SSC (भाग-01)

20.08.1995 – L.D.C (प्रथम पाली)

1.वर्धमान को महावीर अथवा ‘जिन’ क्यों कहा जाता है ? – सुख-दुःख पर विजय पाने के कारण

2. किसने कहा था “राजा को मन्दिर का धन जब्त कर लेना चाहिए ?” – कौटिल्य

3. चंगेज खाँ ने किसके शासनकाल में भारत पर आक्रमण किया था ? – इल्तुतमिश

4. नादिर शाह ने किसके शासनकाल में भारत पर आक्रमण किया था ? – मुहम्मद शाह

5. घसीटी बेगम, राजवल्लभ, शौकत जंग किसके प्रधान शत्रु थे ? – सिराजुद्दौला के

6. भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान ‘Deccan Educational Society’  नामक संस्था की स्थापना किसने की थी ? –  बाल गंगाधर तिलक

7. 1857 के गदर के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था ? – लॉर्ड केनिंग

8. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हरीपुरा अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी ? – सुभाषचन्द्र बोस

9. चौरी-चौरा काण्ड कब हुआ था ? – 4 फरवरी, 1922 को

10. ‘भारत भारतीयों के लिए’ नारा किस संस्था ने दिया था ? –आर्य समाज ने

11. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कितने प्रकार की रिटें (Writs) जारी की जा सकती हैं ? – 5 प्रकार की

12. मौलिक कर्तव्यों (Fundamental Duties) की संख्या कितनी है ? –10

13. भारत के नियंत्रक एवं महालेखाकार की टिप्पणियों पर कार्यवाही करने का अन्तिम उत्तरदायित्व किसका है ? – राष्ट्रपति का

14. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में ग्राम पंचायतों की विशिष्ट चर्चा है ? – अनुच्छेद 40 में

15. ‘नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक’ (Comptroller and Auditor General) की व्यवस्था भारतीय 16. संविधान के किस अनुच्छेद में की गई है ? – अनुच्छेद 148 से 151 में

17. म्यांमार की सीमा से मिलने वाले भारतीय राज्य हैं – मिजोरम, मणिपुर, नागालैण्ड तथा अरुणाचल

18. प्रदेश भारत की सबसे लम्बी सुरंग जवाहर सुरंग किस राज्य में है ? – जम्मू-कश्मीर में

19. यूरोप और अफ्रीका को कौन-सा जलडमरूमध्य (Strait) अलग करता है ? –जिब्राल्टर

 20. विन्ध्याचल और सतपुड़ा पहाड़ियों के बीच से होकर बहने वाली नदी है  – नर्मदा

21. कौन-सी बैंक विदेशी मुद्रा एकाउण्ट्स ऑपरेट करने के लिए अधिकृत हैं ?  – केवल राष्ट्रीयकृत बैंकें

22. ‘इन्वेस्टर प्रोटेक्शन फण्ड’ (Investor Protection Fund) किस संस्था ने स्थापित किया है ? – सेबी (SEBI) ने

23. आर्थिक नियोजन किस सूची का विषय है ? – समवर्ती सूची का

24. किस समिति ने कृषि जोतों (Agricultral Holdings) पर कर लगाने की संस्तुति की थी ? – राज समिति ने

25. ब्याज दर नीति किस आर्थिक नीति के अन्तर्गत आती है ? – मौद्रिक नीति के अन्तर्गत

26. कर सुधार समिति (Tax Reforms Committee) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया था ?  – राजा चेलैया को

27. विटामिन B12 में कौन-सी धातु विद्यमान होती है ? – कोबाल्ट

28. वायुमण्डल में कौन-सी निष्क्रिय (Inert ) गैस सर्वाधिक मात्रा में होती – आर्गन (Argon )

29. किसकी कमी के कारण दाँतों का क्षरण (Dental Caries) होने लगता है ? –फ्लोरीन की कमी के कारण

30. प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) की प्रक्रिया की समाप्ति पर बने पदार्थ हैं –  ग्लूकोज, पानी और ऑक्सीजन

31. निकट दृष्टि (Myopia) के दोष के निवारण के लिए किस प्रकार के लेंस का चश्मा दिया जाता है ? – अवतल लेंस (Concave lens ) का

32. कोई व्यक्ति दूर की वस्तुओं को तो स्पष्ट देख सकता है, परन्तु पास की वस्तुओं को स्पष्ट देखने में कठिनाई अनुभव करता है। उसकी दृष्टि में क्या दोष है ? – दूर दृष्टि (Hypermetropia) का दोष

33. कुण्डापुर एवं करवार कच्छ वनस्पति स्थान (Mangroves Sites) स्थित हैं – कर्नाटक राज्य में

34. संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) की स्थापना कब हुई थी ? – 24 अक्टूबर, 1945 को

35. ‘द साइंस ऑफ भरतनाट्यम’ (The Science of Bharat Natyam) पुस्तक किसने लिखी है ? – सरोजा बैद्यनाथन ने

36. संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं? – विजय लक्ष्मी पण्डित

37. भारत की प्रथम बहुउद्देशीय परियोजना किस नदी पर बनाई गई थी ? – दामोदर नदी पर

38. भारत में प्रथम स्थापित परमाणु संयंत्र (Atomic Plant) कौन-सा है ? – तारापुर परमाणु संयंत्र

39. एलोरा के प्रसिद्ध कैलाश मन्दिर का निर्माण किसने करवाया था ? –राष्ट्रकूट शासक कृष्ण प्रथम ने

40. विश्व बैंक (World Bank) किस अन्य नाम से भी जानी जाती है ? – International Bank for Reconstruction and Development

41. किसी राज्य का सर्वोच्च विधि अधिकारी (Highest Law Officer) कौन होता है ? – एडवोकेट जनरल

42. किस प्रधानमंत्री के शासनकाल में सम्पत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटाया गया ? – मोरारजी देसाई

43. ‘चिपको आन्दोलन’ किस विषय से संबंधित है ? – वन संरक्षण से

44. ‘यूनाइटेड किंगडम’ (United Kingdom U.K.) में शामिल हैं  –इंगलैण्ड, उत्तरी आयरलैण्ड, स्कॉटलैण्ड तथा वेल्स

20.08.1995 – L.D.C (द्धितीय पाली)

1.बुद्ध के उपदेशों का संकलन किस ग्रंथ में है ? – विनय पिटिक में

2. इब्राहीम खाँ गर्दी किसका एक महत्वपूर्ण सैनिक अधिकारी था ? – पेशवा बालाजी बाजीराव का

3. तैमूर ने किस सुल्तान के शासनकाल में भारत पर आक्रमण किया था ? – नासिरुद्दीन मुहम्मद

4. सैयद वंश का संस्थापक कौन था ? –खिज्र खाँ

5. लॉर्ड कार्नवालिस ने स्थायी बन्दोबस्त (Permanent Settlement) किसके साथ किया था ? – जमींदारों के साथ

6. क्रांतिकारियों की गुप्त संस्था ‘अभिनव भारत’ को किसने संगठित किया ? – विनायक दामोदर सावरकर

7. काँग्रेस के प्रसिद्ध लखनऊ अधिवेशन 1916 के अध्यक्ष कौन थे ? – ए. सी. मजूमदार

8. सुभाषचन्द्र बोस को ‘देशनायक’ किसने कहा था ? – रबीन्द्रनाथ टैगोर

9. ‘बहिष्कृत हितकारिणी सभा’ के संस्थापक कौन थे ? –डॉ० भीमराव अम्बेडकर

10. किस घटना से क्षुब्ध होकर रबीन्द्रनाथ टैगोर ने ‘नाइटहुड की उपाधि ‘ ब्रिटिश सरकार को लौटा दी थी ? -जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड

11. भारतीय संविधान के किस भाग में ‘राज्य के निर्देशक सिद्धान्त’ दिए गए हैं ? – भाग-IV में ( अनुच्छेद 36 से 51 तक)

12. भारतीय नागरिकों को कितने मौलिक अधिकार प्राप्त हैं ? – छः

13. कलकत्ता, बम्बई और मद्रास में उच्च न्यायालयों  की स्थापना कब की गई ? – 1862 ई० में

14. किसी राज्य में विधान परिषद् (Legislative Council) को किस प्रकार समाप्त अथवा स्थापित किया जा सकता है ? – उस राज्य की विधान सभा द्वारा इस आशय का प्रस्ताव पारित करने के पश्चात् संसद द्वारा

15. संसद के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है ? – लोकसभा का स्पीकर

16. सह्याद्री रेंज (Sahyadri Range) को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है ? – पश्चिमी घाट के नाम से

17. कोयना जल विद्युत् परियोजना किस राज्य में स्थित है ? – महाराष्ट्र में

18. अफीम के सर्वाधिक व्यापार के सम्बन्ध में कौन-से तीन देश ‘The Golden Crescent’ के रूप में जाने जाते हैं ? – अफगानिस्तान, पाकिस्तान तथा ईरान

19. कील नहर (Kiel Canal) किन दो समुद्रों को जोड़ती है ? – बाल्टिक सागर और उत्तर सागर

20. अमरावती, भवानी, हेमावती तथा काबिनी किस नदी की सहायक नदियाँ (Tributaries) हैं ? – कावेरी नदी की

21. नींबू में मुख्यतः कौन-सा एसिड उपस्थित रहता है ? – साइट्रिक एसिड

22. वास्तविक सूर्योदय से कुछ समय पहले ही सूर्य दिखाई देने लगता है, यह किस कारण होता है ? – वायुमण्डलीय अपवर्तन के कारण

23. भोजन में लोहे की कमी से कौन सा रोग हो सकता है ? – एनीमिया

24. बाईसिनोसिस (Byssinosis) बीमारी क्या होती है ? – फेफड़ों से सम्बन्धित बीमारी जो रेशेयुक्त धूल में अधिक समय तक स्वांस लेने से होती है।

25. जल में पानी का बुलबुला किसकी भाँति व्यवहार करता है ? – अवतल लेंस की भाँति

26. पीतल के निर्माण में कौन-सा धातु प्रयुक्त होता है ? – जस्ता और ताम्बा

27. भारत में कच्छ वनस्पति स्थान (Mangroves Sites in India) सुन्दरवन कहाँ स्थित है ? – पश्चिम बंगाल में

28. श्रीवर्धन, वैतरणा, मालवन, वेलदूर तथा अचरा रत्नागिरी कच्छ वनस्पति स्थान स्थित हैं – महाराष्ट्र में

29. ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने वाली प्रथम महिला कौन हैं ? – आशापूर्णा देवी (1976)

30. विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation-WHO) का मुख्यालय कहाँ है ? – जेनेवा (स्विट्जरलैण्ड )

31. किस नदी को ‘दक्षिण गंगा’ कहा जाता है ? – गोदावरी नदी को

32. भारत का प्रधानमंत्री हो सकने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए ? – 25 वर्ष

33. प्रथम भारतीय ‘कमांडर इन चीफ’ कौन थे ? – जनरल के. एम. करिअप्पा

34. भारत का सबसे पुराना ‘ट्रेड यूनियन संगठन’ कौन-सा है ? – ऑल इण्डिया ट्रेड यूनियन काँग्रेस (AITUC )

35. भारत के प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट का विमोचन कहाँ से किया गया था ? – रूस के कोस्मोड्रोम से (19 अप्रैल, 1975 को )

36. ‘सेन्ट्रल इन्स्टीट्यूट फॉर कॉटन रिसर्च’ (CICR Central Institute for Cotton Research) कहाँ स्थित है ? – नागपुर (महाराष्ट्र) में

37. भारत ने अन्तिम बार किस ओलम्पिक में हॉकी में स्वर्ण पदक जीता ? – 1980 ई० (मास्को ओलम्पिक) में

38. ‘ब्रेस्ट स्ट्रोक’ (Breast Stroke) शब्द किस खेल से सम्बन्धित है ? – तैराकी (Swimming) से

39.’ बुल्स आई’ (Bull’s Eye) शब्द का प्रयोग किस खेल में किया जाता है ? – राइफल शूटिंग में

40. ‘न्यूक्लियर नॉन-प्रोलीफरेशन ट्रीटी’ किस वर्ष से प्रभावी हुई ? – 1970 से

41. स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में इजरायल का जन्म किस वर्ष हुआ ? – 1948 में

42. कौटिल्य का अर्थशास्त्र’ किस विषय से सम्बन्धित उत्कृष्ट ग्रन्थ है ? – राजनीतिक दर्शन से

43. स्वतंत्र भारत के प्रथम विदेश मंत्री कौन थे ? – जॉन मथाई

44. भारत में ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ (Project Tiger) कब प्रारम्भ किया गया ? – 1973 ई० में

45. भोपाल गैस दुर्घटना में किस गैस का रिसाव हुआ था ?  – मिथाइल आइसोसाइनेट ( Methyl Isocynate)

46. जम्मू-कश्मीर कब भारत के अभिन्न अंग बने ? – 26 अक्टूबर, 1947 को

11.02.1996 – स्टेनोग्राफर (ग्रेड डी )

1.दिल्ली के तख्त से राज्य करने वाली पहली और एकमात्र मुस्लिम महिला कौन थी ? – रजिया सुल्तान

2. पानीपत की प्रथम लड़ाई बाबर और किसके बीच हुई थी ? – इब्राहिम लोदी

3. नटराज की प्रसिद्ध कांस्य प्रतिमा किस कला का सुंदर उदाहरण है ? –चोल कला

4. राजस्व (मालगुजारी) सुधार शुरू करने में अकबर की सहायता किसने थी ? – टोडर मल

5. पिंक सिटी जयपुर किसने स्थापित किया था ? – सवाई जय सिंह

6. ‘सरदेशमुखी’ शब्द किससे सम्बद्ध है ? – राजस्व

7. नालन्दा विश्वविद्यालय विशेष रूप से किस विषय में विद्या का महान केन्द्र था ? – बौद्ध धर्म

8. पहली बौद्ध परिषद् कहाँ पर हुई थी ? – राजगृह में

9. ‘हर्षचरित्’ के लेखक कौन हैं ? – बाणभट्ट

10. सिन्धु घाटी का विशाल स्नानागार किस स्थान से सम्बन्धित था ? – मोहनजोदड़ो

11. आकृति चित्र वाले सिक्के किनके अन्तर्गत लोकप्रिय हुए थे ? – इंडो-बैक्टिरियन

12. ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने भारत में अपना पहला कारखाना कहाँ स्थापित किया था ? –सूरत

13. भारत के किस नगर में सबसे बड़ा प्राणी उद्यान है ? –कोलकाता

14. मलयालम किस राज्य की भाषा है ? – केरल

15. कौन-सा नगर अपने उद्यान (रॉक गार्डन) के लिए प्रसिद्ध है ? – चण्डीगढ़

16. महादेव देसाई किसके सचिव थे ? – महात्मा गाँधी

17. भारत का कौन-सा भाग इंडोनेशिया के सबसे अधिक नजदीक है ? – अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह

18. दक्षिण भारत की नदियों में से कौन-सी नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं? – नर्मदा और ताप्ती

19. कौन-सा देश हीरों की कटाई के लिए प्रसिद्ध है ? – नीदरलैण्ड

20. सागौन किस वन का उत्पाद है ? – मानसूनी वन

21. भारत में कौन-सा राज्य सामान्य नमक का सबसे बड़ा उत्पादक है ? – गुजरात

22. चन्द्र ग्रहण किस दिन हो सकता है? – पूर्णचन्द्र ( पूर्णिमा) के दिन

23. हिमालय पर्वत की सबसे ऊँची चोटी कहाँ है ? – नेपाल में

24. भारत में आर्थिक वृद्धि के लिए बनाई गई पंचवर्षीय योजनाओं को अंतिम रूप से कौन अनुमोदित करता है ? – राष्ट्रीय विकास परिषद्

25. डिगबोई तेल क्षेत्र किस राज्य में स्थित है ? – असम

26. भारत में एक रुपये के करेन्सी नोटों पर किसके हस्ताक्षर रहते हैं ? – सचिव, वित्त मंत्रालय

27. भारत में सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग (रा० रा० संख्या – 7 ) किन दो स्थानों को जोड़ता है ? – वाराणसी और कन्याकुमारी

28. योजना आयोग का पहला अध्यक्ष कौन था ? – पंडित जवाहरलाल नेहरू

29. किसी देश की श्रमिक शक्ति क्या होती है ? – रोजगार के लिए उपलब्ध जनसंख्या का भाग

30. नदी द्वारा सिंचित क्षेत्र क्या कहलाता है ? – द्रोणिका (बेसिन)

31. किस देश में औद्योगिक क्रान्ति पहले शुरू हुई थी ? – इंगलैण्ड में

32. भारत में सबसे बड़ी बचत किस क्षेत्रक में होती है ? – घरेलू क्षेत्रक

33. हवाला बाजार किससे सम्बन्धित है ? – गैर-कानूनी विदेशी मुद्रा विनिमय

34. लोकसभा द्वारा पारित धन विधेयक को राज्यसभा को कितने दिन के भीतर लौटाना होता है ? – 14 दिन

35. संसद में बजट कौन प्रस्तुत करता है ? – वित्त मंत्री

36. राजनीति विज्ञान का केन्द्रीय प्रतिपाद्य क्या है ? –राज्य

37. ‘अर्थशास्त्र का पिता’ किसे कहा जाता है ? – एडम स्मिथ

38. भारत में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने किस वर्ष काम करना शुरू किया था ? – 1975 ई० में

39. संविधान सभा ने अपना स्थायी अध्यक्ष किसे चुना था ?  –डॉ० राजेन्द्र प्रसाद को

40. राष्ट्रीय एकता परिषद् की अध्यक्षता कौन करता है ? – प्रधानमंत्री

41. भारत के प्रधानमंत्री को कौन नियुक्त करता है ?- भारत का राष्ट्रपति

42. यूनाइटेड किंगडम (ग्रेड ब्रिटेन) में कैसा शासन है ? – एकात्मक शासन

43. राष्ट्रीय आपात् स्थिति में भारतीय नागरिकों के मूल अधिकारों को निलंबित करने का अधिकार किसको है? – भारत के राष्ट्रपति को

44. कौन-सा स्वतंत्रता सेनानी भूख हड़ताल के दौरान जेल में मरा था ? – जतिन दास

45. गाँधीजी ने भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार के विरुद्ध सत्याग्रह किस देश में शुरू किया था ? – दक्षिण

46. अफ्रीका भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन कहाँ हुआ था ? – मुम्बई ( 1885 ई० ) में

47. आजाद हिन्द फौज किस वर्ष बनाई गई थी ? – 1942 ई० में

48. कुछ मूल अधिकार सशस्त्र सेनाओं के सदस्यों को उपलब्ध नहीं होते हैं । इसके निर्णय का अधिकार किसको है ? – संसद को

49. किसी राज्य की विधानसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी होती है ? – 500

50. 1907 ई० में कांग्रेस का पहला विभाजन कहाँ पर हुआ था ? – सूरत में

51. भारतीय संविधान का कौन-सा मूल अधिकार सिक्खों को कृपाण रखने का अधिकार देता है ? – धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार

52. भारत में पहला समाचार पत्र किसने शुरू किया था ? – जेम्स ए० हिकी (बंगाल गजट )

53. भूकम्प तरंगें किसमें दर्ज की जाती हैं ? – सिस्मोग्राफ

54. वह प्रसिद्ध वैज्ञानिक कौन था जिसने अपने स्नानागार में एक प्रसिद्ध खोज की थी ? – आर्किमीडीज

55. ओजोन स्तर हमें किससे संरक्षण प्रदान करती है ? – पराबैंगनी विकिरण

56. गर्म किए जाने पर नीले काँच में किस रंग की चमक होगी ? – लाल रंग

57. स्टेनलेस स्टील क्या है ? –मिश्र धातु

58. शक्ति का मात्रक (यूनिट) क्या है ? – वाट

59. जल का अधिकतम घनत्व किस तापमान पर संभव होता है ? –4° सें०

60. “सिगरेट के एक पैक पीने की कीमत आपके जीवन के साढ़े तीन घंटे होती है।” यह कथन किस रोग के बारे में है ? -कैंसर

61. कौन-सा बल पृथ्वी पर अधोमुखी दिशा में काम करता है ? – भार

62. मंड और शर्करा (चीनी) दोनों मिलाकर क्या कहलाते हैं ? – कार्बोहाइड्रेट

63. धान्य में सबसे अधिक कठोर फसल कौन-सी होती है ? – बाजरा

64. संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार आयोग का मुख्यालय कहाँ पर है ? – जेनेवा

65. राज्य के विश्वविद्यालयों का कुलाध्यक्ष सामान्य रूप से कौन होता है ? – राज्यपाल

66. अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाला पहला जानवर कौन था ? – कुत्ता

67. अंतर्राष्ट्रीय अपराध पुलिस संगठन (जो इंटरपोल के रूप में जाना जाता है)  का मुख्यालय कहाँ पर है ? – लियोन्स (फ्रांस)

68. किस भारतीय बैंक की विदेशों में सबसे अधिक संख्या में शाखाएँ हैं ? – भारतीय स्टेट बैंक

69. किस व्यक्ति ने भारत और पाकिस्तान दोनों के उच्चतम नागरिक पुरस्कार प्राप्त किए हैं ? – मोरारजी देसाई

70. कौन-सा नगर दो राज्यों की संयुक्त राजधानी है ? – चंडीगढ़

71. भारत सरकार को राजस्व की सबसे अधिक राशि किसके जरिए प्राप्त होती है ? – सीमा शुल्क

72. मि० आस्कर लुईगी स्कालफैरो जो कि प्रसिद्ध चित्रपट व्यक्तित्व हैं, किस देश के हैं ? – इटली के

73. वनस्पति तेलों को किस सूक्ष्म विभाजित वस्तु के मौजूदगी में हाइड्रोजनीकृत किया जाता है ? निकेल

74. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में किसकी सर्वोच्चता होती है ? – संविधान की

15.12.1996 – स्टेनोग्राफर (“ग्रेड सी”)

1.किसको संसद द्वारा महाभियोग के जरिए अपने पद से हटाया जा सकता है ? – भारत के राष्ट्रपति

2. लोकसभा के अध्यक्ष को कौन हटाता है ? – लोकसभा के बहुसंख्यक सदस्य

3. राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता पाने के लिए किसी राजनीतिक दल को  कम से कम कितने राज्यों में मान्यता प्राप्त करनी चाहिए ? – चार राज्य

4. लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में आधिकारिक रूप में मान्यता पाने के लिए उसके दल के सदस्यों की संख्या कम से कम कितनी होनी चाहिए ? – सदन के कुल सदस्यों का 10 प्रतिशत

5. राज्यसभा की एक तिहाई जगहों को भरने के लिए चुनाव कब किए जाते हैं ? – दो वर्ष में एक बार

6. संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठकों की अध्यक्षता कौन करता है ? – लोकसभा के अध्यक्ष

7. एक अपराध के दोष सिद्ध व्यक्तियों को क्षमा करने का अधिकार किसको होता है ? – राष्ट्रपति और राज्यपाल

8. दल-बदल विरोधी कानून के अंतर्गत भारतीय संसद सदस्य या राज्य विधान मंडल के किसी सदस्य की सदस्यता समाप्त हो जाती है, यदि यह  –अपने दल की सदस्यता छोड़ देता है।

9. कौन सा विटामिन आँखों के लिए अच्छा होता है ? – विटामिन ‘ए’

10. इंसुलिन कौन बनाता है ? – लैंगरहैस द्वीप

11. प्रकाश तंतु की कार्य-विधि किस पर निर्भर करती है ? – प्रकाश के पूर्ण आंतरिक परावर्तन पर

12. किस विटामिन में कोबाल्ट पाया जाता है ? – विटामिन B12

13. डायनामाइट में मुख्य रूप से पाया जाता है  – नाइट्रोग्लिसरीन

14. ‘एम्पियर सेकण्ड’ किसका मात्रक है ? – आवेश की मात्रा का

15. ‘इलेक्ट्रॉन बोल्ट’ किसका मात्रक है ? –ऊर्जा का

16. फाइकोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है ? – शैवाल का

17. दोलन करते हुए लोलक का गोलक कुछ समय पश्चात् विराम अवस्था में आ जाती है, यह किस कारण से होता है ? – वायु के घर्षण के कारण

18. विद्युत् बल्ब की ज्योति दक्षता का मात्रक क्या है ? – ल्यूमेन / वाट

19. राष्ट्रपति किसकी सलाह / अनुरोध पर लोकसभा को उसकी अवधि की समाप्ति से पहले भंग कर सकता है ?  – प्रधानमंत्री

20. शरीर में एनीमिया रोग किस कारण से उत्पन्न होता है ? –आयरन की कमी से

21. मुद्रा संचलन की गति किसकी सूचक है ? – राष्ट्रीय आय से मुद्रा की मांग का अनुपात

22. द्विसदन पद्धति किसकी सूचक है? – दो सदनों वाला विधान मंडल

23. भारत में किस राज्य का अलग संविधान है ? – जम्मू-कश्मीर

24. भारतीय संविधान के निर्माताओं ने ‘सरकार का संसदीय स्वरूप’ कहाँ से लिया था ? – ब्रिटेन से

25. केन्द्रीय मंत्रिमंडल के आकार और सदस्यता का निर्णय कौन करता है ? – प्रधानमंत्री

26. राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए निर्वाचन मंडल में कौन-से सदस्य शामिल होते हैं? – संसद और राज्य विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य

27. भारत ने किस देश के साथ 1997-98 में गुरूजल देने का समझौता किया था ?  – दक्षिण कोरिया

28. ‘ICPD 94 का आयोजन कहाँ किया गया था ? – काहिरा

29. किसने 1857 के विद्रोह को स्वतंत्रता का प्रथम भारतीय युद्ध कहा था ? – बी० डी० सावरकर

30. भारत के प्रथम ‘ट्रेड पॉइन्ट’ का उद्घाटन किस शहर में किया गया ? – नई दिल्ली

31. ‘वैस्ट बैंक’ नामक क्षेत्र किस नदी के पश्चिम में स्थित भू-क्षेत्र है ? – जॉर्डन

32. ग्रामीण विकास संस्थान कहाँ स्थित है ? – हैदराबाद में

33. ‘हमारी सांस्कृतिक धरोहर’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं ? –डॉ० शंकर दयाल शर्मा

34. भारत के संविधान में सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों को न्यायिक पुनरावलोकन की शक्ति प्रदान की गई है, जिसका मुख्य आधार है – अनुच्छेद-13

35. ध्वनि किस रूप में यात्रा करती है ? – अनुदैर्घ्य तरंग गति में

36. एक जलती हुई मोमबत्ती एक टम्बलर से ढक दिए जाने पर किस कारण बुझ जाती है ? – हवा की अपर्याप्त पूर्ति होने के कारण

37. कमरा गर्म करने वाले बिजली के हीटर का रेडिएटर सबसे अधिक प्रभावी तब होता है, जब वह  – बहुत अधिक पॉलिश किया हुआ हो

38. भारी पानी (Heavy water) शब्द किसका सूचक है ? – ड्यूटीरियम ऑक्साइड (D2O)

39. खून की कमी को क्या कहा जाता है ?  – एनीमिया

40. चमगादड़ जिस सिद्धांत द्वारा संचालन करते हैं उसमें किसका गुणधर्म (तत्व) होता है ? – ध्वनि

41. बहुत अधिक धुएँ से भरा कुहरा क्या होता है ? – धूम कुहरा

42. स्फीग्मोमैनोमीटर नामक उपकरण किसको मापने के लिए काम में लाया जाता है ? – रक्त दाब

43. पृथ्वी के पटल में सबसे अधिक मात्रा में कौन-सा गैस है ? – ऑक्सीजन

44. अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष कैसा लगता है ? – काला

45. बिजली के बल्ब में जो तंतु होता है, वह किसका बना होता है ? – टंग्स्टन का

46. हवा में छोड़े जाने पर प्रक्षेपास्त्र किस तरह के पथ का अनुसरण करता है ? – परवलयिक पथ

47. पेट्रोल के कारण लगी हुई आग को बुझाने के लिए पानी प्रभावी नहीं होता है, क्योंकि – पानी और पेट्रोल एक-दूसरे में अघुलनशील होते हैं, पेट्रोल ऊपरी सतह पर रहता है और जलता रहता है

48. प्रोटीन का सबसे अधिक समृद्ध स्रोत क्या होता है ? –सोयाबीन

49. ध्वनि तरंगें किससे होकर यात्रा नहीं कर सकती है ? – निर्वात्

50. पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) का मुख्यालय कहाँ है ? –वियना

51. यूनिसेफ का मुख्यालय कहाँ है ? – न्यूयार्क में

52. एन० पी० टी० का पूरा रूप क्या है ? – न्यूक्लियर नॉन-प्रोलिफेरेशन ट्रीटी

53. गाटा कामास्की का नाम किस खेल से संबंधित है ? – शतरंज

54. ‘एन इंटिमेट स्टोरी’ शीर्षक वाली श्री टी० एन० शेपन की जीवनी किसने लिखी थी ? – गोविन्द कुट्टी

55. भारत में किस राज्य पर पिछले 35 वर्षों से अधिक अवधि से एक या दूसरा क्षेत्रीय दल शासन करता रहा है ? – सिक्किम

56. प्रारंभिक वैदिक काल किसके लिए उल्लेखनीय था ? – कृषि सभ्यता

57. सांची का स्तूप किसने बनवाया था ? – अशोक

58. जैन धर्म मुख्य रूप से अपनी किस विशेषता के कारण लोकप्रिय हुआ था ? – ‘वर्ण’ व्यवस्था को बुराइयों से छुटकारा दिलाने में

59. प्रसिद्ध चीनी यात्री फाह्यान ने भारत की यात्रा किसके शासन काल में की थी ? – चन्द्रगुप्त द्वितीय

60. औरंगजेब ने किस सिक्ख गुरु का वध करवाया था ? – गुरु तेग बहादुर

61. ऐलोरा और एलिफैन्टा में शैलकृत चैत्य किस काल की है ? – राष्ट्रकूट

62. पृथ्वी की गोलाकार छाया चन्द्रमा पर कब पड़ती है ? – चन्द्रग्रहण के समय

63. गुलाम वंश का संस्थापक कौन था ? – कुतुबुद्दीन ऐबक

64. शेरशाह सूरी इतिहास में किस रूप में प्रसिद्ध है ? – महान प्रशासक

65. मनसबदारी प्रथा किसने चलाई थी ? – अकबर

66. पहला विश्व युद्ध वार्सेलीस की संधि पर हस्ताक्षर के साथ समाप्त हुआ था, वार्सेलीस किस देश में है ? -फ्रांस

67. कौन सा राजवंश अपनी नौसैनिक शक्ति के लिए प्रसिद्ध था ? – चोल

68. गाँधीजी ने 1932 ई० में ‘आमरण अनशन’ तब शुरू किया जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने घोषणा की, कि – दलित वर्ग के लिए विधानसभा में स्थान आरक्षित होंगे

69. 1942 ई० में ‘करो या मरो’ का नारा किसने दिया ? – महात्मा गाँधी

70. असहयोग आंदोलन किनके द्वारा चलाया गया था ? – महात्मा गाँधी के द्वारा

71. अगर किसी भूमि पर वर्ष में एक से अधिक फसल पैदा की जाती है तो उस खेती को क्या कहा जाता है ? – गहन खेती

72. महानदी और कावेरी नदियाँ किस दिशा में बहती है ? – पूर्व दिशा में

16.03.1997 – स्टेनोग्राफर (“ग्रेड डी”)

1.अंग्रेजों ने भारत में सर थॉमस रो को किसके शासन काल में भेजा था ? – जहाँगीर

2. सन् 1857 का गदर असफल रहा था, क्योंकि  – न तो उसके पीछे राष्ट्रीय भावना थी और न ही ऊपर कोई राष्ट्रीय नेता था

3. भारत में रेडियो प्रसारण किस वर्ष शुरू हुआ था ? – 1927 ई० में

4. भारत में मुसलमानों में उच्च शिक्षा का अग्रणी कौन था ? – सर सैयद अहमद खाँ

5.’ आजाद हिन्द फौज’ (भारतीय राष्ट्रीय सेना) किसने संगठित की थी ? – सुभाषचन्द्र बोस

6. चंगेज खाँ किसके शासन काल में सिंधु नदी पर पहुँचा था ? – इल्तुतमिश

7.’ आइने अकबरी’ किसके द्वारा लिखा गया था ? –अबुल फजल

8. लोगों से सीधे संपर्क रखने वाला/सीधे बात करने वाला राजा कौन था ? – अशोक

9. पानीपत की तीसरी लड़ाई में (14 जनवरी, 1761 को ) मराठों को हार खानी पड़ी थी, क्योंकि उन्होंने उत्तर में राजे-रजवाड़ों और लोगों को अपने से अलग कर दिया था

10. लुम्बिनी किसका जन्म स्थान है ? – बुद्ध का

11. ‘अष्टाध्यायी’ किसने लिखी थी ? – पाणिनि

12. भारत में कौन मिट्टी समूह सबसे बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है ? – जलोढ़ मिट्टी

13. बाँधवगढ़ राष्ट्रीय प्राणि उद्यान किस राज्य में है ? – मध्य प्रदेश

14. पोंग बाँध किस नदी पर है ? –व्यास

15. पौधों और जानवरों की सबसे अधिक किस्में कहाँ पाई जाती हैं ? – उष्णकटिबंधीय वन में

16. वृहत् हिमालय माला में सिक्किम में महत्वपूर्ण दर्रा कौन-सा है ? – जेलेप ला

17. कौन-सा राज्य सदाबहार चंदन के लिए प्रसिद्ध है ? – कर्नाटक

18. शैल (चट्टान) का स्वस्थान विघटन और/या अपघटन क्या कहलाता है ? – अपक्षरण

19. सबसे बड़ी प्रवाल रोधिका कहाँ पर है ? – आस्ट्रेलिया का क्वीसलैंड समुद्रतट

20. किस नदी के साथ-साथ बहुत अधिक अवनालिका अपरदन से अन्तर्वाही भूमि स्थलाकृति बन गई है ? –चंबल

21. पचास पैसे का सिक्का कैसा मुद्रा है ? – सीमित वैध मुद्रा

22. भारत में अधिकांश डेल्टाओं के साथ-साथ कौन सी सबसे अधिक सामान्य वनस्पति पाई जाती है ?-गरान (मैन्ग्रोव )

23. भारत में किस राज्य में सबसे बड़ा निवल क्षेत्र तालाब से सिंचाई के अन्तर्गत आता है ? – तमिलनाडु

24. प्रायद्वीपीय भारत के पश्चिमी समुद्रतट की तरफ समुद्र में गिरने वाली नदियों के डेल्टा किसके कारण नहीं बनते हैं ? – खड़ी ढाल

25. लॉर्ड कीन्स के अनुसार, ब्याज की दर किसकी पूर्ति और माँग द्वारा निर्धारित होती है ? – धन / मुद्रा

26. एक एकाधिकारी अपने लाभ को अधिकतम कब करता है ? – जब सीमान्त लागत = सीमान्त राजस्व

27. ‘कोयला’ क्या माना जाता है ? – उपभोक्ता माल

28. अतिरिक्त निवेश व्यय तब तक होगा जब तक पूँजी की सीमान्त उत्पादिता – ब्याज की दर से अधिक हो

29. मुख्य निर्वाचन आयुक्त के अलावा, केन्द्र में कितने निर्वाचन आयुक्त होते हैं ? – दो

30. पूर्ण बाजार का यह अर्थ होता है कि – कई विक्रेता हैं और कई खरीददार हैं।

31. ‘दुर्लभ मुद्रा’ क्या होती है ? – जिसका बाहरी (विदेशी) मूल्य बढ़ रहा हो

32. राज्य सरकार के कार्य किसके नाम में कार्यान्वित किए जाते हैं ? – राज्य के राज्यपाल

32. राष्ट्रपति द्वारा आपात् स्थिति की घोषणा के लिए क्या आवश्यक है ? – तीस दिन के भीतर संसद का अनुमोदन

33. भारत में शासन करने के अवशिष्ट अधिकार किसके पास है ? – केन्द्र सरकार

34. राष्ट्रपति के अध्यादेश की अधिकतम अवधि कितनी होती है? – छः माह तक

35. जब एक समाज सभ्यता के चरण में पहुँचता है तब उसकी सबसे बड़ी विशेषता किसका अविर्भाव होता है ? – संगठित सामुदायिक जीवन का

36. वित्त आयोग की नियुक्ति कौन करता है ? – भारत के राष्ट्रपति

37. संसदीय और राष्ट्रपति शासन प्रणालियाँ किसके बीच के सम्बन्धों के आधार पर वर्गीकृत की जाती हैं? – विधानमंडल और कार्यपालिका

38. किस राज्य में जनता की राय नियन्त्रित, विनियमित और परिचालित नहीं की जाती है ? – उदार प्रजातंत्रीय राज्य में

39. ऊर्जा प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से किससे प्राप्त होती है ? – सूर्य से

40. एक उदार प्रजातंत्र में ‘समानता’ की संकल्पना में किस बात पर जोर दिया गया है ? – सभी व्यक्तियों को एक ही / समान नैतिक महत्व और सम्मान दोनों है

41. एक संघ मुख्य रूप से राज्य का अधीनस्थ होता है, क्योंकि – उसको राज्य के समान सर्वोपरी शक्ति प्राप्त नहीं होती है

42. जैव विकास के पक्ष में किससे प्रत्यक्ष प्रमाण मिलता है ? – जीवाश्म से

43. कौन-सी फसल मिट्टी को नाइट्रोजनीय सम्मिश्रणों से उपजाऊ बना सकती है ? –दलहनी फसल

44. सबसे छोटी रुधिर वाहिका क्या कहलाती है ? – कोशिका

45. पक्षियों में पंखों का मुख्य काम क्या होता है ? – शरीर की ऊष्मा (गर्मी) को बनाए रखने के लिए रोधन प्रदान करना

46. कौन सा पौधा फल नहीं देता है, परंतु बीज पैदा करता है ? – साइकैस

47. सूरजमुखी, नारियल और मूंगफली में मुख्यतः क्या सामान्य होता है ? – उनसे खाद्य तेल मिलता है।

48. पशु जगत् में मनुष्य का निकटतम संबंधी क्या है ? – गुरिल्ला

49. गर्म खून वाले जानवर उच्च शारीरिक तापमान बनाए रखते हैं, ताकि वे – तेजी से चल सकें

50. शव परीक्षण के अध्ययन में आमतौर पर जिगर का विश्लेषण निहित होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि जिगर से मरे हुए व्यक्ति की किसी बात की बहुत कुछ तस्वीर मिल जाती है ? – उसका खाया हुआ खाना

51. एक मोटर वाहन का पीछे की चीजें दिखलाने वाला दर्पण (आईना ) कैसा होता है ? – उत्तल

52. जूते के तलों में तला किसको बढ़ाने के लिए लगाया जाता है ? – घर्षण

53. सबसे कठोर सामग्री (पदार्थ) क्या है ? –हीरा

54. आयोडीन के टिंक्चर में क्या निहित होता है ? – एल्कोहल में आयोडीन का विलयन

55. प्रसिद्ध बाल कविता (नर्सरी राइम) “ट्विंकल ट्विंकल लिटल स्टार” किसने लिखी है ? – जॉन टेलर

56. कोई रासायनिक परिरक्षक डाले बिना अचार तैयार करने का भारत में बहुत पुराना तरीका रहा है, वह कौन-सा मुख्य कारक है जो ऐसे अचार को सूक्ष्म जीवों द्वारा खराब किए जाने से बचाता है ? नमक

57. शतरंज के खेल में विश्व में अग्रणी स्थान रखने वाला भारत में ग्रैंडमास्टर कौन है ? – विश्वनाथन आनंद

58. किस अरब नेता ने इजराइल के साथ पी. एल. ओ. का शांति समझौता हस्ताक्षरित किया था ? – यासर अराफात

59. ‘शिक्षक दिवस’ किसकी स्मृति में मनाया जाता है ? –डॉ० एस० राधाकृष्णन

60. मोहन बागान किस खेल की प्रसिद्ध टीम है ? – फुटबॉल

61. कौन-सा विकासशील देश दूध और डेयरी उत्पाद का सबसे अधिक उत्पादन करता है ? –भारत

62. किस मुद्रा का रुपए की दृष्टि से सबसे अधिक मूल्य है ? – पौंड

63. ‘बीजक’ किस महान कवि की कविताओं का संग्रह है ? – कबीर

64. मुगल रोड (मार्ग) परियोजना किस शहर को किस शहर से जोड़ती है ? -पठानकोट को श्रीनगर से

65. कौन व्यक्ति भारत में सबसे अधिक लम्बे समय तक मुख्यमंत्री रहा है ? – श्री ज्योति बसु

66. ‘प्रकाश वोल्टीय ऊर्जा ऊर्जा का कैसा स्रोत है ? – अपारम्परिक ऊर्जा स्रोत

67. किस भारतीय राज्य ने शत प्रतिशत साक्षरता प्राप्त कर ली है ? – केरल

68. किस पठार की समुद्र तल से ऊपर चार किलोमीटर की औसत ऊँचाई है ? –तिब्बत का पठार

69. शैवाल में बहुलता होती है-  क्लोरोफिल की

70. भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक संहत किस क्षेत्र के इर्द-गिर्द स्थित है ? – मुम्बई-पुणे

71. अन्तर्राष्ट्रीय दिनांक रेखा के निकट महत्वपूर्ण देश कौन है ? – न्यूजीलैंड

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top