औपनिवेशिक शहर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1.’लॉटरी कमेटी’ का गठन कब किया गया ?

(A) 1810 ई.                                      

(B) 1817 ई.

(C) 1825 ई.                                     

(D) 1828 ई.

Ans. (B)

2. ईस्ट इंडिया कंपनी के एजेंट सबसे पहले कहाँ गये ?

(A) कलकत्ता में                      

(B) मद्रास में

(C) दिल्ली में                           

(D) बम्बई में

Ans. (B)

3. सर्वे ऑफ इंडिया की स्थापना किस वर्ष की गयी ?

(A) 1757 में                             

(B) 1778 में

(C) 1857 में                             

(D) 1878 में

Ans. (D)

4. पुर्तगालियों ने पणजी (गोवा) में अपनी कोठी किस वर्ष स्थापित की ?

(A) 1505 में                             

(B) 1510 में

(C) 1605 में                             

(D) 1620 में

Ans. (B)

5. पर्वतीय सैरगाह के रूप में शिमला की स्थापना किस युद्ध के समय की गयी ?

(A) गुरखा युद्ध                         

(B) अंग्रेज-मराठा युद्ध

(C) आंग्ल-फ्रांसीसी युद्ध            

(D) आंग्ल-अफगान युद्ध

Ans. (A)

6. पहला हिल स्टेशन कहाँ है ?

(A) मंसूरी                                

(B) दार्जिलिंग

(C) माउंट आबू                        

(D) शिमला

Ans. (D)

7. ‘भारत का सरताज’ किसे कहा गया ?

(A) कलकता को                      

(B) बंबई को

(C) मद्रास को                          

(D) दिल्ली को

Ans. (B)

8. किस सदी तक मद्रास, कलकता और बम्बई महत्वपूर्ण बन्दरगाह बन गए थे ?

(A) सत्रहवीं सदी                       

(B) अठारहवीं सदी

(C) उन्नीसवीं सदी                   

(D) इनमें कोई नहीं

Ans. (B)

9. फोर्ट सेंट जार्ज (सेंट जार्ज किला) किस नगर में स्थित है ?

(A) मद्रास                                

(B) बम्बई

(C) कलकता                             

(D) दिल्ली

Ans. (A)

10. बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला ने कलकता पर हमला कब किया ?

(A) 1750 ई. में                        

(B) 1756 ई. में

(C) 1785 ई. में                        

(D) 1790 ई. में

Ans. (B)

11. किस दशक के बाद भारतीय व्यापारियों एवं उद्यमियों ने बम्बई में सूती कपड़ा मिलें लगाई ?

(A) 1750 के बाद                     

(B) 1850 के बाद

(C) 1950 के बाद                      

(D) इनमें कोई नहीं

Ans. (B)

12. ब्रिटेन के राजा चार्ल्स द्वितीय द्वारा ईस्ट इंडिया कम्पनी को बम्बई कब दिया गया ?

(A) 1651 में                             

(B) 1661 में

(C) 1671 में                             

(D) 1681 में

Ans. (B)

13. कलकता की स्थापना के समय गोविन्दपुर से किसको हटाने का आदेश दिया गया ?

(A) पुरोहितों को                       

(B) सैनिकों को

(C) बुनकरों को                        

(D) स्वर्णकारों को

Ans. (C)

14. इंडिया गेट का निर्माण कब हुआ ?

(A) 1911 ई० में                       

(B) 1921 ई० में

(C) 1931 ई० में                       

(D) 1941 ई० में

Ans. (C)

15. गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण कब हुआ ?

(A) 1910 ई० में                     

(B) 1912 ई० में

(C) 1911 ई० में                       

(D) 1914 ई० में

Ans. (C)

16. भारत में रेलवे की शुरुआत कब हुई ?

(A) 1753 ई० में                       

(B) 1973 ई० में

(C) 1853 ई० में                      

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (C)

17. भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित हुई थी –

(A) 1909 ई० में                       

(B) 1910 ई० में

(C) 1911 ई० में                       

(D) 1912 ई० में

Ans. (C)

18. कलकत्ता में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना की गई-

(A) 1885 ई० में                       

(B) 1773 ई० में

(C) 1771 ई० में                       

(D) 1673 ई० में

Ans. (B)

19. औपनिवेशिक शहरों में प्रायः निम्नलिखित तीन शहर शामिल किये जाते हैं-

(A) मद्रास, कलकता तथा बम्बई        

(B) विशाखापट्टनम, कोच्चि तथा मैसूर

(C) दिल्ली, सूरत तथा आगरा   

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (A)

20. मद्रास, कलकता तथा बम्बई तीनों शहरों की एक सामान्य प्रमुख विशेषता क्या थी?

(A) तीनों शहर मूलतः मत्स्य ग्रहण तथा बुनाई के गाँव थे।

(B) तीनों शहर ब्रिटिश राज की राजधानियाँ थीं।

(C) तीनों शहर विदेशी टकराव के एक समान केंद्र निरंतर रहे।

(D) तीनों शहरों के लोग केवल अंग्रेजी भाषा-भाषायी ही थे।

Ans. (A)

21. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को किसने (1611 ई०) में दिया था-

(A) ब्रिटेन के राजा ने              

(B) पुर्तगाली व्यापारियों ने

(C) फ्रांसीसियों ने                     

(D) मराठों ने

Ans. (A)

22. मिर्जा गालिब के लिए कौन-सा उत्तर सर्वाधिक ठीक है?

(A) वह इस्लाम का प्रचारक था

(B) वह एक प्रसिद्ध शायर था

(C) वह सूफी संत तथा योद्ध सिपाही था

(D) वह एक विख्यात पत्रकार था

Ans. (B)

23. शाहजहाँनाबाद को बसाया था-

(A) अकबर ने                          

(B) शहरयार ने

(C) शाहजहाँ ने                        

(D) औरंगजेब ने

Ans. (C)

24. प्लासी में अंग्रेजों तथा बंगाल के नवाब में युद्ध हुआ था—

(A) 1764 ई० में                       

(B) 1805 ई० में

(C) 1757 ई० में                       

(D) 1856 ई० में

Ans. (C)

25. अखिल भारतीय जनगणना का पहला प्रयास जिस वर्ष किया गया था, वह था-

(A) 1872 ई० में                       

(B) 1772 ई० में

(C) 1716 ई० में                       

(D) 1657 ई० में

Ans. (A)

26. भारत में जिस वर्ष के उपरान्त दशकीय (प्रत्त्येक 10 वर्षों में) जनगणना शुरू हुई वह था-

(A) 1681 ई० में                       

(B) 1781 ई० में

(C) 1881 ई० में                       

(D) 1951 ई० में

Ans. (C)

27. भारत में शहरीकरण की रफ्तार जिस वर्ष के बाद धीमी रही थी वह था-

(A) 1700 ई० में                       

(B) 1800 ई० में

(C) 1900 ई० में                      

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (B)

28. मद्रास का नाम बदलकर रखा गया-

(A) चेन्नई                                

(B) बंगलुरू

(C) हैदराबाद                            

(D) सिकंदराबाद

Ans. (A)

29. ‘विक्टोरिया टर्मिनस’ किस शैली की इमारत है ?

(A) नवशास्त्रीय शैली                

(B) नव-गॉथिक शैली

(C) इण्डो सारासेनिक शैली       

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (B)

30. कलकत्ता में अंग्रेजों की किलेबन्दी बस्ती का नाम था-

(A) फोर्ट सेंट जॉर्ज                   

(B) फोर्ट सेंट डेविड

(C) फोर्ट विलियम                    

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (C)

31. चॉल इमारतें इस नगर की प्रमुख विशेषता है-

(A) दिल्ली                                

(B) बम्बई

(C) मद्रास                                

(D) कलकत्ता

Ans. (B)

32. स्वेज नहर व्यापार हेतु खोली गई-

(A) 1870 ई० में                       

(B) 1869 ई० में

(C) 1978 ई० में                      

(D) 1860 ई० में

Ans. (B)

33. सात द्वीपों का नगर कहा जाता है-

(A) बम्बई                                

(B) शिमला

(C) कलकत्ता                           

(D) बैंगलोर

Ans. (A)

34. छोटे स्थायी बाजार को क्या कहते थे ?

(A) कस्बा                                 

(B) सिविल लाइन्स

(C) गंज                                   

(D) ह्वाइट टाउन

Ans. (C)

35. नगर का प्रधान अधिकारी कहलाता था-

(A) पुरपाल                               

(B) नागरक

(C) कोतवाल                            

(D) प्रधान

Ans. (A)

36. ‘फोर्ट विलियम’ किस शहर में स्थित है ?

(A) बम्बई                                

(B) मद्रास

(C) दिल्ली                               

(D) कोलकाता

Ans. (D)

37. ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ किस शैली का उदाहरण है ?

(A) नवशास्त्रीय शैली                

(B) नव-गॉथिक शैली

(C) इण्डो-सारासेनिक शैली        

(D) इनमें से कोई नही

Ans. (C)

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. सिविल लाइन्स का विकास किस प्रकार हुआ ?

Ans. सिविल लाइन्स नाम ब्रिटिश राज के समय से आता है जब सर्वप्रथम दिल्ली में ब्रिटिश सैन्य और नागरिक इमारतों को अलग-अलग क्षेत्रों में संगठित किया गया था जिन क्षेत्रों में नागरिक रहते थे, उन्हें सिविल लाइन्स के रूप में सीमांकित किया गया था।

2. चॉल इमारतें क्या थीं ? समझाइए ।

Ans. नगर में जगह की कमी तथा भीड़-भाड़ के कारण एक विशेष प्रकार की इमारतें अस्तित्व में आईं जिन्हें “चॉल” (Chawl) का नाम दिया गया। वे बहुमंजिला इमारतें होती थीं जिनमें एक-एक कमरे वाली आवासीय इकाइयाँ बनाई जाती थीं। इमारत के सारे कमरों के सामने एक खुला बरामदा या गलियारा होता था और बीच में दालान होता था। इस प्रकार की इमारतों में बहुत थोड़ी जगह में कई परिवार निवास करते थे जिससे उनमें पड़ोस तथा मोहल्ले की पहचान तथा एकजुटता की भावना का विकास हुआ।

3. अंग्रेजों ने मद्रास (चेन्नई) के आस-पास अपना प्रभाव कब और कैसे स्थापित किया ?

Ans. अंग्रेजों ने दक्षिण में अपनी फैक्ट्री मसुलीपट्टनम में 1611 में स्थापित की। पर जल्द ही उनकी गतिविधियों का केन्द्र मद्रास (चेन्नई) हो गया जिसका पट्टा 1639 में वहाँ के स्थानीय राजा ने उन्हें दे दिया था। राजा ने उनको उस जगह की किलेबंदी करने, उसका प्रशासन चलाने . और सिक्के ढालने की अनुमति इस शर्त पर दी कि बंदरगाह से प्राप्त चुंगी का आधा भाग राजा को दिया जाएगा। यहाँ अंग्रेजों ने अपनी फैक्ट्री के इर्द-गिर्द एक छोटा-सा किला बनाया जिसका नाम फोर्ट सेंट जार्ज पड़ा।

4. भारत में यूरोपीय उपनिवेशों की स्थापना के क्या कारण थे ?

Ans. यूरोपीय देशों ने निम्नलिखित कारणों से भारत में उपनिवेशों की स्थापना की-

(i) कच्चे माल की प्राप्ति

(ii) निर्मित माल की खपत

(iii) इसाई धर्म का प्रचार तथा

(iv) समृद्धि की लालसा ।

कुल मिलाकर यूरोपियन अपने उद्योगों के लिये आवश्यक कच्चे माल एवं इन कच्चे मालों से तैयार सामानों के बाजार की तलाश में ही भारत की ओर आये और इसके माध्यम से उनका उद्देश्य था अपनी समृद्धि ।

5. अमरीकी गृहयुद्ध और स्वेज नहर का प्रारम्भ होने से भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ा ?

Ans. अमरीकी गृहयुद्ध का प्रारम्भ 1861 में हुआ। तत्पश्चात् अमरीका से कपास अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में आना बन्द हो गया। इससे भारतीय कपास की माँग में वृद्धि होने लगी । कपास का उत्पाद मुख्य रूप से दक्षिण भारत में होता था। इस समय व्यापारियों तथा बिचौलियों को काफी लाभ हुआ। 1869 में स्वेज नहर का प्रारम्भ होने के साथ ही बम्बई शहर का महत्त्व अत्यधिक बढ़ गया। बम्बई के कपड़ा उद्योग में काफी पैसा लगा तथा यह भारत का सबसे अधिक व्यस्त शहर बन गया।

6. औद्योगिक शहर के रूप में ब्रिटिश काल में किन नगरों का उदय हुआ ?

Ans. सही मायनों में ब्रिटिश काल में केवल दो नगरों का औद्योगिक विकास हुआ। पहला नगर था कानपुर, जहाँ सूती कपड़े, ऊनी कपड़े और चमड़े की वस्तुओं का उत्पादन होता था। दूसरा नगर था – जमशेदपुर, जहाँ स्टील का उत्पादन होता था । इस काल में भारत में अन्य औद्योगिक नगरों का विकास इसलिए नहीं हुआ क्योंकि अंग्रेजों की नीति पक्षपातपूर्ण थी। वे एक औपनिवेशिक देश को आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे।

7. विश्व के सात आश्चर्यों के नाम बताइए ।

Ans. विश्व के सात आश्चर्य के नाम निम्नलिखित हैं-

(i) चीन की दीवार

(ii) ताजमहल

(iii) पेट्रा

(iv) क्राइस्ट रिडीमर

(v) माचू पिच्चु

(vi) कोलोजीयन

(vii) चिचेन इत्जा ।

8. भारत की सर्वप्रथम रेल कब और किन स्टेशनों के बीच चली ?

Ans. भारत की सर्वप्रथम रेल 16 अप्रैल, 1853 को बोरीबंदर स्टेशन से थाणे स्टेशन के बीच चली।

9. शैलावासों की स्थापना के प्रमुख कारण क्या थे ?

अथवा, ब्रिटिश शासकों के लिए हिल स्टेशन क्यों महत्वपूर्ण थे ?

Ans. शैलावास को अंग्रेजी में ‘हिल स्टेशन’ कहा जाता है। शैलावासों की स्थापना प्रमुखतः स्वास्थ्यवर्द्धक स्थलों के रूप में की गई है। भारत के प्रायः सभी राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में हिल स्टेशन स्थापित हैं। अनेक व्यक्ति पर्यटन एवं स्वास्थ्य लाभ हेतु इन स्थलों पर जाते हैं। इनकी स्थापना का एक कारण पर्यटनों के आकर्षण का केन्द्र स्थापित करना भी था। राजस्थान में माउण्ट आबू, दक्षिण में ऊटी, उत्तर में मसूरी, मध्य प्रदेश में पंचमढ़ी का विकास हिल स्टेशन के रूप में हुआ है। हमारे देश के सात उत्तर-पूर्वी राज्य तो प्रमुखतः हिल स्टेशन के लिए ही जाने जाते हैं। अंग्रेज गर्म जलवायु के ‘आदी नहीं’ थे अतः उन्होंने अपनी सुविधा हेतु भी हिल स्टेशन स्थापित किए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top