SSC (भाग-03)

20.12.1998 – स्टेनोग्राफर ( ग्रेड-डी)

1.सामान्य रूप से किसको भारतीय पुनर्जागरण का जनक माना जाता है ? – राजा राममोहन राय

2. ‘ग्रांड ट्रंक रोड’ किसने बनवाई थी ? – शेरशाह सूरी

3. प्रस्तर युग के लोगों के पास कौन-से पहले घरेलू पशु थे ? – कुत्ता

4. किसने कहा था “स्वराज्य मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा” ? – बालगंगाधर तिलक

5. ‘दाण्डी यात्रा’ मुख्यतः किसके विरुद्ध किया गया था ? – नमक कर

6. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन कहाँ पर हुआ था ? – मुम्बई में

7. देश के अगम्य क्षेत्रों में स्थानीय आवश्यकताओं की अधिकतर आपूर्ति कौन करता है ? – ग्रामीण कुटीर उद्योग

8. कौन सा वर्ग भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन से प्रायः अलग रहा और इसमें सबसे कम भाग लिया ? – रियासतों के राजे-रजवाड़े

9. आदर्श मानसून प्रणाली किसमें विकसित होती है ? –भारत

10. सिकन्दर भारत में बढ़ते हुए किस नदी तक पहुँचा था ?  –व्यास

11. सिन्धु और गंगा नदी प्रणालियों के बीच में जल विभाजक किसके द्वारा बना है ? – अरावली श्रेणी

12. सन् 1905 में बंगाल का विभाजन किसने करवाया था ? – लॉर्ड कर्जन

13. कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच में कौन-सा कटिबंध है ? – उष्ण कटिबंध

14. श्रीरंगपट्टनम की संधि टीपू सुल्तान और किसके बीच में हुई थी ? – लॉर्ड कार्नवालिस

15. 200 सेमी० से अधिक वार्षिक वर्षा वाला समुद्री तट कहाँ तक फैला है ? – मुम्बई से कोचीन तक

16. हमारा सौरमंडल किसकी एक छोटी-सी इकाई है ? – दुग्ध मेंखला

17. वह मौसम चर जो भारत में फसलोत्पादन को सर्वाधिक प्रभावित करता है – वर्षा

18. कौन-सा राज्य ‘जलाशयों द्वारा सिंचाई में अग्रणी है ? – तमिलनाडु

19. दंतुर तट (फर्ड) किससे बनते हैं ? – समुद्री क्रिया

20. तेल निर्यातक देशों ने एक व्यापारिक संघ बनाया है जिसका नाम है – ओपेक

21. पश्चिमी भारत में दक्षिण पाश के क्षेत्र अधिकतर किस प्रकार की मिट्टी वाले हैं ? – काली मिट्टी

22. अंडमान की आदिवासी जातियाँ किसकी वंशज है ? – नीग्रोइड्स

23. सिंगापुर किस प्रकार की जलवायु वाला शहर है ? – भूमध्यरेखीय

24. कौन-सा राज्य अपनी मुख्य फसलों के रूप में ‘कॉफी और चाय’ दोनों से सम्बद्ध है ? – केरल

25. निवल राष्ट्रीय उत्पाद मालूम करने के लिए हम सकल राष्ट्रीय उत्पाद में से क्या घटाते हैं ? – हास

26. किसी वस्तु के लिए मांग वक्र ऊपर जाएगा, जब – उपभोक्ता की आय बढ़ेगी

27. अपने कम्प्यूटर उद्योग के लिए विख्यात जिस शहर को ‘भारत की सिलिकॉन वैली’ का नाम दिया गया है, वह किस राज्य में है ? – कर्नाटक

28. एक फर्म संतुलन स्तर बिन्दु पर तब होती है, जब उसकी – सीमांत लागत = सीमांत राजस्व (आय) हो

29. गोबी का रेगिस्तान किसकी वृष्टि – छाया में है ? – हिमालय

30. मुद्रा का मुख्य कार्य किस रूप में कार्य करना है ?- विनिमय का माध्यम

31. मुद्रा के अवमूल्यन से किसका उल्लेख होता है ? – मुद्रा के बाहरी मूल्य में कमी

32. भारत किस खनिज का सबसे बड़ा उत्पादक है ? – अभ्रक का

33. किसी वस्तु की मांग किस पर निर्भर करती है ? – खरीदने की शक्ति

34. भारत में लोहा उत्पादन करने की लागत अन्य देशों की तुलना में किस कारण काफी कम है ? – कोयला और लोहा एक ही क्षेत्र में पाए जाते हैं

35. भारतीय रिजर्व बैंक के करेन्सी नोट के पीछे कुछ परिसम्पत्तियाँ होती हैं, ये परिसंपत्तियाँ किसकी निर्धारित मात्रा / राशि से कम नहीं होनी चाहिए ? – सोना और विदेशी प्रतिभूतियाँ

36. कौन – सा प्रजातांत्रिक देश स्वरूप में संघात्मक परंतु प्रकृति में एकात्मक कहा जाता है ? – भारत

37. भारत सरकार के सार्वजनिक ऋण प्रचालनों को कौन संचालित करता है ? – भारतीय रिजर्व बैंक

38. सरकारों को एकात्मक और संघात्मक के रूप में वर्गीकृत करने का आधार क्या है ?  – केन्द्र और राज्यों के बीच में संबंध

39. संसद राज्य सूची में दिए गए विषयों के बारे में कब कानून बना सकती है ?  – दो या अधिक राज्यों के अनुरोध पर

40. किसी सांविधानिक सरकार के दो मूल मूल्य क्या होते हैं ? – स्वतंत्रता और समानता

41. यदि किसी मनुष्य को संचालन की स्वतंत्रता नहीं दी जाती है तो इसका अर्थ कौन-सी स्वतंत्रता से वंचित करना है ? – नागरिक स्वतंत्रता

42. किसी राज्य के महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त किए जाने के लिए व्यक्ति में किसकी योग्यताएँ होनी चाहिए ? – उच्च न्यायालय के न्यायाधीश का

43. अल्पकालीन अध्यक्ष का क्या कार्य होता है ? – सदस्यों को शपथ दिलाना और नियमित अध्यक्ष के चुने जाने तक कार्य संभालना

44. भारत के राष्ट्रपति पर संसद द्वारा महाभियोग लगाया जा सकता है, यदि उस पर – संविधान के उल्लंघन का आरोप लगाया जाता है

45. भारतीय जनसंख्या में सबसे अधिक सामान्य कैन्सर किसका होता है ?  – मुँह का

46. हे बुखार और दमा किस वर्ग के रोग हैं? – एलर्जी

47. संविधान के अनुच्छेद-1 में भारत को क्या कहा गया है ? – राज्यों का संघ

48. किस विधान मण्डल को संसदों की माता के रूप में सार्वभौमिक मान्यता प्राप्त है ? – ब्रिटिश संसद

49. अभिक्रिया में एक उत्प्रेरक का कार्य क्या होता है ? – अभिक्रिया की दर को बढ़ाना

50. फासिस्टवाद किसमें विश्वास करता है ? – जाति की श्रेष्ठता

51. हेल और बन्दर में मुख्यतः क्या सामान्य है ?  – दोनों बच्चे पैदा करते हैं

52. हमारे शरीर में आधारी उपापचय को नियंत्रित करने वाला हॉर्मोन किससे निकलता है ? – अवटु ग्रंथि

53. कार बैटरी में कौन-सा अम्ल इस्तेमाल किया जाता है ? – सल्फ्यूरिक अम्ल

54. प्राकृतिक मोम और लाख किस रूप में प्राप्त किए जाते हैं ? – कीड़ों के स्राव खास तरह की गैस की

55. अस्वच्छ सार्वजनिक मूत्रालयों के नजदीक एक बदबू आती है। यह गैस कौन-सी होती है ? – अमोनिया

56. दूध में एक विशेष तरह की चीनी होने के कारण मीठा स्वाद आता है, जबकि उस दूध से तैयार किए गए दही का स्वाद खट्टा होता है। इस परिवर्तन में किसका परिवर्तन निहित होता है ? – लैक्टोज का लैक्टिक अम्ल में

57. अहमदाबाद हवाई अड्डे का नामकरण किस प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता के नाम – सरदार वल्लभ भाई पटेल पर किया गया ?

58. ‘मेकिंग ऑफ द महात्मा’ फिल्म का निर्देशक कौन है ? – श्याम बेनेगल

59. हर वर्ष 1 दिसम्बर किस रूप में मनाया जाता है ?- विश्व एड्स दिवस

60. किस प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्त्ता ने भ्रष्ट मंत्रियों के विरूद्ध कार्यवाही करने की माँग को लेकर महाराष्ट्र के सीधी गाँव में अनशन किया था ? –अन्ना हजारे

61. भारत के किस विख्यात नागरिक को संयुक्त राष्ट्र की मानद नागरिकता प्रदान की गई है ? – मदर टेरेसा

62. ‘ओपन स्काई पॉलिसी’ से क्या आशय है ? – निजी और सार्वजनिक विमान सेवा, दोनों का कार्यान्वयन

63. यदि आप ‘थिसारस’ का उल्लेख कर रहे हों तो आपका आशय क्या होगा ? – शब्द ज्ञान से सम्बन्धित पुस्तक

64. स्वराज पार्टी स्थापित करने वाले नेता थे – चित्तरंजन दास और मोतीलाल नेहरू

65. भारतीय पेट्रोलियम संस्थान कहाँ स्थित है ? – देहरादून में

66. भारत की मिट्टियों में आम तौर पर किसकी कमी होती है ? – जैव पदार्थ की

67. कानूनी समानता में यह निहित होता है कि – कानून के सामने हरेक व्यक्ति समान है

68. ‘केशिका क्रिया’ किसका परिणाम है ? – जैव पदार्थ की

69. चीन की करेन्सी (मुद्रा) क्या कहलाती है ? –यूऑन

70. पेड़ ऊर्जा का कैसा स्रोत है ? – नवीकरणीय

21.03.1999 20 – स्टेनोग्राफर ( ग्रेड-सी)

1.पांड्या शासकों की राजधानी कहाँ थी ? – मदुरै

2. मैसिडानिया के सिकन्दर महान् ने भारत पर किस वर्ष आक्रमण किया था ? – 326 ई० पू०

3. ‘कैलिग्राफी’ किसे कहते हैं ? – सुलेखन को

4. भारत में आर्य सर्वप्रथम कहाँ आकर बसे ? – सिंधु घाटी में

5. शेरशाह सूरी की महानता का क्या कारण था? – प्रशासनिक सुधार

6. किस युद्ध ने भारत में मुगल साम्राज्य की नींव रखी ? – पानीपत का पहला युद्ध

7. राज्य अपहरण नीति को किसने लागू किया ? – लॉर्ड डलहौजी

8. लॉर्ड रिपन किस कारण अधिक जाना जाता है ? – स्थानीय स्वशासन

9. लेटेराइट मिट्टी का रंग कैसा होता है ? – लाल

10. भारत की स्वाधीनता प्राप्ति के समय काँग्रेस का अध्यक्ष कौन था ? – जे० बी० कृपलानी

11. ‘रैडक्लिफ लाइन’ किन दो देशों के मध्य अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है ? – भारत और पाकिस्तान

12. भारत की स्वाधीनता प्राप्ति के समय इंग्लैंड का प्रधानमंत्री कौन था ? – क्लीमेंट ऐटली

13. चिल्का झील किस राज्य में स्थित है ? – उड़ीसा में

14. डोडा बैटा शिखर किन पहाड़ियों में स्थित है ? – आनयमलय (तमिलनाडु)

15. लोगों के पहाड़ों से मैदानी इलाकों में अथवा इसके विपरीत मौसमी गमनागमन को क्या कहते हैं ?

ऋतु प्रवास

16. जमीन का एक ऐसा हिस्सा जो तीन तरफ से पानी से घिरा हो, उसे क्या कहते हैं ? – प्रायद्वीप

17. सुलतानपुर अभयारण्य किस राज्य में स्थित है ? – हरियाणा

18. नीदरलैंड का पुराना नाम क्या था ? – हॉलैंड

19. संसार की सबसे बड़ी झील कौन है ? – वारूण हृद (कैस्पियन सी)

20. सरकार वास्तव में किसका अभिकर्ता है ? –राज्य का

21. ‘द प्रिंस’ पुस्तक के लेखक कौन हैं ? – मेकियाबेली

22. सामाजिक डार्विनवाद से क्या अभिप्राय है ?-योग्यता की उत्तरजीविता

23. ‘फोर्थ एस्टेट’ किससे संबंधित है ? – प्रेस ( समाचार-पत्र ) से

24. राज्यसभा की अधिकतम सदस्य संख्या क्या है ? – 250

25. संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा का अध्यक्ष बनने वाला प्रथम भारतीय कौन था ? – वी० के० कृष्णमेनन

26. ‘इंडिया हाउस’ कहाँ स्थित है ? – लंदन में

27. राष्ट्रपति के निर्वाचन को चुनौती कहाँ दी जा सकती है ? – उच्चतम न्यायालय में

28. निर्वाचन आयोग किस प्रकार की संस्था है ? – संवैधानिक संस्था

29. सामान्यतः राजकीय विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति कौन होता है ? – राज्य का राज्यपाल

30. ‘अन्तर्राष्ट्रीय वित्त निगम’ किसकी सहायक संस्था है ? – यू० एन० ओ०

31. ‘फेरा’ का क्या अर्थ है ? – विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम

32. ‘आनंद डेयरी फार्म’ किस प्रदेश में है ? – गुजरात

33. ‘एन इंक्वायरी इनर्ट द नेचर एंड कॉजिज ऑफ वैल्थ ऑफ नेशन्स’ के लेखक कौन हैं ? – एडम स्मिथ

34. ऋण नियंत्रण कार्यवाही किसके द्वारा संचालित की जाती है ? – वाणिज्य बैंक द्वारा

35. रिजर्व बैंक की स्थापना कब हुई थी ? – 1 जनवरी, 1935 को

36. ‘चुंगी कर’ से क्या अभिप्राय है ? – नगर निगम क्षेत्र में माल के प्रवेश पर लगाया गया कर

37. भारत में जन्मे किस वैज्ञानिक को ताराभौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया ? –सर सी० वी० रमण

38. ‘मुक्त आकाश नीति’ से क्या अभिप्राय है ? –वायु परिवहन में निजी एजेंसियों को शामिल करना

39. बस में ड्राइवर के पास लगा दर्पण होता है – उत्तल दर्पण

40. समान वायुमंडलीय दबाव वाले क्षेत्रों को मानचित्र में जोड़ने वाली रेखा को क्या कहते हैं ? – समदाब रेखा

41. बासी मक्खन की दुर्गन्ध का क्या कारण है ? –ब्यूटरिक एसिड

42. सोडियम बाइकार्बोनेट (NaHCO3) का साधारण नाम क्या है ? – बेकिंग सोडा या खाने का सोडा

43. कौन-सी मिट्टी में सूखने पर सर्वाधिक दरार आती है आर वह सिकुड़ती है ? – चिकनी मिट्टी

44. वनस्पति विज्ञान की कौन-सी शाखा पौधों के रूपाकर का अध्ययन करती है ? – पारिस्थिति विज्ञान

45. ‘लोट्स’, ‘जावा’, ‘ओरेकल’ इत्यादि ये शब्द किस क्षेत्र की गतिविधि से संबंधित है ? – कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर

46. भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् का अध्यक्ष कौन होता है ? –भारत का राष्ट्रपति

47. आई. सी. आई. सी. आई. (ICICI) कैसी संस्था है ? – वित्तीय संस्था

48. भूमध्य रेखा के चारों ओर कम दबाव का क्षेत्र, जहाँ अत्यंत हल्की हवा तथा शांत समुद्र हो, उसे क्या कहते हैं ? – निर्यात् मंडल

49. ‘बंबई हाई’ किसके लिए प्रसिद्ध है ? – समुद्र तट पर तेल की खोज के लिए

50. संविधान के किस अंश में कल्याणकारी राज्य की अवधारणा की विस्तार से चर्चा हुई है ? – राष्ट्रनीति के दिशासूचक सिद्धान्त में

51. संचायक बैटरी में साधारणतः क्या होता है ? – सीसा

52. शीरा से मदिरा निकालने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं? – किण्वन

04.07.1999 – संयुक्त स्नातक स्तर ( प्रथम पाली)

1. बाणभट्ट किस सम्राट के राजदरबारी कवि थे ? – हर्षवर्धन

2. उत्तर गुप्त युग में कौन-सा विश्वविद्यालय काफी प्रसिद्ध हो गया था ? –नालंदा विश्वविद्यालय

3. किस वेद में प्राचीन वैदिक युग की सभ्यता के बारे में सूचना दी गई है ? – ऋग्वेद

4. हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति कैसी थी ? – उचित समतावादी

5. एक्सो जीवविज्ञान में मुख्यतः किसका अध्ययन किया जाता है ? – बाह्य ग्रहों तथा अंतरिक्ष परतों पर जीवन

6. वह पहला देश कौन-सा है जिसने चिकित्सीय ढंग से आत्म हत्या को कानूनी करार दिया है? – नीदरलैंड्स

7. वह कौन सा दीर्घ परासी प्रक्षेपास्त्र है जिसकी परीक्षण पाकिस्तान ने भारत की अग्नि-II के परीक्षण के तुरन्त बाद किया ? – गौरी-II

8. ‘ए पैसेज टु इंगलैण्ड’ पुस्तक का लेखक कौन है ? – नीरद सी० चौधरी

9. सदस्य देशों के बहुपक्षीय व्यापार सम्बन्धों को सुकर बनाना तथा व्यापार नीतियों की समीक्षा करना किसका मुख्य कार्य है ? – विश्व व्यापार संगठन का

10. विश्व मोहिनी क्या है ? – एक भारतीय जहाज

11. दुनिया की सबसे कम उम्र की नं० 1 टेनिस स्टार कौन है ? – माटींना हिंगीस

12. भारत के संविधान के अनुसार भारत के राष्ट्रपति के कार्यालय में रिक्ति को कितनी अवधि के भीतर भरा जाएगा ? – 6 मास

13. सरकार की स्थिरता कब आश्वस्त होती है ? – राष्ट्रपति शासन में

14. डाक मतदान को अन्यथा क्या कहा जाता है ? – परोक्षी मतदान

15. मजदूर संघ संगठनों के माध्यम से चलाए गए शासन को क्या कहा जाता है ? – सिण्डीकेटवाद

16. गाँधीजी ने किस सिद्धांत या युक्ति के माध्यम से आर्थिक असमानताओं – न्यासधारिता सिद्धांत को दूर करने का प्रयास किया था ?

17. संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है ? – महासभा

18. भारतीय गणराज्य में वास्तविक कार्यकारी प्राधिकार किसके पास होता है ? – मंत्रिपरिषद् में

19. ‘गंधार’ ताप बिजली संयंत्र कहाँ स्थित है ? – गुजरात में

20. प्रथम भारतीय शासक कौन था जिसने अरब सागर में भारतीय नौसेना की सर्वोच्चता स्थापित की ? – राजराजा-1

21. पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए भारत में वन क्षेत्र कितने अनुपात में होना चाहिए ? – 33.3 प्रतिशत

22. किसके शासन काल में मुगल चित्रकला शिखर पर पहुँच चुकी थी ? – जहाँगीर

23. बंगाल का स्थायी मालगुजारी बंदोबस्त किसके द्वारा शुरू किया गया था ? – लॉर्ड कार्नवालिस

24. भारत में गरमदलीय आन्दोलन का पिता किसको कहा जाता है ? – बाल गंगाधर तिलक को

25. विश्व बैंक सामान्यतः किस प्रकार का ऋण देता है ? – मध्य एवं दीर्घकालीन ऋण

26. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आई० एम० एफ०) की स्थापना किस सम्मेलन से हुई थी ? – ब्रेटनवुड्स सम्मेलन से

27. विश्व बैंक द्वारा दिए गए संरचनात्मक समायोजन ऋण किस लिए होते हैं ? – पूँजी प्रधान उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए

28. एक वित्तीय प्रपत्र को मूल प्रतिभूति’ कब कहा जाता है ? – यदि वह भारत सरकार की देयता प्रदर्शित करता हो

29. सर्विस सहकारी समिति का क्या अभिप्राय है ? – विपणन समिति

30. लाभ अलाभ स्थिति का उत्पादन वह उत्पादन होता है, जिसमें – उत्पादक कुल लागत की वसूली कर सकता है

31. 1950 ई० से विश्व व्यापार में भारत की भागीदारी कैसी रही है ? – मिश्रित प्रवृत्ति प्रदर्शित करती रही है।

32 . जन्तुओं में वह एन्जाइम प्रणाली नहीं होती जिसके आधार पर वे ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं – पानी से

33. क्लोन (Clone) किसकी कालीनी है? – एक समान आनुवंशिक संघटन वाली कोशिकाएँ की

34. कीटों द्वारा परागित फूलों के परागकण कैसे होते हैं ? – रूक्ष (Rough) और चिपचिपे

35. अनाज के परिरक्षण के लिए सामान्यतः किस पदार्थ का प्रयोग किया जाता है ? – सोडियम बेंजोएट

36. आँख में वर्णदर्शन (कलर विजन) किसकी मौजूदगी से प्रभावित होता है ? –शंकु

37. ऐस्बेस्टॉम द्वारा कौन सा रोग फैलता है ? – वातस्फीति

38. भारत की प्रसिद्ध लैगूल झील कौन-सा है ? –चिलका झील

 39. पृथ्वी के अधिकांश सक्रिय ज्वालामुखी कहाँ पाए जाते हैं ? – प्रशांत महासागर में

40. ‘सवाना’ की वृद्धि के लिए कौन-सी दशा आदर्श मानी जाती है ? – लम्बी शुष्क ऋतु वाला उष्णाई जलवायु

41. ‘ग्रैंड कैनियन’ कहाँ स्थित है ? – कोलोराडो नदी में

42. उत्तरी गोलार्द्ध के दायें पवनों का विक्षेपण किसके द्वारा होता है ? – पृथ्वी के घूर्णन द्वारा

04.07.1999 – संयुक्त स्नातक स्तर(द्धितीय पाली)

1.राज्यसभा के सदस्य के लिए न्यूनतम आयु क्या है ? – 30 वर्ष

2. फासिज्म का प्रमुख पक्षधर कौन था ? – मुसोलिनी

3. संसदीय प्रणाली वाली सरकार को अन्य किस नाम से जाना जाता है ? – उत्तरदायी सरकार

4. भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण यूरेनियम खान कहाँ स्थित है ? – जादुगुडा

5. महात्मा गाँधी ने सिविल अवज्ञा के बारे में प्रेरणा किससे ली ? – थूरियो

6. भारत को एक ‘गणराज्य’ ‘मुख्य रूप से इसलिए माना जाता है, क्योंकि  – राज्याध्यक्ष का चुनाव होता है

7. भारतीय सिविल सेवा में चुने गए पहले भारतीय का नाम क्या था ? – सत्येन्द्र नाथ टैगोर

8. सर्वोच्च न्यायालय, निर्वाचन आयोग, संघ लोक सेवा आयोग, नियंत्रक महालेखा परीक्षक का कार्यालय जैसी संस्थाओं में एक लक्षण समान है, वह क्या है ? – वे संवैधानिक संस्थाएँ हैं

9. राज्य की विधान परिषद् के कितने सदस्य विधान सभा द्वारा चुने जाते हैं ? – 1/3 सदस्य

10. विम्बलडन में महिलाओं की एकल मैचों की नौ बार चैम्पियन रही महिला खिलाड़ी कौन है ? – मार्टिना नवरातिलोवा

11. ‘द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ पुस्तक किसने लिखी है ?- अरूंधती राय

12. किस राज्य को भारत का ‘बाघ राज्य’ कहा जाता है ? – मध्य प्रदेश

13. भारत का बहुउद्देश्यीय दूरसंचार उपग्रह इनसैट-2E कहाँ से छोड़ा गया था ? –कौरू से

14. अंत्योदय कार्यक्रम किससे सम्बद्ध है ? – गरीबों में भी निम्नतम गरीबों का उत्थान

15. ‘टैरिफ और ट्रेड’ के सामान्य अनुबंध को किस संस्था द्वारा बदल दिया गया था ? – वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन

16. जैनियों के पहले तीर्थंकर कौन थे ? – ऋषभ देव

17. भारतीयों के लिए महान् ‘सिल्क मार्ग’ किसने आरम्भ कराया ? –कनिष्क

18. सांप्रदायिक निर्वाचन क्षेत्रों की पद्धति की शुरूआत भारत में किसके द्वारा हुई ? – 1909 ई० के मिंटो मोर्ले सुधार

19. ‘विजय स्तम्भ’ कहाँ स्थित है ? – चित्तौड़गढ़ में

20. चोल राजाओं ने किस धर्म को संरक्षण प्राप्त किया ? – शैव धर्म को

21. यादव सम्राटों की राजधानी कहाँ थी ? – देवगिरी

22. ‘पूर्ति अपनी माँग स्वयं निर्धारित कर लेती है’ यह उक्ति किसकी है ? – जे० बी० सॉ

23. भारत की अर्थव्यवस्था को सबसे अच्छे ढंग से किन शब्दों में व्यक्त किया जा सकता है ? – मिश्रित अर्थव्यवस्था

24. जब करदाता और सरकार के बीच कर के संदर्भ में कोई सीधा सम्बन्ध न हो, तो उसे किस प्रकार का कर सकते हैं ? – अप्रत्यक्ष कर

25. पूर्ण प्रतियोगिता की सबसे आवश्यक शर्त क्या है ? – विक्रेता अधिक, लेकिन खरीददार कम

26. मानव शरीर में डीहाइड्रेशन किसकी कमी के कारण होता है? – जल

27. कौन सा पक्षी आकार में सबसे बड़ा होता है ? – शतुर्मुर्ग

28. परखनली शिशु के सम्बन्ध में तथ्य क्या है ? – अंडे का निषेचन माँ के शरीर से बाहर किया जाता है

29. मानव में गुर्दे का रोग किसके प्रदूषण से होता है ? – कैडमियम

30. किस पौधे के फलों को भूमि से नीचे पाया जाता है ? – मूँगफली

31. ‘साइलेंट वैली’ में दुर्लभ और नष्टप्राय पशु कौन-सा है ? – शेर की पूँछ जैसा मैकाक्यू

32. क्षुद्रग्रह (एस्ट्रायड) सूर्य के चारों ओर किनके बीच चक्कर लगाते हैं? – मंगल और बृहस्पति

33. टेराकोटा कुटीर उद्योग उत्पाद कहाँ स्थित है ? – गोरखपुर में

34. सागर तल जो धीरे-धीरे कम होता है और किसी महाद्वीप को घेरता है, क्या कहलाता है ? –महाद्वीपीय शेल्फ

35. मैनग्रोव की खेती के लिए कौन-सा क्षेत्र प्रसिद्ध है ? – दक्षिणी 24 परगना का सजने वाली जंगल

 36. खासी और गारो जनजातियाँ मुख्यत: कहाँ पाई जाती हैं? – मेघालय

37. स्वेज नहर किसको किसको जोड़ती है ? – भूमध्य सागर और लाल सागर को

38. भारत में केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित जिला स्तरीय प्राथमिक शैक्षिक कार्यक्रम को किसके द्वारा सहायता दी जाती है ? – विश्व बैंक द्वारा

39. निजी प्रयोज्य आय क्या होती है ? – निजी आय से परिवार द्वारा चुकाए गए प्रत्यक्ष कर घटाने के बाद प्राप्त आय

40. महाद्वीपों के पश्चिमी उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में विस्तृत मरूस्थल पाए जाते हैं, क्योंकि –पूर्वी व्यावसायिक पवन चलते हैं और पश्चिमी तटों पर महासागरों की ठण्डी धाराएँ बहती हैं

41. कोई भी नाव डूब जायेगी, यदि वह पानी हटाती है अपने – भार के बराबर

42. किसी वृक्ष की आयु का निर्धारण किसके आधार पर किया जाता है ? – विकास वलय

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top