु समास
(C) कर्मधारय समास
(D) अव्ययीभाव समास

Answer :- [ C ]

97.जिस समस्तपद में दूसरा पद प्रधान हो और प्रथम पद के कास्क-चिह्न का लोप हो उसे कहते हैं

(A) द्वन्द्व समास
(B) द्विगु समास
(C) कर्मधारय समास
(D) तत्पुरुष समास

Answer :- [ D ]

98. जिस समास में प्रथम (पूर्व) पद अव्यय हो और जो उत्तरपद के साथ जुड़कर पूरे पद को अव्यय बना दे, उसे कहते हैं

(A) द्वन्द्व समास
(B) द्विगु समास
(C) कर्मधारय समास
(D) अव्ययीभाव समास

Answer :- [ D ]

99. जिस समास में कोई भी पद प्रधान नहीं होता है, वरन् दोनों ही पद किसी अन्य संज्ञा-शब्द के विशेषण होते हैं, उसे कहते हैं

(A) द्वन्द्व समास
(B) द्विगु समास
(C) कर्मधारय समास
(D) बहुव्रीहि समास

Answer :- [ D ]

100. ‘गंगाजल’ पद में कौन-सा समास है ?

(A) तत्पुरुष
(B) बहुव्रीहि
(C) द्वंद्व
(D) अव्ययीभाव

Answer :- [ A ]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top