वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. विनोद कुमार शुक्ल ने कौन सी कविता लिखी है ?
[ A ] अधिनायक
[ B ] प्यारे नन्हें बेटे को
[ C ] पुत्र वियोग
[ D ] हार-जीत
Answer ⇒ B
2. रघुवीर सहाय स्मृति पुरस्कार विनोद कुमार शुक्ल को कब प्रदन किया गया ?
[ A ] 1988 ई० में
[ B ] 1990 ई० में
[ C ] 1992 ई० में
[ D ] 1994 ई० में
Answer ⇒ B
3. 1999 में विनोद कुमार शुक्ल को कौन-सा पुरस्कार प्रदान किया गया ?
[ A ] रघुवीर सहाय स्मृति पुरस्कार
[ B ] दयावती मोदी कवि शेखर सम्मान
[ C ] साहित्य अकादमी पुरस्कार
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇒ C
4. विनोद कुमार शुक्ल का पहला कविता संग्रह “लगभग जयहिंद’ पहचान सीरीज के अन्तर्गत कब प्रकाशित हुआ ?
[ A ] 1971 ई० में
[ B ] 1972 ई० में
[ C ] 1973 ई० में
[ D ] 1974 ई० में
Answer ⇒ A
5. विनोद कुमार शक्ल विश्वविद्यालय में एसोशिएट प्रोफेसर रहे हैं ?
[ A ] राजेन्द्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय
[ B ] चन्द्रशेखर आजाद कषि विश्वविद्यालय
[ C ] इंदिरा गाँधी कषि विश्वविद्यालय
[ D ] नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय
Answer ⇒ C
6. विनोद कुमार शवल का पहला कविता संग्रह कौन-सा है ?
[ A ] वह आदमी नया गरम कोट पहनकर चला गया विचार की तरह
[ B ] सबकछ होना बचा रहेगा
[ C ] अतिरिक्त नहीं
[ D ] लगभग जयहिंद
Answer ⇒ D
7. प्यार नन्हें बेटे को’ कविता किस शैली में लिखी गयी है ?
[ A ] व्यंग्यात्मक शैली
[ B ] वातालाप शला
[ C ] प्रतीकात्मक शैली
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇒ B
8. प्यार नन्हें बेटे को’ कविता का नायक कहाँ का रहने वाला है ?
[ A ] छत्तीसगढ़
[ B ] उत्तराखण्ड
[ C ] मध्यप्रदेश
[ D ] हिमाचल प्रदेश
Answer ⇒ B
9. विनोद कुमार शुक्ल बीसवीं शती के किस दशक में एक कवि के रूप में सामने आए थे ?
[ A ] पाँचवे-छठे दशक में
[ B ] छठे-सातवें दशक में
[ C ] सातवें-आठवें दशक में
[ D ] आठवें-नौवें दशक में
Answer ⇒ C
10. विनोद कुमार शुक्ल की रचना ‘महाविद्यालय’ साहित्य की किस विद्या का संग्रह है ?
[ A ] नाटक संग्रह
[ B ] कहानी संग्रह
[ C ] कविता संग्रह
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇒ B
11. कौन-सा उपन्यास विनोद कुमार शुक्ल द्वारा लिखित है ?
[ A ] नौकर की कमीज
[ B ] कंकाल
[ C ] इरावती
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇒ A
12. कौन-सी कृति विनोद कुमार शुक्ल की नहीं है ?
[ A ] महाविद्यालय
[ B ] पेड़ पर कमरा
[ C ] दीवार में एक खिड़की रहती थी
[ D ] इन्द्रजाल
Answer ⇒ D
13. कौन-सी कृति विनोद कुमार शुक्ल की है ?
[ A ] गंगातट
[ B ] घास में दुबका आकाश
[ C ] सबकुछ बचा रहेगा
[ D ] आँसू
Answer ⇒ C
14. विनोद कुमार शुक्ल निराला सृजनपीठ में जून 1994 से जून 1996 तक किस पद पर रहे ?
[ A ] मुख्य साहित्यकार
[ B ] अतिथि साहित्यकार
[ C ] मुख्य संयोजक
[ D ] मुख्य सलाहकार
Answer ⇒ B
15. विनोद कुमार शुक्ल को कौन-सा पुरस्कार नहीं प्रदान किया गया है ?
[ A ] दयावती मोदी कवि शिखर सम्मान
[ B ] साहित्य अकादमी पुरस्कार
[ C ] ज्ञानपीठ पुरस्कार
[ D ] रघुवीर सहाय स्मृति पुरस्कार
Answer ⇒ C
16. विनोद कुमार शुक्ल का जन्म कहाँ हुआ था ?
[ A ] उत्तर प्रदेश
[ B ] बिहार
[ C ] मध्य प्रदेश
[ D ] छत्तीसगढ़
Answer ⇒ D
17. विनोद कुमार शुक्ल का जन्म कब हुआ था ?
[ A ] 1 जनवरी, 1937 को
[ B ] 12 फरवरी, 1937 को
[ C ] 20 मई, 1934 को
[ D ] 12 जुलाई, 1944 को
Answer ⇒ A
18. कौन-सी कृति विनोद कुमार शुक्ल की नहीं है ?
[ A ] सब कुछ होना बचा रहेगा
[ B ] वह आदमी नया गरम कोट पहनकर चला गया विचार की तरह
[ C ] नौकर की कमीज
[ D ] असाध्य वीणा
Answer ⇒ D
19. मेहनतकश और औरत को कवि ने किस रूप में देखा है ?
[ A ] सोना
[ B ] लोहा
[ C ] पत्थर
[ D ] लकड़ी
Answer ⇒ B
20. कौन-सी कृति विनोद कुमार शुक्ल की है ?
[ A ] दीवार में एक खिड़की रहती थी
[ B ] कुछ पते कुछ चिट्ठियाँ
[ C ] हारे को हरिनाम
[ D ] मौत मुस्कुराई
Answer ⇒ A
21. विनोद कुमार शुक्ल की किस कृति पर मणिकौल ने फिल्म बनाई थी ?
[ A ] दीवार में एक खिड़की रहती थी
[ B ] पेड़ पर कमरा
[ C ] नौकर की कमीज
[ D ] खिलेगा तो देखेंगे
Answer ⇒ C
22. पत्नी बिटिया को क्या करती है ?
[ A ] डाँटती है
[ B ] पढ़ाती है
[ C ] सुलती है
[ D ] समझाती है
Answer ⇒ D
23. पिता बिटिया को क्या करता है ?
[ A ] घुमाता है
[ B ] खिलाता है
[ C ] सिखलाता है
[ D ] मारता है
Answer ⇒ C
24. “प्यारे नन्हें बेटे को’ कविता में लोहा किसका प्रतीक है ?
[ A ] बंदूक का
[ B ] मशीन का
[ C ] कर्म का
[ D ] धर्म का
Answer ⇒ C
25. ‘प्यारे न्हें बेटे को’ के रचयिता है-
[ A ] नीरज
[ B ] बच्चन
[ C ] विनोद कुमार शुक्ल
[ D ] अशोक वाजपेयी
Answer ⇒ C
26. “प्यारे नन्हें बेटे को’ कविता किस संकलन से ली गई है ?
[ A ] ‘वह आदमी नया गरम कोट पहनकर चला गया विचार की तरह’
[ B ] ‘सबकुछ होना बचा रहेगा’ से
[ C ] ‘लगभग जयहिंद’ से
[ D ] ‘हिमकिरीटिनी’ से
Answer ⇒ A
27. ‘नौकर की कमीज’ क्या है ?
[ A ] कहानी
[ B ] प्रबंधकाव्य
[ C ] संस्मरण
[ D ] उपन्यास
Answer ⇒ D
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. बिटिया से क्या सवाल किया गया है ?
उत्तर ⇒ कवि द्वारा बिटिया से सवाल किया जाता है-कहाँ, कहाँ लोहा है ? अर्थात् वह जानना चाहता है कि लोहा कहाँ-कहाँ वर्तमान है।
2. बिटिया कहाँ-कहाँ लोहा पहचान पाती है ?
उत्तर ⇒ बिटिया की समझ (जानकारी) में चिमटा, कलछुल, कढ़ाई, सड़सी, दरवाजे की साँकल (सिकरी), कब्जा, पेंच तथा सिटकिनी आदि में लोहा है। इसके अतिरिक्त सेफ्टी पिन, साईकिल तथा अरगनी के तार में भी वह लोहा पाती है।
3. लोहा क्या है ? इसकी खोज क्यों की जा रही है ?
उत्तर ⇒ हर मेहनतकश आदमी लोहा है। हर बोझ उठाने वाली, अथक परिश्रम करने वाली औरत लोहा है। लोहा शक्ति का प्रतीक है। वह स्वयं भी शक्तिशाली होता है वजनदार होता है तथा मेहनतकश लोगों को भी शक्ति प्रदान करता है। लोहा शक्ति तथा ऊर्जा का प्रतीक है। इसका निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। यह निर्माण पारिवारिक, सामाजिक तथा राष्ट्रीय सभी क्षेत्रों में समान रूप से अनवरत चल रहा है।
अत: लोहा की उपयोगिता जो उसकी अपार शक्ति में निहित है, को देखते हुए उसकी खोज की जा रही है।
4. “इस घटना से उस घटना तक”-यहाँ किन घटनाओं की चर्चा है ?
उत्तर ⇒ ‘प्यारे नन्हें बेटे को’ शीर्षक कविता में ‘इस घटना से उस घटना तक’ उक्ति का प्रयोग दो बार किया गया है।
पिता अपनी नन्हीं बिटिया से पूछता है कि आस-पास लोहा कहाँ-कहाँ है। पुनः वह उसे लोहा के विषय में जानकारी देता है, उसकी माँ भी उसे समझाती है। फिर वह सपरिवार लोहा को ढूँढ़ने का विचार करता है। अत: बेटी को सिखलाने से लेकर ढूँढ़ने तक का अन्तराल “इस घटना से उस घटना तक” है। यह सब वह कल्पना के संसार में कर रहा है। पुनः जब उसकी बिटिया बड़ी हो जाती है, तो वह उसके विवाह के विषय में, उसके लिए एक प्यारा-सा दूल्हा के लिए सोंचता है। यहाँ पर पुनः कवि-“इस घटना से उस घटना तक” उक्ति की पुनरोक्ति करता है।
5. कविता में लोहे की पहचान अपने आस-पास में की गई है। बिटिया, कवि और उनकी पत्नी जिन रूपों में इसकी पहचान करते हैं, ये आपके मन में क्या प्रभाव उत्पन्न करते हैं ? बताइए।
उत्तर ⇒ प्रस्तुत कविता में लोहे की पहचान अपने आस-पास में की गई है अर्थात् अपने आस-पास बिखरी वस्तुओं में ही लोहे की पड़ताल की गयी है। पहचान की परिधि में जो वस्तुएँ आई हैं वह तीन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती है। लड़की द्वारा पहचान की गई वस्तुएँ पारिवारिक उपयोग की है। जैसे-चिमटा, कलछुल आदि। कवि द्वारा जिन वस्तुओं का चयन किया गया है उनका व्यवहार अधिकतर पुरुषों द्वारा किया जाता है तथा उनका उपयोग सामाजिक तथा राष्ट्रीय हित में किया जाता है, जैसे-फावड़ा, कुदाली आदि। कवि की पत्नी ने उन वस्तुओं का आर संकेत किया है जिसका व्यवहार प्रायः महिलाओं द्वारा किया जाता है तथा जिसे व बाहर धनोपार्जन अथवा पारिवारिक आवश्यकता की पूर्ति हेतु करती है, जैसे-पानी की बाल्टी, हँसिया, चाकू आदि।
इस प्रकार कवि, उनकी पत्नी तथा बिटिया द्वारा तीन विविध रूपों में लोहे की पहचान “ना रूप पारिवारिक, क्षेत्रीय तथा राष्ट्रीय मूल्यों तथा आवश्यकताओं का प्रतिनिधित्व । हो मेहनतकश पुरुषों तथा दबी, सतायी मेहनती महिलाओं के प्रयासों को भी निरूापत करता है
6. मेहनतकश आदमी और दबी-सतायी बोझ उठाने वाली औरत में कवि द्वारा लोहे की खोज का क्या आशय है ?
उत्तर ⇒ लोहा कठोर धातु है। यह शक्ति का प्रतीक भी है। इससे निर्मित असंख्य सामग्रियाँ, मनुष्य के दैनिक जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति करती हैं। लोहा राष्ट्र की जीवनधारा है। धरती के गर्भ में दबे लोहे को अनेक यातनाएँ सहनी होती हैं। बाहर आकर भी उसे कठिन संघर्ष का सामना करना पड़ता है।
कवि मेहनतकश आदमी और दबी-सतायी, बोझ उठाने वाली औरत के जीवन में लोहा के संघर्षमय जीवन की झलक पाता है। उसे एक अपूर्व साम्य का बोध होता है। लोहे के समान ही मेहनतकश आदमी और दबी-सतायी, बोझ उठाने वाली औरत का जीवन भी कठोर एवं संघर्षमय है। लोहे के समान ही वे अपने कठोर श्रम तथा संघर्षमय जीवन द्वारा सृजन तथा निर्माण का कार्य कर रहे हैं तथा विविध रूपों में ढाल रहे हैं।
7. बिटिया को पिता सिखलाते हैं तो माँ समझाती है, ऐसा क्यों ?
उत्तर ⇒ इस कविता में बिटिया को उसके पिता लोहा के विषय में सिखलाते हैं, वे उसकी बुद्धि को परीक्षा लेते हुए उससे पूछते हैं कि उसके आस-पास लोहा कहाँ-कहाँ है। नन्हीं बिटिया आत्मविश्वास के साथ उनके प्रश्नों का उत्तर सहज भाव से देती है। पुनः माँ उससे वही प्रश्न पूछते हुए लोहे के विषय में समझाती है तथा कुछ अन्य जानकारी देती है।
इस प्रसंग में पिता उसे सिखलाते हैं जबकि माँ उसे इस विषय में समझाती है। दोनों की भूमिका में स्पष्ट अन्तर है इसका कारण यह है कि यह प्रायः देखा जाता है कि पिता द्वारा अपने बच्चों को सिखलाया जाता है, किसी कार्य को करने की सीख दी जाती है, अभ्यास कराया जाता है। माँ द्वारा उन्हें स्नेह भाव से किसी कार्य के लिए समझाया जाता है।
8. कवि लोहे की पहचान किस रूप में कराते हैं ? यही पहचान उनकी पत्नी किस रूप में कराती है ? ।
उत्तर ⇒ कवि लोहे की पहचान फावड़ा, कुदाली, टंगिया, बसुला, खुरपी, पास खड़ी बैलगाड़ी के चक्के का पट्टा, बैलों के गले में काँसे की घंटे के अंदर लोहे की गोली के रूप में कराते हैं।
यही पहचान उनकी पत्नी बाल्टी, सामने कुएँ में लगी लोहे की छिरीं, छत्ते की काड़ी-डंडी और घमेला-हँसिया-चाकू और भिलाई बलाडिला के जगह-जगह के लोहे के टीले के रूप में कराती है।