भारत से हम क्या सीखें

महत्वपूर्ण तथ्य

1.भारत से हम क्या सीखें’ पाठ के लेखक मैक्स मूलर हैं।

2.मैक्स मूलर बचपन में ही संगीत के अतिरिक्त ग्रीक और लैटिन भाषा में निपुण हो गए थे तथा लैटिन में कविताएँ भी लिखने लगे थे। 3.स्वामी विवेकानन्द ने उन्हें ‘वैदानियों का भी बेदांती’ कहा।

4.मैक्स ने भारतवासियों के पूर्वजों की चिंतन राशि को यथार्थ रूप में लोगों के सामने प्रकट किया।

5.’भारत से हम क्या सीखें’ एक आलेख है, जो भाषाओं की श्रृंखला की एक कड़ी है।

6.यह भाषण आज भी उतना ही प्रासंगिक है, बल्कि स्वदेशाभिमान के विलोपन के इस दौर में इस भाषण की विशेष सार्थकता है।

7.नयी पोढ़ो अपने देश तथा इसको प्राचीन सभ्यता-संस्कृति, ज्ञान-साधना, प्राकृतिक वैभव आदि की महत्ता का प्रामाणिक ज्ञान प्रस्तुत भाषण से प्राप्त कर सकेगी।

8.लेखक का जन्म आधुनिक जर्मनी के  डेसाड नामक नगर में 6 दिसंबर, 1823 ई० में हुआ था।

9.लेखक की मृत्यु 28 अक्टूबर, 1900 ई० में हुआ था ।

10.सर्वविध सम्पदा और प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण देश भारत है।

11.भारत. जहाँ भूतल पर ही स्वर्ग की छटा निखर रही है।

12.यह जन्म हो क्यों, अगला जन्म तथा शाश्वत जीवन भी सुधर जाए, तो मैं एक बार फिर भारत का ही नाम लूँगा।

13.मेरा अधिकतर ध्यान सच्चे अर्थों में भारत के नागरिक ग्रामवासियों की ओर रहा है, क्योंकि सच्चे भारत के दर्शन वहीं हो सकते हैं।

14.यदि आपकी अभिरूचि की पैठ किसी विशेष क्षेत्र में है, तो उसके विकास और पोषण के लिए आपको भारत में पर्याप्त अवसर मिलेगा।

15.यदि आप भू-विज्ञान में रूचि रखते हैं, तो हिमालय से श्रीलंका तक का विशाल भू-प्रदेश आपकी प्रतीक्षा कर रहा है।

16.यदि आप वनस्पति जगत में विचरना चाहते हैं, तो भारत एक ऐसी फुलवारी है. जो हकसं जैसे अनेक वनस्पति वैज्ञानिकों को अनायास ही अपनी ओर आकृष्ट कर लेती है।

17.यदि आप नृवंश विद्या में अभिरूचि रखते हैं, तो भारत आपको एक जीता-जागता संग्रहालय ही लगेगा।

18.यदि आपके मन में पुराने सिक्कों के लिए लगाव है, तो भारतभूमि में ईरानी, केरियन, थ्रेसियन, पार्थियन, यूनानी, मेकेडियन, शकों, रोमन और मुस्लिम शासकों के सिक्के प्रचुर परिमाण में उपलब्ध होंगे।

19.जब वारेन हेस्टिंग्स भारत को गवर्नर-जनरल था, तब वाराणसी के पास उसे 172 दारिस नामक सोने के सिक्कों से भरा एक घड़ा मिला था।

20.नीति कथाओं के अध्ययन क्षेत्र में भी भारत के कारण नवजीवन का संचार हो चुका है।

21.हाथी-दाँत, बन्दर, मोर और चन्दन आदि जिन वस्तुओं के ओफिर से नियत को बात बाइबल में कही गई है, वे वस्तुएँ भारत के सिवा किसी अन्य देश से नहीं लाई जा सकतीं।

22.भारत में धर्म के वास्तविक उद्भव, उसके प्राकृतिक विकास तथा उसके अपरिहार्य श्रीयमाण रूप का प्रत्यक्ष परिचय मिल सकता है।

23.भारत में आप अपने-आपको सर्वत्र अत्यंत प्राचीन और सुदूर भविष्य के बीच खड़ा पाएँगे।

24.संस्कृत भाषा के द्वारा आपको चिन्तन की ऐसी गम्भीर धारा में अवगाहन का अवसर मिलेगा, जो अभी तक आपके लिए अज्ञात थी।

25.संस्कृत की सबसे पहली विशेषता है इसकी प्राचीनता, क्योंकि हम जानते हैं कि ग्रीक भाषा से भी संस्कृत का काल पुराना है।

26.एक भाषा बोलना एक (माँ के दूध पीने से भी बढ़कर एकात्मकत का परिचायक है और भारत की पुरातन भाषा संस्कृत सारभूत रूप से वही है, जो ग्रीक, लैटिन या एंग्लो सेक्सन भाषाएँ हैं।

27.भाषा विज्ञान के द्वारा हमने अबतक जो निष्कर्ष निकाले हैं, ये संस्कृत की सहायता के बिना कदापि नहीं प्राप्त किए जा सकते थे।

28.यदि आप लोग चाहें तो भारत के बारे में वैसे ही सुनहरे सपने देख सकते हैं और भारत पहुँचकर एक से बढ़कर एक शानदार काम भी कर सकते हैं।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. मैक्समूलर को ‘विदांतियों का वेंदाती’ किसने कहा ?

(a) गाँधी जी

(b) स्वामी विवेकानन्द

(c) अम्बेदकर

(d) गुणाकर मुले

Ans :- (b) स्वामी विवेकानन्द

2. दारिस नामक सोने के सिक्कों से भरा घड़ा किसे मिला था ?

(a) हेकल

(b) हकर्स

(c) वारेन हेस्टिंग्स

(d) विलियम जोन्स

Ans :- (c) वारेन हेस्टिंग्स

3. मेघदूत नामक पुस्तक का अनुवाद मैक्समूलर में किस भाषा में किया?

(a) ग्रीक भाषा में

(b) लैटिन भाषा में

(c) हिन्दी भाषा में

(d) जर्मन भाषा में

Ans :- (d) जर्मन भाषा में

4. संस्कृत भाषा और यूरोपियन भाषा का तुलनात्मक व्याख्यान किसने दिया ?

(a) मैक्समूलर ने

(b) गुणाकर मुले ने

(c) नलिन विलोचन ने

(d) अमकरकांत ने

Ans :- (a) मैक्समूलर ने

5. ‘कठ’ और केन उपनिषद का अनवाद मैक्समूलर ने किस भाषा में किया ?

(a) ग्रीक में

(b) जर्मन में

(c) हिन्दी में

(d) लैटिन में

Ans :- (b) जर्मन में

6. लिपजिंग विश्वविद्यालय में मैक्समूलर ने किस भाषा का अध्ययन किया ?

(a) हिन्दी का

(b) जर्मन का

(c) संस्कृत का

(d) ऊर्दू का

Ans :- (c) संस्कृत का

7. मैक्समूलर की मृत्यु कब हुई ?

(a) 16 अक्टूबर, 1901

(b) 20 अक्टूबर, 1901

(c) 24 अक्टूबर, 1900

(d) 28 अक्टूबर, 1900

Ans :- (d) 28 अक्टूबर, 1900

8. पारसियों के धर्म क्या नाम है ?

(a) बौद्ध धर्म

(b) जैन धर्म

(c) वैदिक धर्म

(d) जरथुस्र

Ans :- (d) जरथुस्र

9. जनरल कनिंघम का संबंध किससे है ?

(a) वनस्पति विज्ञान से

(b) भू-विज्ञान से

(c) पुरातत्त्व से

(d) मनोविज्ञान से

Ans :- (c) पुरातत्त्व से

10. 172 दारिस नामक सोने के सिक्का का घड़ा कहाँ मिला था ?

(a) दिल्ली में

(b) गाँधी नगर में

(c) वाराणसी में

(d) श्रीनगर में

Ans :- (c) वाराणसी में

11. महारानी विक्टोरिया ने नाइट की उपाधि प्रदान की ?

(a) मैक्समूलर को

(b) अमरकांत को

(c) बिरजू महाराज को

(d) अशोक वाजपेयी को

Ans :- (a) मैक्समूलर को

12. नालंदा विश्वविद्यालय कहाँ पर स्थित है ?

(a) बिहार में

(b) उत्तर प्रदेश में

(c) मध्य प्रदेश में

(d) गुजरात में

Ans :- (a) बिहार में

13. नृवंश विद्या’ का संबंध किससे है ?

(a) वनस्पति विज्ञान से

(b) प्राणिविज्ञान से

(c) मानव विज्ञान से

(d) अंतरिक्ष विज्ञान से

Ans :- (c) मानव विज्ञान से

14. दारिस क्या है ?

(a) चाँदी का प्राचीनकालीन सिक्का

(b) सोने की प्राचीनकालीन सिक्का

(c) एक देवता

(d) एक धार्मिक ग्रंथ

Ans :- (b) सोने की प्राचीनकालीन सिक्का

15. मैक्समूलर का जन्म कब हुआ ?

(a) 6 सितम्बर, 1823

(b) 6 अक्टूबर, 1823

(c) 6 नवम्बर, 1823

(d) 6 दिसम्बर, 1823

Ans :- (d) 6 दिसम्बर, 1823

16. प्लेटो का संबंध किस देश से है ?

(a) इटली से

(b) स्पेन से

(c) भारत से

(d) यूनान से

Ans :- (d) यूनान से

17. भारत से हम क्या सीखें’ के रचनाकार कौन हैं ?

(a) विवेकानंद

(b) मैक्समूलर

(c) रवींद्रनाथ ठाकुर

(d) दयानंद सरस्वती

Ans :- (b) मैक्समूलर

18. शाहनामा’ का रचनाकाल हैं ?

(a) सातवीं-आठवीं सदी

(b) दसवीं-ग्यारहवीं सदी

(c) चौथी-पाँचवी सदी

(d) पाँचवी-छठी सदी

Ans :- (b) दसवीं-ग्यारहवीं सदी

19. संस्कृत का ‘अग्नि’ शब्द लैटिन में किस रूप में मिलता है ?

(a) एग्निस

(b) अग्निस

(c) इग्निस

(d) ओग्निस

Ans :- (c) इग्निस

20. हर्कस थे ?

(a) वनस्पति वैज्ञानिक

(b) भूगर्भ शास्त्री

(c) प्राणिवैज्ञानिक

(d) पुरातत्त्वविद

Ans :- (a) वनस्पति वैज्ञानिक

21. सर विलियम जोन ने भारत की यात्रा कब की थी ?

(a) 1957 ई. में

(b) 1750 ई में

(c) 1790 ई. में

(d) 1783 ई. में

Ans :- (d) 1783 ई. में

22. मुण्डा ‘ किस देश की जाति है ?

(a) मंगोल

(b) चीन

(c) मुल्तान

(d) भारत

Ans :- (d) भारत

23. भारत से हम क्या सीखें पाठ में नए सिकंदर’ विशेषण किसके लिए प्रयुक्त हुआ है ?

(a) भारत के वीरों के लिए

(b) यूरोप के वीरों के लिए

(c) युवा अँगरेज अधिकारियों के लिए

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Ans :- (c) युवा अँगरेज अधिकारियों के लिए

24. भारत कहाँ बसता है ?

(a) दिल्ली के पास

(b) मुंबई में

(c) शहरों में

(d) गाँवों में

Ans :- (d) गाँवों में

25. मैक्समूलर का जन्म कहाँ हुआ ?

(a) रत्नापार्क, नेपाल

(b) डेसाउ , जर्मनी

(c) वाशिंगटन, अमेरिका

(d) दिल्ली , भारत

Ans :- (b) डेसाउ , जर्मनी

26. वारेन हेस्टिंग्स था।

(a) भारत का गवर्नर जेनरल

(b) फारस का राजा

(c) महान दार्शनिक

(d) प्रसिद्ध समाज सुधारक

Ans :- (a) भारत का गवर्नर जेनरल

27. मैक्समूलर के पिता का नाम क्या था ?

(a) विल्हेल्म मूलर

(b) हेस्टिग्स मूलर

(c) जॉनसन मूलर

(d) पीटर मूलर

Ans :- (a) विल्हेल्म मूलर

28. ‘प्रत्न मानव’ का अर्थ है ?

(a) लघु मानव

(b) महामानव

(c) प्राचीन मानव

(d) निर्धन मानव

Ans :- (c) प्राचीन मानव

29. किसे वाराणसी के पास सोने के सिक्कों से भरा एक घड़ा मिला था ?

(a) वारेन हेस्टिंग्स

(b) विल्हेल्म मूलर

(c) फ्रेड्रिक मैक्समूलर

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans :- (a) वारेन हेस्टिंग्स

30. किसके अध्ययन क्षेत्र में भारत के कारण नवजीवन का संचार हो चुका है?

(a) विधिशास्त्र

(b) नीतिकथा

(c) भाषा विज्ञान

(d) दैवत विज्ञान

Ans :- (b) नीतिकथा

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. भारत को पहचान सकने वाली दृष्टि की आवश्यकता किनके लिए वांछनीय है और क्यों ?

उत्तर:- भारत को पहचान सकनेवाली दृष्टि की आवश्यकता यूरोपियन लोगों के लिए वांछनीय है, क्योंकि भारत ऐसी अनेक समस्याओं से भरपूर है जिनका समाधान होने पर यूरोपियन लोगों की अनेक समस्याओं का निदान संभव है।

2. लेखन ने किन विशेष क्षेत्रों में अभिरुचि रखने वालों के लिए भारत का प्रत्यक्ष ज्ञान आवश्यक बताया है ?

उत्तर:- लेखक ने बताया है कि जिन्हें भू-विज्ञान में, वनस्पति जगत में, जीवों के अध्ययन में, पुरातत्त्व के ज्ञान में एवं नीतिशास्त्र जैसे विषयों में विशेष अभिरुचि है उन्हें भारत का प्रत्यक्ष ज्ञान आवश्यक है।

3. लेखक की दृष्टि में सच्चे भारत के दर्शन कहाँ हो सकते हैं और क्यों ?

उत्तर लेखक की दृष्टि में सच्चे भारत के दर्शन भारतीय ग्रामीण जीवन में हो सकते हैं। भारतीय ग्राम्य संस्कृति में सच्चा भारत निहित है। क्योंकि सच्चाई, प्रेम, करुणा, सहयोग की भावना ग्रामीणों में कूट-कूट कर भरा होता है।

4. भारत की ग्राम पंचायतों को किस अर्थ में और किनके लिए लेखक ने महत्त्वपूर्ण बतलाया है ? स्पष्ट करें।

उत्तर:- प्राचीन स्थानीय शासन प्रणाली या पंचायत-प्रथा को समझने-समझाने का बहुत बड़ा क्षेत्र भारतीय ग्राम पंचायत में विद्यमान है। जिन लोगों को अत्यंत सरल राजनैतिक इकाइयों के निर्माण और विकास से सम्बद्ध प्राचीनयुगीन कानून के पुरातन रूपों के विषय में हुए अनुसंधान की महत्ता को समझने की क्षमता प्राप्त करनी है, उनके लिए भारत की ग्राम पंचायतों को लेखक ने महत्त्वपूर्ण बताया है।

5. लेखक ने वारेन हेस्टिंग्स से संबंधित किस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का हवाला दिया है और क्यों ?

उत्तर:- लेखक ने वारेन हेस्टिंग्स द्वारा 172 दारिस नामक सोने के सिक्के इस्ट इंडिया कंपनी के निदेशक मंडल की सेवा में भेजे जाने पर कम्पनी के मालिक द्वारा उसका महत्त्व नहीं समझना एवं मुद्राओं को गला देना दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना कहा है।क्योंकि, वह एक धरोहर था, अन्वेषण का विषय था ।

6. भारत के साथ यूरोप के व्यापारिक संबंध के प्राचीन प्रमाण लेखक ने क्या दिखाए हैं ?

उत्तर:- लेखक के अनुसार सोलोमन के समय में ही भारत, सीरिया और फिलीस्तीन के मध्य आवागमन के साधन सुलभ हो चुके थे । साथ ही इन देशों के व्यापारिक अध्ययन के आधार पर प्रमाणित होता है कि हाथी-दाँत, बन्दर, मोर और चन्दन आदि जिन वस्तुओं के ओफिर से निर्यात की बात बाइबिल में कही गयी है, वे वस्तुएँ भारत के सिवा किसी अन्य देश से नहीं लाई जा
सकती।

7. भारत किस तरह अतीत और सुदूर भविष्य को जोड़ता है ? अस्पष्ट करें

उत्तर:- भारत अतीत और भविष्य को जोड़ता है। यहाँ मानवीय जीवन का प्राचीनतम ज्ञान विद्यमान है। यहाँ की भूमि प्राचीन इतिहास से जुड़ी रही है । यहाँ की संस्कृत भाषा के द्वारा विश्व को चिंतन की ऐसी धारा में अवगाहन का अवसर मिलता है जो अभी तक अज्ञात थी । अतः यह बीते हुए काल और आने वाले समय के लिए सेतु के रूप में मान्य है।

8. मैक्समूलर ने संस्कृत की कौन-सी विशेषताएँ और महत्त्व बतलाए हैं ?

उत्तर:- मैक्समूलर के अनुसार संस्कृत की पहली विशेषता इसकी प्राचीनता है। इसके वर्तमान रूप में भी अत्यन्त प्राचीन तत्त्व भलीभाँति सुरक्षित है । संस्कृत की मदद से, ग्रीक-लैटिन, गॉथिक और एंग्लो-सैक्सन जैसी ट्यूटानिक भाषाओं केल्टिक तथा स्लाव भाषाओं में विद्यमान समानता की समस्या को आसानी से हल किया जा सका।

9. संस्कृत और दूसरी भारतीय भाषाओं के अध्ययन से पाश्चात्य जगत् को प्रमुख लाभु क्या-क्या हुए ?

उत्तर:- संस्कृत और दूसरी भारतीय भाषाओं के अध्ययन से मानव जाति के बारे में पाश्चात्य जगत के विचार व्यापक और उदार बने हैं। लाखों-करोडों अजनबियों तथा बर्बर समझे जानेवाले लोगों को भी अपने परिवार के सदस्य की भाँति गले लगाने की संस्कृति का विकास हुआ । इसके अध्ययन ने मानव-जाति के सम्पूर्ण इतिहास को एक वास्तविक रूप में प्रकट कर दिखाया, जो पहले नहीं हो पाया था। इसके अध्ययन से पाश्चात्य जगत में विश्व के प्राचीनतम अवस्था का ज्ञान प्राप्त किया जा
सका।

10. समस्त भूमंडल में सर्वविद सम्पदा और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण देश भारत है । लेखक ने ऐसा क्यों कहा है ?

उत्तर:- भारत ऐसा देश है, जहाँ मानव मस्तिष्क की उत्कृष्टतम उपलब्धियाँ का सर्वप्रथम साक्षात्कार हुआ है । यहाँ जीवन की बड़ी-से-बड़ी समस्याओं के ऐसे समाधान ढूंढ निकाले गये हैं जो विश्व के दार्शनिकों के लिए चिन्तन का विषय है। यहाँ जीवन को सुखद बनाने के लिए उपयुक्त ज्ञान एवं वातावरण का सान्निध्य मिलता है जो भूमंडल में अन्यत्र नहीं है।

11. लेखक ने नया सिकंदर किसे कहा है? ऐसा कहना क्या उचित है ? लेखक का अभिप्राय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:- लेखक ने नया सिकंदर भारत को समझन, जानन एवं सम्पूण लाभ प्राप्त करने हेतु भारत आनेवाले नवागंतुक अन्वेषकों, पर्यटकों एवं अधिकारियों को कहा है। उसी प्रकार आज भी भारतीयता को निकट से जानने के नवीन स्वप्नदशी को आज का सिकंदर कहना अतिशयोक्ति नहीं है, यह उचित है।

12. धर्मों की दृष्टि से भारत का क्या महत्त्व है? अथवा, धर्म की दृष्टि से भारत का क्या महत्त्व है? भारत से हम क्या सीखें’ पाठ के आधार पर बतायें।

उत्तर:- भारत प्राचीन काल से ही धार्मिक विकास का केन्द्र रहा है। यहाँ धर्म के वास्तविक उद्भव, उसके प्राकृतिक विकास तथा उसके अपरिहार्य झीयमा रूप का प्रत्यक्ष परिचय मिलता है। भारत वैदिक धर्म की भूमि है, बौद्ध धर्म की यह जन्मभूमि है, पारसियों के जरथुस्त्र धर्म की यह शरण-स्थली है। आज भी यहाँ नित्य नये मत-मतान्तर प्रकट एवं विकसित होते रहते हैं। इस तरह से भारत धार्मिक क्षेत्र में विश्व को आलोकित करनेवाला एक महत्त्वपूर्ण देश है।

13. लेखक ने नीति कथाओं के क्षेत्र में किस तरह भारतीय अवदान को रेखांकित किया है ?

उत्तर:- लेखक ने बताया है कि नीति कथाओं के अध्ययन-क्षेत्र में नवजीवन का संचार हुआ है। समय-समय पर विविध साधनों और मार्गों द्वारा अनेक नीति कथाएँ पूर्व से पश्चिम की ओर प्रवाहित रही हैं।

14. लेखक वास्तविक इतिहास किसे मानता है और क्यों ?

उत्तर:- लेखक किसी विषय के भूल उद्गम-स्रोत तक पहुँचने को उसका वास्तविक इतिहास मानता है। क्योंकि, वहीं से उस विषय की मौलिकता, उसका विकास तथा उसकी शाखाओं, प्रशाखाओं तथा जीवन-मूल्य ज्ञात होता है तथा उसका अध्ययन फलदायी होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top