वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1.आण्विक अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर कब हुआ था ?
(A) 1966
(B) 1967
(C) 1968
(D) 1969
Ans. (C)
2. परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर कब हुए थे ?
(A) 1966 ई. में
(B) 1967 ई. में
(C) 1968 ई. में
(D) 1969 ई. में
Ans. (C)
3. वैश्विक सुरक्षा की धारणा का विकास किस दशक में हुआ ?
(A) 1980 के दशक में
(B) 1990 के दशक में
(C) 2000 के दशक में
(D) किसी में नहीं
Ans. (B)
4. सुरक्षा का बुनियादी अर्थ है-
(A) खतरे से मुक्ति
(B) खतरे की अनदेखी करना
(C) खतरे से निपटने के लिए गठबन्धन बनाना
(D) उपर्युक्त सभी
Ans. (A)
5. निम्नलिखित में कौन मानवता की सुरक्षा से सम्बन्धित है ?
(A) महामारी
(B) अकाल
(C) प्राकृतिक आपदाएँ
(D) उपर्युक्त सभी
Ans. (D)
6. अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकवादियों ने कब हमला किया ?
(A) 11 सितम्बर, 2001 को
(B) 11 नवम्बर, 2003 को
(C) 21 जुलाई, 2005 को
(D) इनमें कोई नहीं
Ans. (A)
7. किसने अपना सबसे अधिक प्रभाव समकालीन विश्व राजनीति में छोड़ा ?
(A) आतंकवाद ने
(B) सम्प्रदायवाद ने
(C) क्षेत्रवाद ने
(D) इनमें कोई नहीं
Ans. (A)
8. किसने एशियाई एकता, औपनिवेशीकरण और निशस्त्रीकरण के प्रयासों की हिमायत की ?
(A) नेहरू
(B) पटेल
(C) लाल बहादुर शास्त्री
(D) इनमें कोई नहीं
Ans. (A)
9. भारत ने परमाणु अप्रसार संधि के अनिश्चितकालीन विस्तार का विरोध कब किया गया था ?
(A) 1991 ई० में
(B) 1995 ई० में
(C) 2001 ई० में
(D) 2005 ई० में
Ans. (B)
10. परमाणु अप्रसार संधि पर किस राज्य ने हस्ताक्षर नहीं किए है ?
(A) ईरान
(B) उत्तरी कोरिया
(C) भारत
(D) चीन
Ans. (C)
11. भारत में पहला परमाणु परीक्षण कब हुआ ?.
(A) 1973 ई० में
(B) 1974 ई० में
(C) 1975 ई० में
(D) 1976 ई० में
Ans. (B)
12. परंपरागत सुरक्षा नीति के कौन-कौन से तत्व हैं ?
(A) शक्ति संतुलन
(B) गठबंधन की राजनीति
(C) सामूहिक सुरक्षा
(D) इनमें से सभी
Ans. (D)
13. 1974 ई0 में भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण कहाँ किया ?
(A) पोखरन
(B) बीकानेर
(C) मिर्जापुर
(D) त्रिवेन्द्रम
Ans. (A)
14. 11 सितम्बर 2001 को निम्नलिखित में से कौन-सी घटना घटी ?
(A) भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला
(B) होटल ताज पर आतंकवादी हमला
(C) विश्व व्यापार केंद्र पर आतंकवादी हमला
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans. (C)
15. भारत द्वारा दूसरा सफल परमाणु परीक्षण कब किया गया ?,
(A) 1971 ई० में
(B) 1974 ई० में
(C) 1980 ई० में
(D) 1998 ई० में
Ans. (D)
16. संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर में किस व्यवस्था को स्थान दिया गया है ?
(A) सत्ता की संतुलन
(B) शान्ति स्थापना
(C) शान्ति निर्माण
(D) सामूहिक सुरक्षा
Ans. (D)
17. दो महाशक्तियों की भूमिका ने कौन-सी स्थिति पैदा की जिससे तीसरा महायुद्ध. घटित न हो सका ?
(A) सत्ता का संतुलन
(B) आतंक का संतुलन
(C) शीतयुद्ध
(D) तनाव शैथिल्य
Ans. (B)
18. किस संधि ने परमाणु परीक्षणों को पूर्णतया वर्जित किया ?
(A) परमाणु अप्रसार संधि
(B) पाक्षिक परीक्षण प्रतिबन्ध संधि
(C) व्यापक परीक्षण प्रतिबन्ध संधि
(D) दक्षिण-पूर्व एशियाई परमाणु शस्त्रों से मुक्त क्षेत्र संधि
Ans. (C)
19. ‘शान्ति हेतु एकजुट हो जाओ’ योजना का प्रस्तावक कौन था ?
(A) डीन अँचेसन
(B) ए० ग्रोमाइको
(C) एन्थोनी एडिन
(D) मार्शल टीटो
Ans. (A)
20. नव-उपनिवेशवाद पदबन्ध किसने गढ़ा ?
(A) मिस्र के कर्नल नासिर
(B) भारत के जवाहरलाल नेहरू
(C) घाना के० एन० क्रूमाह
(D) चीन के माओ जेदुंग
Ans. (C)
21. संयुक्त राष्ट्र संघ के तत्वावधान निःशस्त्रीकरण आयोग कब बना ?
(A) 1945 ई० में
(B) 1952 ई० में
(C) 1960 ई० में
(D) 1965 ई० में
Ans. (B)
22. नक्षत्र युद्ध कार्यक्रम किस देश ने बनाया ?.
(A) संयुक्त राज्य अमरीका
(B) सोवियत संघ
(C) चीन
(D) अमरीका व सोवियत संघ
Ans. (A)
23. कोरिया की लड़ाई रोकने हेतु संयुक्त राष्ट्र संघ को सुरक्षा परिषद् ने किस व्यवस्था का आह्वान किया ?
(A) शान्ति स्थापना
(B) शान्ति निर्माण
(C) सत्ता का संतुलन
(D) सामूहिक सुरक्षा
Ans. (D)
24. शान्ति स्थापना के कार्यों की देख-रेख किस अधिकारी के अधीन है
(A) महासभा का अध्यक्ष
(B) सुरक्षा परिषद् का अध्यक्ष
(C) अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय का अध्यक्ष
(D) महासचिव
Ans. (D)
25. शान्ति-निर्माण की विधि का प्रयोग सबसे पहले कहाँ हुआ ?
(A) कोरिया के युद्ध में
(B) खाड़ी युद्ध में
(C) कांगो के गृह युद्धमें
(D) इराक युद्ध में
Ans. (C)
26. किसमें किसी एक राष्ट्र पर हुआ आक्रमण सभी राष्ट्रों पर आक्रमण समझाते हुए सामना किया जाता है ?
(A) आन्तरिक सुरक्षा
(B) सामूहिक सुरक्षा
(C) वैश्विक सुरक्षा
(D) इनमें से सभी
Ans. (B)
27. विश्व में सबसे अधिक सशस्त्र संघर्ष कहाँ होते हैं ?
(A) अफ्रीका के सहारा मरुस्थल के दक्षिणावर्ती देशों में
(B) एशिया के चीन और भारत में
(C) लैटिन अमेरिकी देशों में
(D) संयुक्त राज्य अमेरिका में
Ans. (A)
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. मानवधिकार से आप क्या समझते हैं?
Ans. साधारण अर्थों में मानव अधिकार वे अनिवार्य परिस्थितियाँ हैं जो प्रत्येकं व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के मानव होने के नाते उपलब्ध होते हैं तथा जिनके बिना कोई भी व्यक्ति मनुष्य के रूप में अपना अस्तित्व नहीं बनाये रख सकता। मानव अधिकार विश्व कोष के अनुसार, ‘मानव अधिकार वे अधिकार हैं जो किसी व्यक्ति व उनके समूह को मानव होने के परिणामस्वरूप प्राप्त है।’
2. एक पी. टी. क्या है ?
Ans. 1970 की परमाणु अप्रसारण सन्धि (Nuclear Non-Proliferation Treaty-NPT) में कहा गया है कि पाँचों बड़ी शक्तियाँ (अमरीका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूसी संघ व चीन) किसी अन्य राज्य को परमाणु ऊर्जा या तकनीकी ज्ञान नहीं देंगी।
3. विश्व सुरक्षा की धारणा की उत्पत्ति कैसे हुई ?
Ans. विश्वव्यापी खतरे जैसे वैश्विक तापवृद्धि, अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद, एड्स और बर्ड फ्लू ‘जैसी महामारियों के मद्देनजर 1990 के दशक में विश्व धारणा की उत्पत्ति हुई। कोई भी देश इन समस्याओं का समाधान अकेले नहीं कर सकता। इन स्थितियों का दूसरे देशों पर प्रभाव पड़ सकता है।
4. युद्ध का क्या अर्थ है ? वह क्या देता है ?
Ans. युद्ध का अर्थ है-विनाश युद्ध देता है सभी को विध्वंस, मृत्यु, आपात जन धन, हानि पीछे छोड़ देता है विकलांग, विधवाएँ, अनाथ बच्चे, भय, भयंकर बीमारियाँ और कई बार तो शहरों, गाँवों और लोगों का नामोनिशान भी मिटा देता है। युद्ध वस्तुतः किसी को सुरक्षा नहीं देता।
5. निःशास्त्रीकरण की परिभाषा दीजिए।
Ans. निरस्त्रीकरण का अर्थ है कि मानवता का संहार करने वाले अस्त्र-शस्त्रों का निर्माण बंद हो व आणविक शस्त्रों पर प्रतिबंध लगे। विश्व के अनेक देशों ने अणुबम तथा हाइड्रोजन बम बना लिए हैं और कुछ बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इससे अंतर्राष्ट्रीय शांति को दिन-प्रतिदिन खतरा बढ़ रहा है। एक देश द्वारा बनाए गए संहारक शस्त्रों का उत्तर दूसरा देश अधिक विनाशक शस्त्रों का निर्माण करके देता है। भारत प्रारंभ से ही निरस्त्रीकरण के पक्ष में रहा है। इस दृष्टि से संसार में होने वाले किसी भी सम्मेलन का भारत ने स्वागत किया है। 1961 ई० में भारत ने अणुबम न बनाने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्रसंघ की साधारण सभा में रखा था। जेनेवा में होने वाले निरस्त्रीकरण सम्मेलन में भारत ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में हम यह कह सकते हैं कि निरस्त्रीकरण में ही विश्व का कल्याण निहित है।
6. सुरक्षा क्या है ?.
Ans. सुरक्षा का बुनियादी अर्थ है खतरे से आजादी मानव का अस्तित्व और किसी देश का जीवन खतरों से भरा होता है तब क्या इसका मतलब यह है कि हर तरह के खतरे को सुरक्षा पर खतरा माना जाय ?
7. सुरक्षा की पारंपरिक धारणा को स्पष्ट कीजिए।
Ans. सुरक्षा की पारंपरिक अवधारणा के सैन्य खतरे को किसी देश के लिए सबसे अधिक खतरनाक माना जाता है।इस खतरे का स्रोत कोई अन्य मुल्क होता है जो सैन्य आक्रमण की धमकी देकर संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखण्डता जैसे किसी देश के केन्द्रीय मूल्यों को खतरा करता है।.
8. ‘सामूहिक सुरक्षा’ से आप क्या समझते हैं ?
Ans. सामूहिक वर्ग को खतरे से आजादी सामूहिक सुरक्षा है। मानव का अस्तित्व और देश का जीवन खतरों से भरा होता है इस खतरे से मुक्ति का मतलब होता है सामूहिक सुरक्षा
9. सुरक्षा नीति का संबंध किससे होता है ? इसे क्या कहा जाता है ? इसे रक्षा कब कहा जाता है ?
Ans. युद्ध में कोई सरकार भले ही आत्मसमर्पण कर दे लेकिन वह इसे अपने देश की नीति के रूप में कभी प्रचारित नहीं करना चाहेगी। इस कारण, सुरक्षा नीति का संबंध युद्ध की आशंका को रोकने में होता है जिसे ‘अपराध’ कहा जाता है और युद्ध को सीमित रखने अथवा उसको समाप्त करने से होता है जिसे रक्षा कहा जाता है।
10. अपरोध का क्या अर्थ है ?
Ans. युद्ध में कोई देश भले ही आत्मसमर्पण कर दें परंतु वह इसे अपने देश की नीति के रूप में फैलाना नहीं चाहेगी इसलिए सुरक्षा की नीति का उद्देश्य युद्ध की आशंका को रोकने में होता है जिसे अपरोध कहते हैं।.
11. संक्षेप में परमाणु युद्ध के प्रभावों का वर्णन करें।
Ans. विश्व में परमाणु युद्ध का परिणाम बहुत भयानक होता है। उदाहरण के लिए 6 अगस्त और 9 अगस्त, 1945 को अमेरिका द्वारा जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया गया था, जिसका परिणाम यह है कि वहाँ आज भी बच्चों का जन्म विकलांगता के आधार पर होता है। दोनों शहर परमाणु युद्ध के कारण तहस नहस हो गये। अतः आज के सभ्य मानव परमाणु युद्ध की भयंकरता एवं विध्वंसकारी प्रभावों से बचना चाहता है। संयुक्त राष्ट्र संघ इस दिशा में प्रमुख भूमिका का निर्वहन कर रहा है।
12. भारत और विश्व शांति पर टिप्पणी लिखिए।
Ans. भारत की विदेश नीति का प्रमुख उद्देश्य विश्व में शांति की स्थापना करना है। जवाहर लाल नेहरू ने 1949 में कहा था कि, “भारतीय विदेश नीति का मुख्य उद्देश्य पंचशील शांतिपूर्ण सह अस्तित्व, निरस्त्रीकरण, मानव अधिकारों का समर्थन आदि हैं। भारत ने 1947 से 1989 तक विश्व की दो महाशक्तियों के बीच शीत युद्ध समाप्त करवाने के लिए हमेशा प्रयत्न किया। उपनिवेशों के स्वतंत्र आंदोलन का समर्थन किया। भारत हमेशा से विश्व शांति के प्रयास करता रहता है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा की जानेवाली शांति स्थापना के लिए सैनिक कार्यवाही में अपना सहयोग दिया है। भारत ने इस उद्देश्य के लिए कई देशों में अपनी सेनाएँ भेजी हैं। उदाहरण के लिए, 1950 में कोरिया के युद्ध में भारत ने चिकित्सा शिष्टमंडल भेजा था। इसी प्रकार कांगो में (1960-64), साप्रस (1964) मिस्र तथा गाजा में (1956) तथा अन्य राज्यों में भी संयुक्त राष्ट्र की प्रार्थना पर शांति स्थापना के लिए सैनिक टुकड़ियाँ भेजी हैं।