Science Notes ( IXth Class )

1. हमारे आस-पास के पदार्थ

प्रश्न 1. पदार्थ के कणों के आकार के विषय में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर- पदार्थ के कणों के आकार अत्यन्त सूक्ष्म हैं।

प्रश्न 2. दो पदार्थों के नाम लिखिए जो ऊर्ध्वपातन करते हैं।

उत्तर- अमोनियम क्लोराइड, कपुर

प्रश्न 3. दो गैसों के नाम बताइए जिन्हें घरों तथा अस्पतालों में संपीडित रूप में आपूर्ति की जाती है।
उत्तर- LPG तथा ऑक्सीजन

प्रश्न 4. केल्विन पैमाने पर जल का क्वथनांक तथा हिमांक लिखिए।
उत्तर- क्वथनांक = 373K, हिमांक = 273K

प्रश्न 5. निम्न में से कौन-से पदार्थों का निश्चित आयतन है लेकिन निश्चित आकार नहीं ?
ऑक्सीजन, शर्करा, क्रिस्टल, लकड़ी, जल, वायु।
उत्तर- जल

प्रश्न 6.निम्न में से कौन-से पदार्थों को आकार व आयतन निश्चित नहीं है ?
ऑक्सीजन, शर्करा क्रिस्टल, लकड़ी, जल, वायु
उत्तर- ऑक्सीजन तथा वायु

प्रश्न 7. प्राचीन भारतीय दार्शनिकों के अनुसार ‘पंचतत्त्व’ कौन-से हैं ?
उत्तर- प्राचीन भारतीय दार्शनिकों के अनुसार ‘पंचतत्त्व’ हैं, पृथ्वी, वायु, अग्नि, जल और आकाश।

प्रश्न 8. तरल क्या है? दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर- कोई भी पदार्थ जो बह सकता है और अपना आकार बदल सकता है, तरल कहलाता है, जैसे-द्रव तथा गैस।

प्रश्न 9. जल में घुली ऑक्सीजन का एक उपयोग लिखिए।
उत्तर- जलीय जीव जल में घुली ऑक्सीजन का उपयोग श्वसन के लिए करते हैं।

प्रश्न 10. ठोस, द्रव एवं गैसों में किसकी संपीड्यता सबसे अधिक और किसकी सबसे कम है?
उत्तर- गैसों की संपीड्यता सबसे अधिक और ठोसों की सबसे कम है।

प्रश्न 11. ठोस, द्रव और गैस की दृढ़ता के घटते क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
उत्तर- ठोस > द्रव > गैस

प्रश्न 12. ठोस, द्रव व गैस में से किसको खुरची  जा सकता है ?
उत्तर- ठोस को खुरचा जा सकता है।

प्रश्न 13. पदार्थ के कणों में गतिज ऊर्जा क्यों होती  है ?
उत्तर- पदार्थ के कण निरन्तर गतिशील होते हैं. इसीलिए उनमें गतिज ऊर्जा उत्पन्न होती रहती है।

प्रश्न 14. आप जल की धार को क्यों नहीं काट  पाते?
उत्तर- जल के कणों के मध्य एक बल कार्य करता है जो उन्हें एक साथ बाँधे रखता है।

प्रश्न 15. दो गैसों के उदाहरण लिखिए।
उत्तर- ऑक्सीजन एवं हाइड्रोजन

प्रश्न 16. पसीना आने पर हमें पंखे के पास बैठने पर ठंडक क्यों अनुभव होती है ?
उत्तर- पसीने के वाष्पन के लिए ऊष्मा शरीर से ली जाती है। पंखे में बैठने से वाष्पन की दर बढ़ जाती है और हमें ठंडक अनुभव होती है।

प्रश्न 17. आर्द्रता से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- वायु के प्रति घन मीटर में उपस्थित जलवाष्प की मात्रा आर्द्रता कहलाती है।

प्रश्न 18. ऊर्ध्वपातन की परिभाषा दीजिए।
उत्तर- किसी पदार्थ का ठोस अवस्था से सीधा गैसीय अवस्था में बदलना ऊर्ध्वपातन कहलाता है।

प्रश्न 19. किन्हीं दो ऊर्ध्वपातन पदार्थों के नाम लिखिए।
उत्तर- कपूर, अमोनियम क्लोराइड, नैफ्थलीन एवं शुष्क बर्फ।

प्रश्न 20. उन कारकों को लिखिएँ जो किसी गैस को द्रवित करने में सहायक हैं।
उत्तर- उच्च दाब व निम्न ताप दो ऐसे कारक हैं। जो किसी गैस को द्रवित करने में सहायक हैं।

प्रश्न 21. फैला देने पर गीले कपड़े क्यों जल्दी सूखते हैं ?
उत्तर- फैला देने पर गीले कपड़े जल्दी सूखते हैं। क्योंकि फैलाने से उनकी सतह का क्षेत्रफल बढ़ जाता है। और जल के वाष्पन की दर बढ़ जाती है।

प्रश्न 22. गलन की गुप्त ऊष्मा क्या है ?
उत्तर- किसी पदार्थ के 1 किग्रा को उसके गलनांक पर ठोस अवस्था से द्रव अवस्था में बदलने के लिए आवश्यक ऊष्मा, गलन की गुप्त ऊष्मा कहलाती है।

प्रश्न 23. वाष्पन की गुप्त ऊष्मा क्या है ?
उत्तर- किसी पदार्थ के 1 किग्रा को उसके क्वथनांक पर द्रव अवस्था से गैसीय अवस्था में बदलने के लिए आवश्यक ऊष्मा, वाष्पन की गुप्त ऊष्मा कहलाती है।

प्रश्न 24. गुप्त ऊष्मा का मात्रक क्या है ?
उत्तर- गुप्त ऊष्मा का मात्रक है कैलोरी प्रति ग्राम या जूल प्रति किग्रा%E

Scroll to Top