शीत युद्ध का दौर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1.शीत युद्ध के संदर्भ में एल.डी.सी. से क्या अभिप्राय है ?

(A) अल्प विकसित देश           

(B) नेतृत्व विकास पाठयक्रम

(C) साक्षरता डिजाइन सहयोग  

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (A)

2. द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद के काल में अमेरिका और सोवियत संघ के बीच की दुश्मनी जानी जाती है-

(A) रंगभेद की नीति के रूप में                  

(B) शीत

(C) गुट निरपेक्षता की नीति के रूप में

(D) गर्म युद्ध के रूप में

Ans. (B)

3. शीत युद्ध का कालखंड था-

(A) 1914 से 1919                   

(B) 1939 से 1945

(C) 1945 से 1991                   

(D) 1965 से 1991

Ans. (C)

4. नाटो की स्थापना कब हुई थी ?

(A) 1942                                 

(B) 1945

(C) 1949                                 

(D) 1950

Ans. (C)

5. ‘सीटो’ और ‘सेंटो’ किस प्रकार के संगठन थे ?

(A) सैनिक गठबंधन                 

(B) आर्थिक गठबंधन

(C) सांस्कृतिक गठबंधन           

(D) गैर-सरकारी गठबंधन

Ans. (A)

6. क्यूबा संकट के समय क्यूबा का राष्ट्रपति कौन था ?

(A) फिदेल कास्त्रो                    

(B) जॉन एफ कैनेडी

(C) ख्रुश्चेव                               

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (A)

7. सोवियत संघ के नेता नीकिता ख्रुश्चेव ने क्यूबा में किस वर्ष परमाणु मिसाइलें तैनात कर दी ?

(A) 1960 में                             

(B) 1961 में

(C) 1962 में                             

(D) 1963 में

Ans. (C)

8. शीत युद्ध की शुरूआत कब से माना जाता है ?

(A) 1945 के बाद से                 

(B) 1947 के बाद से

(C) 1950 के बाद से                

(D) 1952 के बाद से

Ans. (A)

9. कौन-से दो गुटों के बीच शीत युद्ध चला ?

(A) भारत-पाकिस्तान के बीच

(B) अमेरिका-सोवियत संघ के बीच

(C) जर्मनी-फ्रांस के बीच

(D) भारत-चीन के बीच

Ans. (B)

10. उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की स्थापना कब हुई ?

(A) 15 अगस्त, 1945               

(B) 4 अप्रैल, 1949

(C) 4 अप्रैल, 1952                    

(D) 5 जून, 1960

Ans. (B)

11. ‘वारसा संधि’ की स्थापना कब हुई ?

((A) 1950 में                                     

(B) 1952 में

(C) 1955 में                            

(D) 1957 में

Ans. (C)

12. अमेरिका ने नागासाकी और हिरोशिमा पर बम कब गिराया ?

(A) 1942                                 

(B) 1945

(C) 1947                                 

(D) 1950

Ans. (B)

13. किसने कहा कि शान्ति कायरों का सपना है ?

(A) हिटलर                               

(B) मुसोलिनी

(C) लेनिन                                

(D) माओ

Ans. (A)

14. शीत युद्ध का अन्त कब हुआ ?

(A) 1991 ई० में                       

(B) 1891 ई० में

(C) 2001 ई० में                      

(D) 2002 ई० में

Ans. (A)

15. क्यूबा संकट किस वर्ष उत्पन्न हुआ ?

(A) वर्ष 1960                          

(B) वर्ष 1961

(C) वर्ष 1962                          

(D) वर्ष 1963

Ans. (C)

16. ब्रेजनेव किस देश के राष्ट्रपति थे ?

(A) अमेरिका                            

(B) इंग्लैंड

(C) सोवियत संघ                     

(D) चीन

Ans. (C)

17. शीतयुद्ध के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?

(A) दो महाशक्तियों के बीच विचारों की होड़

(B) अमेरिका, सोवियतसंघ और उनके मित्र देशों के बीच प्रतिस्पर्द्धा

(C) संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत संघ युद्ध में सम्मिलित

(D) शस्त्रीकरण की होड़

Ans. (C)

18. निम्नलिखित में से कौन सोवियत संघ के विखण्डन का परिणाम नहीं है ?

(A) सी०आई०एस० का जन्म

(B) अमेरिका एवं सोवियत संघ के बीच वैचारिक युद्ध की समाप्ति

(C) शीतयुद्ध की समाप्ति

(D) मध्य-पूर्व में संकट

Ans. (D)

19. ‘पूर्व बनाम पश्चिम’ का संबंध से आशय किससे है ?

(A) विश्व युद्ध से                     

(B) शीत युद्ध से

(C) तनाव शैथिल्य से              

(D) उत्तर-शीत युद्ध दौर से

Ans. (B)

20. तनावं शैथिल्य का दौर कब शुरू हुआ ?

(A) 1945 के बाद                     

(B) 1960 के बाद

(C) 1970 के बाद                      

(D) 1980 के बाद

Ans. (C)

21. हॉट लाइन समझौता कब हुआ था ?

(A) 1963 ई० में                       

(B) 1964 ई० में

(C) 1961 ई० में                       

(D) 1965 ई० में

Ans. (A)

22. सोवियत संघ ने कौन-सा सैनिक गुट बनाया ?

(A) नाटो                                  

(B) सीटो

(C) सेन्टो                                 

(D) वारसा संधि

Ans. (D)

23. हिटलर कहाँ का निवासी था ?

(A) जर्मनी                                

(B) इंग्लैण्ड

(C) फ्रांस                                  

(D) इटली

Ans. (A)

24. तनाव शैथिल्य का दूसरा चरण शुरू करने का श्रेय किसक दिया जाता है ?

(A) अमरीकी राष्ट्रपति रीगन

(B) भारतीय प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी

(C) सोवियत राष्ट्रपति गोर्बाच्योव

(D) चीनी नेता माओ

Ans. (C)

25. पाकिस्तान के किस अमरीकी सैनिक गुट में शामिल होने पर ने ने तीखी आलोचना की ?

(A) नाटो                                  

(B) रियो संधि

(C) सीटो                                  

(D) आजंस संधि

Ans. (C)

26. किस देश ने सबसे पहले समाजवादी राष्ट्रकुल छोड़ा ?

(A) युगोस्लाविया                      

(B) पोलैंड

(C) अल्बानिया                         

(D) चीन

Ans(A)

27. शीत युद्ध के लिए उत्तरदायी कारण नहीं है-

(A) दोनों महाशक्तियों में सैद्धान्तिक मतभेद

(B) द्वितीय मोर्चे पर प्रश्न

(C) युद्धकालीन निर्णयों का अतिक्रमण

(D) वर्साय की सौंध

Ans. (D)

28. सन् 1953 ई० में अमेरिकी राष्ट्रपति कौन बना ?

(A) टुमेन                                 

(B) आईजनहोवर

(C) खुश्चेव                               

(D) बुल्गानिन

Ans. (B)

29. राष्ट्रपति रीगन ने किसको दुष्ट साम्राज्य कहा ?

(A) सोवियत संघ को               

(B) चीन को

(C) हॉलैंड को                           

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (A)

30. निम्नलिखित में कौन सत्य है?

(A) गोर्बाच्योव ने ‘ग्लासनोस्ट’ और ‘प्रेस्त्रोएका’ का विचार किया।

(B) तालिबान व्यवस्था बांग्लादेश में 1996 से 2001 तक स्थापित रहा।

(C) नाटये एक सैन्य संगठन था जिसकी स्थापना संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा की गई थी।

(D) दक्षिण एशिया के सभी देश लोकतान्त्रिक हैं।

Ans. (A)

31. निम्नलिखित में कौन-सा कथन सत्य है ?

(A) भारतीय स्वतन्त्रता के समय विश्व के दो शक्तिशाली गुटों में प्रभुत्व क्षेत्र के फैलाव को लेकर रस्साकशी थी।

(B) पश्चिमी गुट का नेतृत्व संयुक्त राज्य अमेरिका और साम्यवादी गुट का नेतृत्व सोवियत संघ कर रहा था।

(C) इन दोनों गुटों की आपसी खींचतान से विश्व में शीतयुद्ध की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

(D) इनमें से सभी।

Ans. (D)

32. सोवियत व्यवस्था के निर्माताओं ने निम्नलिखित में से किसको महत्व नहीं दिया ?

(A) निजी सम्पति की समाप्ति

(B) समानता के सिद्धांत पर समाज का निर्माण

(C) विरोधी दल अथवा प्रतिपक्ष का कोई स्थान नहीं

(D) अर्थव्यवस्था पर राज्य का कोई नियन्त्रण नहीं

Ans. (A)

33. ‘वारसा संधि’ किस देश का सैनिक गुट था ?

(A) सोवियत संघ                     

(B) अमेरिका

(C) पश्चिमी जर्मनी                           

(D) फ्रांस

Ans. (A)

34. सेन्टों की स्थापना किस वर्ष हुई थी ?

(A) 1956 ई० में                       

(B) 1957 ई० में

(C) 1955 ई० में                      

(D) 1954 ई० में

Ans. (C)

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. शीत युद्ध क्या है ?

Ans. शीत युद्ध हथियार विहीन युद्ध है। जब दो देश आपस में वैचारिक मतभेद उत्पन्न कर लेते हैं तो इसे शीत युद्ध कहा जाता है। भारत ने सदैव शीत युद्ध की निन्दा की तथा अंतर्राष्ट्रीय शांति, सुरक्षा व सहयोग का समर्थन किया। धीरे-धीरे इस नीति के निहितार्थ स्पष्ट हुए जिनसे भारत को विश्व में अपनी महत्त्वपूर्ण पहचान बनाने का अवसर मिला। शीत युद्ध के दौर से मुख्य रूप से आज भारत-चीन, भारत – पाकिस्तान गुजर रहे हैं। इस युद्ध में सीमा पर जवानों को गोली चलानी नहीं पड़ती बल्कि इसमें दो देशों के बीच आपसी खींचातानी संचार के माध्यम से होता है।

2. शीतयुद्ध के दौरान महाशक्तियों द्वारा बनाए गए किन्हीं दो सैन्य संगठनों के नाम लिखिए। सैन्य संधियाँ किस सिद्धांत पर आधारित थीं?

Ans. 1. नाटो- 1949 में अमरीका के नेतृत्व में साम्यवाद को रोकने के लिए नाटो का गठन किया गया था। अब नाटो के सदस्यों को ‘शांति का भागीदार’ कहा जाता है। अभी नाटो में 30 सदस्य राष्ट्र है।

2. वारसा – सोवियत संघ के नेतृत्व में 1955 में वारसा संधि का गठन हुआ इसका उद्देश्य सदस्य देशों को अमेरिका प्रभुत्व से बचाना था। इसमें पोलैण्ड, हंगरी, पूर्वी जर्मनी, बुल्गारिया आदि देश शामिल थे। ये सैन्य संधियाँ आत्मरक्षा के लिए की गई थी। सदस्य राष्ट्र अपने आर्थिक, ‘राजनीतिक सामरिक हितों को देखते हुए सैनिक गुटों में शामिल हुए। ये संधियाँ सामूहिक सुरक्षा पर आधारित थी।

3. मार्शल योजना क्या थी ?

Ans. यह योजना अमेरिकी विदेश मंत्री के नाम पर ‘मार्शल योजना’ के नाम से प्रसिद्ध हुई। इस योजना के फलस्वरूप बहुत कम समय में यूरोपीय देशों की आर्थिक स्थिति युद्ध पूर्व स्तर पर आ गई। आने वाले वर्षों में पश्चिम यूरोपीय देशों की व्यवस्था में बहुत तेजी से विकास हुआ।

4. ‘मार्शल योजना’ का उद्देश्य क्या था ?

Ans. मार्शल योजना का मुख्य उद्देश्य द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद यूरोप की आर्थिक गिरावट, साम्यवाद के विस्तार और विश्व व्यापार के ठहराव को रोकना था ।

5. गुट निरपेक्ष आंदोलन की कोई दो विशेषताएँ बताएँ ।

Ans. गुटनिरपेक्ष आंदोलन की दो विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

1.महाशक्तियों के सैनिक गुटों व विचारधारात्मक ध्रुवीकरण से बचना एवं शीत युद्ध से दूर रहना।

2. सभी देशों के साथ मित्रता व परस्पर सहयोग एवं लाभ की नीति अपनाना।

6. गुटनिरपेक्षता तटस्थता से कैसे अलग है ?

Ans. गुटनिरपेक्षता और तटस्थता में अंतर है। गुटनिरपेक्ष देश युद्ध तथा शांति में तटस्थ नहीं रहते। अन्तर्राष्ट्रीय कानून गुट निरपेक्षता को मान्यता नहीं देता, जबकि यह तटस्थता को मान्यता देता है। अन्तर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार तटस्थ देश के कुछ अधिकार व कर्तव्य होते हैं दूसरी ओर गुट निरपेक्ष देश के अन्तर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार कोई अधिकार व कर्तव्य निश्चित नहीं किए जाते।

7. गुट निरपेक्ष आंदोलन के दो उद्देश्य लिखें।

Ans. गुट निरपेक्ष आन्दोलन के दो उद्देश्य निम्नलिखित हैं-

1.विश्व शांति की विदेश नीति- यह सदैव ही विश्व शांति का समर्थक रही है। भारत ने प्रारंभ से ही यह महसूस किया है कि युद्ध और संघर्ष नवोदित भारत के अधिक और राजनीतिक विकास को अवरूद्ध करने वाला है।

2. पंचशील सिद्धान्त– पंचशील के पाँच सिद्धांत का प्रतिपालन भी भारत की शांतिप्रियता का घोतक है। 1954 के बाद से भारत की विदेश नीति को पंचशील के सिद्धान्तों ने एक नई दिशा प्रदान की।

8. बर्लिन दीवार का निर्माण एवं विध्वंस किस तरह ऐतिहासिक घटना कहलाती है ? 

Ans. शीतयुद्ध के सबसे सरगर्म दौर में बर्लिन दीवार (1961 ई. में) खड़ी की गई थी और यह दीवार शीतयुद्ध का सबसे बड़ा प्रतीक थी। 1989 में पूर्वी जर्मनी की आम जनता ने इस दीवार को गिरा दिया। इस नाटकीय घटना के बाद और भी नाटकीय तथा ऐतिहासिक घटनाक्रम सामने आया। इसकी परिणति दूसरी दुनिया के पतन और शीतयुद्ध की समाप्ति में हुई। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद विभाजित हो चुके जर्मनी का अब एकीकरण हो गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top