सत्ता के वैकल्पिक केंद्र

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1.यूरोपीय परिषद् का गठन कब हुआ ?

(A) 1947 में                                          

(B) 1948 में

(C) 1949 में                                                

(D) 1950 में

Ans. (C)

2. यूरोपीय आर्थिक सहयोग संगठन की स्थापना कब हुई ?

(A) 1947 ई. में                                           

(B) 1948 ई. में

(C) 1949 ई. में                                        

(D) 1950 ई. में

Ans. (B)

3. यूरोपीय इकॉनामिककम्युनिटी का गठन कब हुआ ?

(A) 1950 ई. में                                

(B) 1955 ई. में

(C) 1957 ई. में                                

(D) 1960 ई. में

Ans. (C)

4. प्रत्यक्ष प्रजातंत्र किस देश में है ?

(A) अमेरिका                                     

(B) भारत

(C) स्वीट्जरलैंड                                 

(D) नेपाल

Ans. (C)

5. पूर्व के नेए आर्थिक बाघों की कोटि में किसे रखा जा सकता है ?

(A) जर्मनी                                         

(B) जापान

(C) मलेशिया                                               

(D) चीन

Ans. (C)

6. समाजवादी बाजारी अर्थव्यवस्था किस देश में स्थापित हुई ?

(A) सोवियत संघ                               

(B) पोलैंड

(C) चीन                                            

(D) क्यूबा

Ans. (C)

7. यूरोपीय संघ के सदस्यों को किस कोटि में रखा जा सकता है ?

(A) सामन्ती राज्य                            

(B) राष्ट्र-राज्य

(C) परा-राष्ट्र-राज्य                            

(D) कोई नहीं

Ans. (C)

8. 1957 में अपनी स्थापना के समय यूरोपीय संघ का क्या नाम था ?

(A) यूरोप का अर्थिक समुदाय            

(B) आर्थिक समुदाय

(C) यूरोप का इस्पात व कोयला समुदाय

(D) यूरोपीय संघ

Ans. (A)

9. भारत किस संगठन का पूर्ण संवादी भागीदार है ?

(A) यूरोपीय संघ                      

(B) आसियान

(C) आसियान का एशियाई क्षेत्रीय मंच

(D) किसी का नहीं

Ans. (C)

10. किस देश के साथ भारत ने मित्रता व व्यापार की संधि की जिसकी प्रस्तावना में पंचशील के सूत्र रखे हुए हैं ?

(A) सोवियत संघ                               

(B) संयुक्त राज्य अमरीका

(C) चीन                                            

(D) पाकिस्तान

Ans. (C)

11. कौन-सा देश गाजर व छड़ी की नीति का अनुकरणकर्ता कहा जाता है ?

(A) संयुक्त राज्य अमरीका               

(B) रूसी संघ

(C) पाकिस्तान                                  

(D) चीन

Ans. (D)

12. किस प्रधानमंत्री ने भारत के चीन के साथ टूटे संबंधों को सुधारने का कदम उठाया ?

(A) जवाहरलाल नेहरू                        

(B) लाल बहादुर शास्त्री

(C) इन्दिरा गाँधी                               

(D) राजीव गाँधी

Ans. (D)

13. कौन-सा वर्ष भारत-चीन मित्रता वर्ष के रूप में मनाया गया ?

(A) 1954 ई० में                                 

(B) 1962 ई० में

(C) 1988 ई० में                                 

(D) 2006 ई० में

Ans. (D)

14. यूरोपीय संघ की स्थापना कब हुई ?

(A) 1957 ई० में                                 

(B) 1993 ई० में

(C) 2005 ई० में                                 

(D) 2006 ई० में

Ans. (B)

15. वर्तमान में कौन आसियान को सदस्य राष्ट्र नहीं है ?

(A) इण्डोनेशिया                                 

(B) फिलीपीन्स

(C) अल्जीरिया                                   

(D) मलेशिया

Ans. (C)

16. निम्नलिखित में से कौन-सा देश आसियान का सदस्य नहीं है ?

(A) इण्डोनेशिया                                 

(B) फिलीपीन्स

(C) सिंगापुर                                       

(D) श्रीलंका

Ans. (D)

17. ऐशिया का कौन-सा देश है जो जी-8 समूह का सदस्य है ?

(A) चीन                                            

(B) जापान

(C) भारत                                          

(D) पाकिस्तान

Ans. (B)

18. ‘सॉफ्टा’ समझौते पर किस वर्ष हस्ताक्षर हुए ?

(A) 2004 ई० में                                 

(B) 2006 ई० में

(C) 2007 ई० में                                 

(D) 2008 ई० में

Ans. (A)

19. आसियान की मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने का निर्णय लिया गया-

(A) 1994 ई० में                                 

(B) 1999 ई० में

(C) 1995 ई० में                                 

(D) 2003 ई० में

Ans. (C)

20. आसियान आर्थिक समुदाय का उद्देश्य है-

(A) आसियान देशों का साझा बाजार और उत्पादन तैयार करना ।

(B) आसियान क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में मदद करना ।

(C) आसियान क्षेत्र के देशों के आर्थिक विवादों को निपटाने के लिए निर्मित मौजूदा व्यवस्था में सुधार करना ।

(D) इनमें से सभी

Ans. (D)

21. निम्नलिखित में कौन आसियान का सदस्य है ?

(A) भारत                                 

(B) इण्डोनेशिया

(C) चीन                                  

(D) पाकिस्तान

Ans. (B)

22. यूरो क्या है ?

(A) सार्क देशों की मुद्रा

(B) पाकिस्तान की नयी मुद्रा

(C) यूरोपीय संघ के सदस्यों की मुद्रा

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (C)

23. निम्नलिखित में से कौन एक देश नहीं है ?

(A) म्यांमार                                       

(B) भारत

(C) हांगकांग                                      

(D) चीन

Ans. (C)

24. आसियाना शैली (आसियान वे) क्या है ?

(A) आसियान के सदस्य देशों की जीवन शैली

(B) आसियान देशों के सहयोगपूर्ण और समन्वयपूर्ण कार्यशौली

(C) आसियान देशों की रक्षा नीति

(D) आसियान देशों को जोड़ने वाली सड़क

Ans. (B)

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. क्षेत्रीय संगठन किसे कहते हैं ?

Ans. आज विश्व के अनेक भागों में विविधता के बीच एकता देखी जा सकती है। अलग राज्य हो सकते हैं किन्तु उनके समूह की किसी स्पष्ट आधार जैसे भौगोलिक, सामाजिक, सामरिक, आर्थिक, सांस्कृतिक पहचान की जा सकती है। किसी क्षेत्र के राज्यों के साझे हित हो सकते हैं। जिनकी रक्षा

संवर्द्धन के लिए वे अपना संगठन बना लेते हैं। इस तरह के संगठन को क्षेत्रीय संगठन कहते हैं। संघ, सार्क आदि इसके उदाहरण हैं।

2. 1978 में चीन द्वारा मुक्त द्वार की नीति का परिचय दीजिए।

Ans. 1978 ई- के दिसंबर में देंगे श्याओगेंग में ओपेन दो’ (मुक्त द्वार) की नीति चलायी। इसके बाद से चीन ने अद्भुत प्रगति की और अपने गालों में एक बड़ी आर्थिक ताकत के रूप में यह तस्वीर चीन में विकास की तेजी से बदलती प्रवृतियों का पता देती है।

3. यूरोपीय आर्थिक समुदाय (EEC) से आप क्या समझते हैं ? स्पष्ट कीजिए।

Ans. यूरोपीय आर्थिक संघ (EEC) यूरोपीय आर्थिक संघ शीत गुद्ध के दौरान सभी समुदायों में सबसे अधिक प्रभावशाली समुदाय था। इसे यूरोपीय सामान्य बाजार भी कहा होता था। इसमें फ्रांस, पश्चिमी जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, बेल्जियम तथा लक्जमबर्ग शामिल थे। इस संगठन का निर्माण यूरोपीय कोयला और स्टील समुदाय की प्रेरणा से हुआ इस समुदाय में पहले पाँ (1951-56) में इस्पात के उत्पादन में 50 प्रतिशत से भी अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। यू आर्थिक संघ के संस्थापक सदस्यों ने आपस में सभी प्रकार के सीमा कर तथा कोटा प्रणाली समाप्त करके मुक्त व्यापार अथवा खुली स्पर्धा का मार्ग प्रशस्त किया। 1961 ई. तक यूरोपियन आर्थिक संघ एक सफल संगठन बन गया। इसकी सफलता को देखते हुए 1973 ई. में ब्रिटेन भी इसमें शामिल हो गया।

4. यूरोपीय संघ के झंडे का संक्षिप्त परिचय दीजिए।

Ans. सोने के रंग के सितारों का घेरा यूरोप के लोगों की एकता और मेलमिलाप का प्रतीक है। इसमें 12 सितारें हैं क्योंकि चारह की संख्या को यहाँ पारंपरिक रूप से पूर्णता, समग्रता और एकता का प्रतीक माना जाता है।

5. यूरोपीय संघ और आसियान के दो सामान्य उपयोगी निर्णयों का उल्लेख कीजिए।

Ans1. यूरोपीय संघ और आसियान, दोनों ने ही अपने-अपने इलाके में चलने वाली ऐतिहासिक दुश्मनियों और कमजोरियों का क्षेत्रीय स्तर पर समाधान ढूंढा

2. साथ ही इन्होंने अपने-अपने इलाकों में अधिक शांतिपूर्ण और सहकारी क्षेत्रीय व्यवस्था विकसित करने की तथा इस क्षेत्र के देशों की अर्थव्यवस्थाओं को समूह बनाने का दिशा में काम किया है।

6. यूरोपीय संघ का निर्माण किन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया गया ?

Ans. यूरोपीय संघ के प्रमुख उद्देश्य है-आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना, अपने क्षेत्र का सतत व संतुलित विकास करना, क्षेत्र में स्थायित्व को बनाये रखना, जीवन स्तर को ऊंचा उठाना तथा सदस्य राज्यों के बीच निकट आर्थिक संबंध स्थापित करना। सभी सदस्य राज्यों को इस संधि की परिषद के आदेश का पालन करना अनिवार्य है।

7. यूरोपीय संघ की सैनिक ताकत का मूल्यांकन कीजिए।

Ans. यूरोपीय संघ की सैनिक तांकत का मूल्यांकन-

1. सैनिक ताकत के हिसाब से यूरोप संघ विश्व की सबसे बड़ी सेना है।

2. इसका कुल रक्षा बजट अमेरिका के बाद सबसे अधिक है।

3. यूरोपीय संघ के दो देशों-ब्रिटेन और फ्रांस के पास परमाणु हथियार हैं और अनुमान कि इनके जखीरे में लगभग 550 परमाणु हथियार हैं।

4. अंतरिक्ष विज्ञान और संचार प्रौद्योगिकी के मामले में भी यूरोपीय संघ का विश्व में दूसरा स्थान है।

8. आसियान के झंडे का संक्षिप्त परिचय दीजिए।

Ans. आसियान के प्रतीक चिह्न में धान की दस बालियाँ दक्षिण-पूर्व एशिया के दस देशों को इंगित करती हैं जो आपस में मित्रता और एकता के धागे से बँधे हैं। वृत्त आसियान की एकता का प्रतीक है।

9. आसियान के 10 सदस्य देशों के नाम बताइए।

Ans. 1. इंडोनेशिया, 2. मलेशिया, 3. फिलिपींस, 4. सिंगापुर, 5. थाइलैंड, 6. दारुस्सलाम, 7. वियतनाम, 8. लाओस, 9. म्यांमार, 10. कंबोडिया

10. आसियान की दो उपलब्धियां बताएं।

Ans. आसियान की दो उपलब्धियाँ निम्नलिखित है-

1.आसियान के सदस्यों देशों ने 1992 में निर्णय लिया कि 15 वर्षों के भीतर एशियाई मुक्त व्यापार क्षेत्र कायम हो जाएगा। 1995 में इन देशों ने दक्षिण-पूर्वी एशिया परमाणु यन्त्र मुक्त क्षेत्र सन्धि पर हस्ताक्षर किये। इस सन्धि के अन्तर्गत इन देशों में परमाणु यन्त्रों का बनाना, रखना या कहीं से प्राप्त करना वर्जित है।

2.इस संघ के सभी देश छोटे हैं जिन्हें अपनी सुरक्षा की चिन्ता है। इसलिए उन्होंने 1994 में सुरक्षा छत्र बनाया जिसे एशियाई क्षेत्रीय मंच कहते हैं। इस संघ ने सीमा पारीय आतंकवाद रोकने के लिए प्रयास किये गये एवं इस सम्बन्ध में एक-दूसरे देशों के साथ संधियाँ कीं।

11. शंघाई सहयोग संगठन के दो उद्देश्य बताएँ।

Ans. शंघाई सहयोग संगठन के दो उद्देश्य निम्नलिखित हैं-

1.सदस्य देशों के बीच विश्वास के स्तर और पड़ोसी व्यवहार को बढ़ाना है।

2. तकनीकी, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक स्तरों पर कुशल सहयोग बढ़ाना। परिवहन, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, ऊर्जा और पर्यटन जैसे अन्य क्षेत्रों में बढ़ावा देना।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top