वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1.निम्न में से कौन-सा राज्य 1966 में बना था?
(A) पंजाब
(B) हरियाणा
(C) राजस्थान
(D) गुजरात
Ans. (B)
2. मार्च, 2022 में किन दो राज्यों ने सीमा विवाद पर समझौता किया ?
(A) मेघालय एवं असम
(B) मिजोरम एवं नागालैंड
(C) असम एवं मिजोरम
(D) इनमें कोई नहीं
Ans. (A)
3. राज्य पुनर्गठन आयोग की स्थापना हुई थी-
(A) 1953 ई.
(B) 1954 ई.
(C) 1955 ई.
(D) 1956 ई.
Ans. (D)
4. 1956 में भारतीय राज्यों के पुनर्गठन का आधार क्या था ?
(A) भाषा
(B) सांस्कृतिक पहचान
(C) भौगोलिक विशेषता
(D) धर्म
Ans. (A)
5. किस राज्य को अनुच्छेद 370 के अन्तर्गत विशेष दर्जा दिया गया था
(A) नागालैण्ड
(B) जम्मू और कश्मीर
(C) आन्ध्र प्रदेश
(D) मिजोरम
Ans. (B)
6. सिक्किम भारत का कौन-सा नम्बर का राज्य बना ?
(A) 20 वाँ
(B) 22वाँ
(C) 24 वाँ
(D) 25वाँ
Ans. (B)
7. ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ कब किया गया ?
(A) 1980 में
(B) 1984 में
(C) 1985 में
(D) 1986 में
Ans. (B)
8. ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ किस राज्य में किया गया ?
(A) दिल्ली में
(B) हरियाणा में
(C) पंजाब में
(D) जम्मू-कश्मीर में
Ans. (C)
9. मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा कब स्वतंत्र राज्य बना ?
(A) 1971 में
(B) 1972 में
(C) 1973 में
(D) 1974 में
Ans. (B)
10. सिक्किम का भारत में विलय कब हुआ ?
(A) 1947 में
(B) 1965 में
(C) 1975 में
(D) 1985 में
Ans. (C)
11. 2019 से पूर्व किस भारतीय राज्य का अपना संविधान था ?
(A) मणिपुर
(B) नागालैंड
(C) हिमाचल प्रदेश
(D) जम्मू और कश्मीर
Ans. (D)
12. आसू का आन्दोलन भारत के किस राज्य में चलाया गया ?
(A) असम
(B) झारखण्ड
(C) मिजोरम
(D) नागालैण्ड
Ans. (A)
13. 1947 में भारत की स्वाधीनता के समय जम्मू-कश्मीर के शासक कौन थे ?
(A) राजा मान सिंह
(B) राजा गुलाब सिंह
(C) शेख अब्दुल्ला
(D) राजा हरि सिंह
Ans. (D)
14. अकाली दल किस राज्य का प्रमुख क्षेत्रीय दल है ?
(A) दिल्ली
(B) पंजाब
(C) हरियाणा
(D) हिमाचल प्रदेश
Ans. (B)
15. राजीव गाँधी-लोंगोवाल समझौता कब हुआ ?
(A) 1985
(B) 1986
(C) 1987
(D) 1988
Ans. (A)
16. राजीव गाँधी और लालडेंगा के बीच एक शांति समझौता कब हुआ ?
(A) 1985 में
(B) 1986 में
(C) 1987 में
(D) 1988 में
Ans. (B)
17. राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन कब हुआ ?
(A) 1950 ई. में
(B) 1953 ई. में
(C) 1955 ई. में
(D) 1957 ई. में
Ans. (B)
18. राज्य पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष कौन थे ?
(A) फजल अली
(B) हृदयनाथ कुंजद
(C) सरदार पटेल
(D) इनमें कोई नहीं
Ans. (A)
19. 1956 में भारतीय राज्यों के पुनर्गठन का आधार क्या बनाया गया
(A) जाति या धर्म
(B) भाषा
(C) भौगोलिक क्षेत्र
(D) इनमें कोई नहीं
Ans. (B)
20. मणिपुर रियासत का भारतीय संघ में विलय कब हुआ ?
(A) 1948 ई. में
(B) 1950 ई. में
(C) 1955 ई. में
(D) 1957 ई. में
Ans. (A)
21. भाषा के आधार पर बनने वाला पहला राज्य कौन है ?
(A) उड़ीसा
(B) मद्रास
(C) आंध्र प्रदेश
(D) कर्नाटक
Ans. (C)
22. भाषा के आधार पर आंध्र प्रदेश राज्य कब बना ?
(A) 1951 ई. में
(B) 1952 ई. में
(C) 1953 ई. में
(D) 1955 ई. में
Ans. (B)
23. नागालैण्ड राज्य का निर्माण कब हुआ ?
(A) 1963 ई. में
(B) 1965 ई. में
(C) 1967 ई. में
(D) 1969 ई. में
Ans. (A)
24. हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा कब मिला ?
(A) 1960 ई. में
(B) 1965 ई. में
(C) 1971 ई. में
(D) 1975 ई. में
Ans. (C)
25. राज्य पुनर्गठन आयोग ने अपना प्रतिवेदन भारत सरकार को कब सौंपा ?
(A) 1953 ई. में
(B) 1954 ई. में
(C) 1955 ई. में
(D) 1956 ई. में
Ans. (C)
26. राज्य पुनर्गठन आयोग के रिपोर्ट के आधार पर राज्य पुनर्गठन अधिनियम कब पास किया गया ?
(A) 1956 ई. में
(B) 1957 ई. में
(C) 1958 ई. में
(D) 1960 ई. में
Ans. (A)
27. 1960 में किन राज्यों का निर्माण हुआ था ?
(A) महाराष्ट्र और गुजरात
(B) राजस्थान और गुजरात
(C) पंजाब और हरियाणा
(D) जम्मू और कश्मीर
Ans. (A)
28. 1956 में राज्यों के पुनर्गठन का आधार क्या था ?
(A) भाषा
(B) धर्म
(C) भौगोलिक क्षेत्र
(D) जाति
Ans. (A)
29. निम्न में से किसने देशी रियासतों के एकीकरण में महत्वूपर्ण भूमिका निभाई ?
(A) महात्मा गाँधी
(B) सरदार पटेल
(C) पं० जवाहरलाल नेहरू
(D) बी०आर० अंबेडकर
Ans. (B)
30. पंजाब का पुनर्गठन कब हुआ था ?
(A) 1956 ई० में
(B) 1966 ई० में
(C) 2000 ई० में
(D) 2019 ई० में
Ans. (B)
31. ‘नागा नेशनल काउंसिल’ का नेता कौन था ?
(A) अगाथा संगमा
(B) पी०ए० संगमा
(C) लाल देंगा
(D) अंगामी जापू फिजा
Ans. (D)
32. अनुच्छेद 370 किस राज्य से संबंधित है ?
(A) जम्मू-कश्मीर
(B) बिहार
(C) केरल
(D) गुजरात
Ans. (A)
33. पूर्वोत्तर भारत के ‘सात बहनों’ में कौन-सा राज्य शामिल नहीं है ?
(A) जम्मू-कश्मीर
(B) नगालैंड
(C) मिजोरम
(D) मेघालय
Ans. (A)
34. बोडो सुरक्षा बल किस राज्य का उग्रवादी संगठन है ?
(A) असम
(B) नगालैंड
(C) मेघालय
(D) पश्चिम बंगाल
Ans. (A)
35. स्वतन्त्रता पश्चात् देशी रियासत थे-
(A) हैदराबाद
(B) जूनागढ़
(C) नजफगढ़
(D) (A) और (B)
Ans. (D)
36. गोवा, दमन व दीव किस यूरोपीय राज्य का उपनिवेश था ?
(A) ब्रिटेन
(B) फ्रांस
(C) इटली
(D) पुर्तगाल
Ans. (D)
37. भाषाई आधार पर सबसे पहले किस राज्य की रचना हुई ?
(A) आन्ध्र प्रदेश
(B) मध्य प्रदेश
(C) उत्तर प्रदेश
(D) अरूणाचल प्रदेश
Ans. (A)
38. राज्यों के पुनर्गठन आयोग का अध्यक्ष कौन था ?
(A) गोविन्द वल्लभ पन्त
(B) सरदार के०एम० पन्निकर
(C) पण्डित हृदयनाथ कुंजरू
(D) न्यायमूर्ति फजल अली
Ans. (D)
39. मिजोरम किस वर्ष भारत संघ का राज्य बना ?
(A) 1986
(B) 1987
(C) 1988
(D) 1985
Ans. (B)
40. राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अनुसार भारत में किस आधार पर राज्यों की रचना की गई ?
(A) जनसंख्या
(B) क्षेत्रफल
(C) सामरिक महत्व
(D) भाषा
Ans. (D)
41. 1966 में कौन-से द्विभाषी राज्य बने ?
(A) पंजाब व हरियाणा
(B) उत्तर प्रदेश व बिहार
(C) केरल व तमिलनाडु
(D) पश्चिम बंगाल व उड़ीसा
Ans. (A)
42. भाषा को नहीं बल्कि सामरिक महत्व के तत्व को देखते हुए सबसे पहले किस राज्य की रचना हुई ?
(A) आन्ध्र प्रदेश
(B) नागालैंड
(C) मेघालय
(D) गोवा
Ans. (B)
43. गोवा भारत संघ का राज्य किस वर्ष बना ?
(A) 1967 ई० में
(B) 1987 ई० में
(C) 1985 ई० में
(D) 1950 ई० में
Ans. (B)
44. राज्य पुनर्गठन आयोग के विषय में कौन-सा कथन असत्य है ?
(A) इसकी स्थापना 1953 ई० में की गई थी।
(B) इसके रिपोर्ट के आधार पर 1966 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम पारित किया गया।
(C) इसने भाषायी राज्यों के निर्माण के लिए सिफारिश की थी।
(D) सभी कथन असत्य हैं।
Ans. (B)
45. किस आंदोलन ने आंध्र प्रदेश के लिए स्वायत्त प्रदेश की माँग की थी ?
(A) तेलंगाना आंदोलन
(B) विशाल आंध्र आंदोलन
(C) रेड रिबन आंदोलन
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans. (B)
46. पंचायत व्यवस्था किस देश में स्थापित की गई ?
(A) बंगलादेश
(B) पाकिस्तान
(C) नेपाल
(D) भूटान
Ans. (C)
47. डी०एम०के० किस राज्य की क्षेत्रीय पार्टी है ?
(A) असम
(B) नागालैंड
(C) केरल
(D) तमिलनाडु
Ans. (D)
48. शिव सेना किस प्रांत में सक्रिय है ?
(A) महाराष्ट्र
(B) गुजरात
(C) पंजाब
(D) हरियाणा
Ans. (A)
49. क्षेत्रवाद का एक कुपरिणाम है ?
(A) अपने क्षेत्र से लगाव
(B) अलगाववाद
(C) राष्ट्रीय एकता
(D) राष्ट्रीय हित
Ans. (B)
50. तेलुगुदेशम् पार्टी किस राज्य की क्षेत्रीय पार्टी है ?
(A) पंजाब
(B) असम
(C) तमिलनाडु
(D) आंध्र प्रदेश
Ans. (D)
51. अनुसूचित जाति संघ की स्थापना किसने की थी ?
(A) बी०आर० अम्बेदकर
(B) कांशीराम
(C) मायावती
(D) रामविलास पासवान
Ans. (A)
52. मंडल कमीशन की सिफारिशों को किसने लागू किया ?
(A) वी०पी० सिंह
(B) चरण सिंह
(C) मोरारजी देसाई
(D) इंदिरा गाँधी
Ans. (A)
53. ए॰आई॰एम॰डी॰एम०के० किस राज्य की क्षेत्रीय पार्टी है ?
(A) असम
(B) मिजोरम
(C) तमिलनाडु
(D) केरल
Ans. (C)
54. नेशनल कांफ्रेंस किस राज्य की पार्टी है ?
(A) असम
(B) जम्मू-कश्मीर
(C) नागालैंड
(D) त्रिपुरा
Ans. (B)
55. सिक्किम भारत का सहवर्ती राज्य कब बना ?
(A) 1974 ई० में
(B) 1975 ई० में
(C) 1978 ई० में
(D) 1976 ई० में
Ans. (B)
56. किस राज्य को हाल में विभक्त कर भारत के 29वें राज्य के रूप में तेलंगाना की स्थापना की गयी है ?
(A) आंध्र प्रदेश
(B) तमिलनाडु
(C) केरल
(D) कर्नाटक
Ans. (A)
57. सौराष्ट्र किस राज्य का अंग है ?
(A) महाराष्ट्र
(B) राजस्थान
(C) कर्नाटक
(D) गुजरात
Ans. (D)
58. पूना पैक्ट संबंधित था-
(A) दलित वर्ग से
(B) हिंदू-मुस्लिम एकता से
(C) संवैधानिक विकास से
(D) शैक्षिक सुधार से
Ans. (A)
59. क्षेत्रीय दलों के उदय का सबसे बड़ा कारण क्या है ?
(A) कांग्रेस के नेतृत्व का पतन
(B) क्षेत्रीय असंतुलन
(C) भारत की संघीय व्यवस्था
(D) बहुदलीय व्यवस्था
Ans. (A)
60. आनन्दपुर साहब प्रस्ताव (1973) का आपत्तिजनक बिंदु क्या है ?
(A) सिखों के वैध अधिकारों की रक्षा की जाए
(B) सिख एक पृथक् कौम (राष्ट्र) है
(C) सिखों के साथ भेदभाव न किया जाए
(D) अमृतसर को पवित्र नगर घोषित किया जाए।
Ans. (B)
61. कश्मीर के भारत में विलय पर किसे आपत्ति है ?
(A) नेशनल कांफ्रेन्स
(B) हुर्रियत कांफ्रेन्स
(C) पैंथर्स पार्टी
(D) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी
Ans. (B)
62. भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में असम का भाग काटकर सबसे पहले कौन-सा राज्य बना ?
(A) नागालैंड
(B) मेघालय
(C) मिजोरम
(D) त्रिपुरा
Ans. (A)
63. वृहत् नागालैंड के आंदोलन का कौन समर्थक है ?
(A) फीजो
(B) इजाक
(C) विश्वमुतियारी
(D) लालडेंगा
Ans. (B)
64. वह कौन-सा राज्य है जिसे पहले उप-राज्य बनाया गया, फिर उसे पूर्ण राज्य का दर्जा मिला ?
(A) नागालैंड
(B) अरूणाचल प्रदेश
(C) त्रिपुरा
(D) मेघालय
Ans. (D)
65. उत्तर-पूर्वी क्षेत्रीय परिषद् में आठवें सदस्य के रूप में किसे शामिल किया गया है ?
(A) अरूणाचल प्रदेश
(B) मेघालय
(C) सिक्किम
(D) त्रिपुरा
Ans. (C)
66. राष्ट्रीय जनता दल भारत के किस राज्य में सक्रिय है ?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) हरियाणा
(C) बिहार
(D) छत्तीसगढ़
Ans. (C)
67. बोडोलैंड स्वायत्तशासी परिषद किस राज्य में स्थित है ?
(A) असम
(B) नागालैंड
(C) मेघालय
(D) मिजोरम
Ans. (A)
68. निम्नलिखित में से कौन जम्मू-कश्मीर का उग्रवादी संगठन नहीं है
(A) लश्कर-ए-तोयबा
(B) अल-जिहाद
(C) तहरीक-उल-मुजाहिद्दीन
(D) तालिबान
Ans. (D)
69. अकाली आंदोलनकारियों की क्या माँग थी ?
(A) अलग पंजाब
(B) खालिस्तान
(C) पृथक् राष्ट्र
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans. (B)
70. केशवानन्द भारती वाद में सर्वोच्च न्यायालय ने किस विषय पर निर्णय दिया था ?
(A) संसद मौलिक अधिकारों में संशोधन नहीं कर सकता
(B) क्षतिपूर्ति का सिद्धांत
(C) संसद संविधान के मूल ढाँचे को संशोधित नहीं कर सकती
(D) बैंक राष्ट्रीयकरण अधिनियम
Ans. (C)
71. भारत में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में असम का भाग काटकर पहला राज्य कौन बना ?
(A) नागालैंड
(B) मेघालय
(C) मिजोरम
(D) त्रिपुरा
Ans. (A)
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. क्षेत्रीयता अथवा क्षेत्रवाद का क्या तात्पर्य है ?
Ans. क्षेत्रवाद किसी क्षेत्र विशेष के लोगों की उस प्रवृत्ति से संबंधित है जो उनमें अपने क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक अथवा राजनीतिक शक्तियों की वृद्धि करने के लिए प्रेरित करती है। इस दृष्टि से क्षेत्र देश का वह भू-भाग होता है जिसमें रहने वाले लोगों के समान उद्देश्य व आकांक्षाएँ होती हैं। इस प्रकार जब किसी भौगोलिक दृष्टि से पृथक् भूखंड में रहने वाले मानव समूह में धार्मिक, सांस्कृतिक भाषायी, आर्थिक-सामाजिक राजनीतिक तथा ऐतिहासिक आदि दृष्टि से उसी प्रकार के अन्य भूखंड से पृथकता उत्पन्न हो जाती है तथा स्वयं की एकरूपता व समानता का विकास हो जाता है तब उस मानव समूह में अपने क्षेत्रों के हितों के प्रति पैदा हुई जागरूकता को क्षेत्रीयता या क्षेत्रवाद कहा जाता है।
2. क्षेत्रीय दल से आप क्या समझते हैं ?
Ans. क्षेत्रीय पार्टी का कार्य क्षेत्र बहुत सीमित होता है उसकी शाखाएँ किसी विशेष प्रांत या राज्य या भाग तक सीमित होती है जैसे आन्ध्र प्रदेश में तेलगु देशम या पंजाब में शिरोमणी अकाली दल, बिहार में जनता दल यूनाटेड आदि क्षेत्रीय पार्टी का सरोकार अपने क्षेत्र के हित से होता है। हो सकता है कि ऐसी पार्टी राष्ट्रीय हित की उपेक्षा करके अपनी क्षेत्रीय हित के लिए संघर्ष करें।
3. राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों में क्या अन्तर है ?
Ans. जो दल राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव जीतकर संसद में आता है उसे राष्ट्रीय दल की संज्ञा दी जाती है। इसमें कुल मतदान का कुछ प्रतिशत निर्धारित रहता है। भारत में भाजपा, भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस, कम्युनिष्ट पार्टी एवं तृणमुल दल राष्ट्रीय दल है।
जो दल क्षेत्रीय स्तर पर या प्रान्तीय स्तर पर जीत प्राप्त कर संसद या विधानमंडल की सदस्यता प्राप्त करता है उसे क्षेत्रीय दल की संज्ञा दी जाती है। बिहार में जनता दल यू, राजद एवं उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा आदि दल क्षेत्रीय दल में आते हैं।
4. क्षेत्रवाद एवं राष्ट्रीय सरकार’ विषय पर संक्षिप्त नोट लिखिए।
Ans. क्षेत्रवाद ने राष्ट्र के लिए चिंता उत्पन्न की। राष्ट्रीय सरकार को कई बार हथियार उठाकर उन्हें कुचलने का प्रयास करने पड़े। यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि स्वाययत्ता की माँग को लेकर चले अधिकतर संघर्ष लंबे समय तक जारी रहे और इन संघर्षो पर विराम लगाने के लिए केंद्र सरकार को सुलह की बातचीत का रास्ता अख्तियार करना पड़ा अथवा स्वायत्तता के आंदोलन की अगुवाई कर रहे समूहों से समझौते करने पड़े।
क्षेत्रवाद के समर्थक गुटों नेताओं आदि एवं देश की सरकार के मध्य हुई बातचीत की एक लंबी प्रक्रिया के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो सका। बातचीत का लक्ष्य यह रखा गया कि विवाद के मुद्दों को संविधान के दायरे में रहकर निपटा लिया जाए। बहरहाल, समझौते तक पहुँचने की यह यात्रा बड़ी दुर्गम रही और इसमें जब-तब हिंसा के स्वर उभरे।
5. हमारे देश के बंगाल को पश्चिमी बंगाल क्यों कहा जाता है ? संक्षेप में बताइए।
Ans. देश विभाजन के समय बंगाल (प्रांत या राज्य) का दो भागों में विभाजन हुआ। एक भाग पूर्वी बंगाल (जो सन् 1971 तक पूर्वी पाकिस्तान तथा 1971 से आज तक अब बांग्लादेश) कहा जाता है तथा जो बंगाल के उन भाग को जो भारत में आ गया उसे पश्चिमी बंगाल कहा गया। आज तक यही नाम चला आ रहा है।
6. गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा सन् 1987 में किस तरह प्राप्त हुआ ? संक्षेप में लिखिए।
Ans. दिसंबर 1961 में पुर्तगाल से स्वतंत्रता प्राप्त करने वाला गोवा एवं भारत संघ में शामिल हुए गोवा संघ प्रदेश में शीघ्र एक और समस्या उठ खड़ी हुई। महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के नेतृत्व में एक तबके ने माँग रखी कि गोवा को महाराष्ट्र में मिला दिया जाए क्योंकि यह मराठी भाषी क्षेत्र है।
बहरहाल, बहुत से गोवावासी गोवानी पहचान और संस्कृति को स्वतंत्र अहमियत बनाए रखना चाहते थे। कोंकणी भाषा के लिए भी इनके मन में आग्रह था। इस तबके का नेतृत्व यूनाइटेड गोअन पार्टी ने किया। 1967 की जनवरी में केंद्र सरकार ने गोवा में एक विशेष जनमत सर्वेक्षण कराया। इसमें गोवा के लोगों से पूछा गया कि आप लोग महाराष्ट्र में शामिल होना चाहते हैं अथवा अलग बने रहना चाहते हैं। भारत में यही एकमात्र अवसर था जब किसी मसले पर सरकार ने जनता की इच्छा को जानने के लिए जनमत संग्रह जैसी प्रक्रिया अपनायी थी। अधिकांश लोगों ने महाराष्ट्र से अलग रहने के पक्ष में मत डाला। इस तरह गोवा संघशासित प्रदेश बना रहा। अंतः 1987 में गोवा भारत संघ का एक राज्य बना।
7. नक्सलवाद क्या है ?
Ans. नक्सलवाद, साम्यवाद व माओवाद की विचारधारा से प्रभावित एक हिंसक आंदोलन है। इस आंदोलन को नक्सलवाद इसलिये कहते हैं क्योंकि इसकी शुरुआत 1967 में पश्चिम बंगाल के नक्सलवाद के स्थान पर हुई थी। यह आंदोलन भारत में पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा, आन्ध्र प्रदेश, झारखण्ड व मध्य प्रदेश राज्यों में अधिक सक्रिय है। नक्सलवादी हिंसा व क्रांति के माध्यम से सामाजिक व आर्थिक व्यवस्था में मौलिक बदलाव चाहते हैं।