समाजवाद और साम्यवाद

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

[ 1 ] वैज्ञानिक समाजवाद का जनक किसे माना जाता है ?

(A) सेंट साइमन को

(B) चार्ल्स फूरिए को

(C) लुई ब्लाँ को

(D) कार्ल मार्क्स को

Ans :- (D) कार्ल मार्क्स को

[ 2 ] लाल सेना का गठन किसने किया था ?

(A) कार्ल मार्क्स

(B) स्टालिन

(C) ट्राटस्की

(D) करेंसकी

Ans :- (C) ट्राटस्की

[ 3 ] रूस में कृषक दास प्रथा का अंत कब हुआ ?

(A) 1861 ई०

(B) 1862 ई०

(C) 1863 ई०

(D) 1864 ई०

Ans :- (A) 1861 ई०

[ 4 ] कम्युनिस्ट मैनिफेस्टो का प्रकाशन किस वर्ष हुआ था ?

(A) 1844 में

(B) 1848 में

(C) 1864 में

(D) 1867 में

Ans :- (B) 1848 में

[ 5 ] “वार एण्ड पीस’ किसकी रचना है ?

(A) कार्ल मार्क्स

(B) टॉलस्टाय

(C) दोस्तोवस्की

(D) एंजेल्स

Ans :- (B) टॉलस्टाय

[ 6 ] रूस में जार का अर्थ क्या होता था ?

(A) पीने का बर्तन

(B) पानी रखने का मिट्टी

(C) रूस का सामन्त

(D) रूस का सम्राट

Ans :- (D) रूस का सम्राट

[ 7 ] कार्ल मार्क्स का जन्म कहाँ हुआ था ?

(A) इंग्लैण्ड

(B) जर्मनी

(C) इटली

(D) रूस

Ans :- (B) जर्मनी

[ 8 ] प्रथम इंटरनेशनल की बैठक हुई

(A) रूस में

( B) फ्रांस में

(C) जर्मनी में

(D) लंदन में

Ans :- (D) लंदन में

[ 9 ] प्रथम इंटरनेशनल की स्थापना किस वर्ष हुई थी

(A) 1864 में

(B) 1867 में

(C) 1883 में

(D) 1889 में

Ans :- (A) 1864 में

[ 10 ] साम्यवादी शासन का पहला प्रयोग कहाँ हुआ था ?

(A) रूस

(B) जापान

(C) चीन

(D) क्यूबा

Ans :- (A) रूस

[ 11 ] चेका क्या था ?

(A) सेना की टुकड़ी

(B) पुलिस दस्ता

(C) पादरी वर्ग

(D) श्रमिक वर्ग

Ans :- (B) पुलिस दस्ता

[ 12 ] निम्नांकित में कोन यूरोपियन समाजवादी नहीं था ?

(A) लुई ब्लॉ

(B) सेंट साइमन

(C) कार्ल मार्क्स

(D) रॉबर्ट ओवन

Ans :- (C) कार्ल मार्क्स

[ 13 ] बोल्शेविक क्रांति कब हुई ?

(A) फरवरी, 1917 ई०

(B) नवम्बर, 1917 ई०

(C) अप्रैल, 1917 ई०

(D) 1905 ई०

Ans :- (B) नवम्बर, 1917 ई०

[ 14 ] लेनिन की मृत्यु कब हुई ?

(A) 1921 ई०

(B) 1922 ई०

(C) 1923 ई०

(D) 1924 ई०

Ans :- (D) 1924 ई०

[ 15 ] अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है ?

(A) 4 जून

(B) 1 दिसम्बर

(C) 15 अप्रैल

(D) 8 मार्च

Ans :- (D) 8 मार्च

[ 16 ] ब्रेस्टलिटोवस्क की संधि किन देशों के बीच हुई थी ?

(A) रूस और इटली

(B) रूस और फ्रांस

(C) रूस और इंग्लैण्ड

(D) रूस और जर्मनी

Ans :- (D) रूस और जर्मनी

[ 17 ] रूस का पहला समाजवादी कौन था ?

(A) स्टालिन

(B) प्लेखानोव

(C) लेनिन

(D) टॉलस्टाय

Ans :- (B) प्लेखानोव

[ 18 ] कार्ल मार्क्स का जन्म किस वर्ष हुआ था ?

(A) 1815 में

(B) 1818 में

(C) 1825 में

(D) 1838 में

Ans :- (B) 1818 में

[ 19 ] रासपुटिन कौन था ?

(A) भ्रष्ट पादरी

(B) वैज्ञानिक

(C) समाज सुधारक

(D) दार्शनिक

Ans :- (A) भ्रष्ट पादरी

[ 20 ] लेनिन ने ब्रेस्टलिटोवस्क की सांधि किस राष्ट्र के साथ की थी

(A) इंगलैंड

(B) फ्रांस

(C) जर्मनी

(D) इटली

Ans :- (C) जर्मनी

[ 21 ] नई आर्थिक नीति कब लागू हुई ?

(A) 1921 ई०

(B) 1923 ई०

(C) 1920 ई०

(D) 1924 ई०

Ans :- (A) 1921 ई०

[ 22 ] ‘दास कैपिटल’ की रचना किसने की ?

(A) एंजेल्स

(B) दोस्तोवस्की

(C) टॉलस्टाय

(D) कार्ल मार्क्स

Ans :- (D) कार्ल मार्क्स

[ 23 ] समाजवादी दर्शन किस पर बल देता है ?

(A) राजनीतिक समानता पर

(B) नागरिक समानता पर

(C) कानूनी समानता पर

(D) आर्थिक समानतां पर

Ans :- (D) आर्थिक समानतां पर

[ 24 ] रूस के सम्राट् को क्या कहा जाता है ?

(A) फराओं

(B) जार

(C) राजा

(D) रिजेंट

Ans :- (B) जार

[ 25 ] कैमिन्टर्न की स्थापना का उद्देश्य क्या था ?

(A) सैन्यवाद का प्रचार करना
(B) क्रांति का प्रचार करना
(C) पूँजीवाद का प्रचार करना
(D) समाजवाद का प्रचार करना

Ans :- (B) क्रांति का प्रचार करना

[ 26] मजदूर दिवस कब मनाया जाता है ?

(A) 1 अप्रैल

(B) 1 मई

(C) 15 अप्रैल

(D) 8 मार्च

Ans :- (B) 1 मई

[ 27 ] समाजवादियों की बाइबिल’ किसे कहा जाता है ?

(A) दास कैपिटल

(B) वार एण्ड पीस

(C) स्पार्क

(D) कम्युनिष्ट घोषणापत्र

Ans :- (A) दास कैपिटल

[ 28 ] कार्ल मार्क्स ने किसके साथ मिलकर कम्युनिष्ट घोषणापत्र प्रकाशित किया ?

(A) जेन

(B) दोस्तोवस्की

(C) एंजिल्स

(D) टॉलस्टाय

Ans :- (C) एंजिल्स

[ 29 ] जार निकोलस द्वितीय की पत्नी जरीना किस देश की राजकुमारी थी ?

(A) इटली

(B) फ्रांस

(C) ऑस्ट्रिया

(D) जर्मनी

Ans :- (C) ऑस्ट्रिया

[ 30 ] फ्रांसीसी समाजवाद के विकास का जन्मदाता कौन हैं ?

(A) फौरियर

(B) रॉबर्ट ओवेन

(C) कार्ल मार्क्स

(D) सेंट साइमन

Ans :- (D) सेंट साइमन

[ 31 ] काम के अधिकार को संवैधानिक अधिकार का रूप सबसे पहले कहां मिला

(A) सोवियत संघ

(B) जर्मनी

(C) इंग्लैंड

(D) फ्रांस

Ans :- (A) सोवियत संघ

[ 32 ] अप्रैल थीसिस किसने तैयार किया ?

(A) लेनिन

(B) ट्राटस्की

(C) स्टालिन

(D) मार्क्स

Ans :- (A) लेनिन

[ 33 ] 7 नवम्बर, 1917 की बोल्शेविक क्रांति का नेतृत्व किसने किया था ?

(A) स्टालिन

(B) लेनिन

(C) ट्रॉटस्की

(D) खुशचेव

Ans :- (B) लेनिन

[ 34 ] ‘माँ’ उपन्यास के लेखक थे ?

(A) प्लेखानोव

(B) टॉल्सटाय

(C) गोर्की

(D) तुर्गनेव

Ans :- (C) गोर्की

[ 35 ] 1917 की पहली रूसी क्रांति के किस नाम से जाना जाता है ?

(A) फरवरी की क्रांति

(B) मार्च की क्रांति

(C) अक्टूबर की क्रांति

(D) नवंबर की क्रांति

Ans :- (C) अक्टूबर की क्रांति

[ 36 ] नवम्बर 1917 की रूसी क्रांति के बाद स्थापित सरकार का प्रधान कौन था ?

(A) स्टालिन

(B) लेनिन

(C) प्लेखानोव

(D) कोई नहीं

Ans :- (B) लेनिन

[ 37 ] समाजवाद शब्द का प्रयोग पहली बार किस वर्ष किया गया ?

(A) 1789 में

(B) 1827 में

(C) 1830 में

(D) 1833 में

Ans :- (B) 1827 में

[ 38 ] चार्टिस्ट आंदोलन कहाँ हुआ था ?

(A) ब्रिटेन में

(B) फ्रांस में

(C) रूस में

(D) जर्मनी में

Ans :- (A) ब्रिटेन में

[ 39 ] विश्व में साम्यवादी शासन की स्थापना सर्वप्रथम देश में हुई ?

(A) रूस में

(B) जर्मनी में

(C) चेकोस्लोवाकिया में

(D) पोलैंड में

Ans :- (A) रूस में

[ 40 ] वर्जीन स्वायाल उपन्यास के लेखक कौन थे ?

(A) लियो टॉल्सटाय

(B) ईवान तुर्गनेव

(C) फ्योदोर दोस्तोवस्की

(D) मैक्सिम गोर्की

Ans :- (B) ईवान तुर्गनेव

[ 41 ] बोल्शेविक क्रांति का नेतृत्व किसने किया ?

(A) केरेन्सकी ने

(B) ट्रॉटस्की ने

(C) लेनिन ने

(D) स्टालिन ने

Ans :- (C) लेनिन ने

[ 42 ] 1917 की रूसी क्रांति के समय किस जार का शासन था?

(A) पीटर

(B) एलेक्जेंडर प्रथम

(C) निकोलस प्रथम

(D) निकोलस द्वितीय

Ans :- (D) निकोलस द्वितीय

[ 43 ] कोलखोज की योजना किसने आरंभ की थी?

(A) लेनिन ने

(B) स्टालिन ने

(C) निकिता खुशचेव ने

(D) लिओनिड ब्रेझनेव ने

Ans :- (B) स्टालिन ने

[ 44 ] ‘साम्यवादी घोषणा-पत्र’ के लेखक थे

(A) लियो टॉल्सटाय

(B) मैक्सिम गोर्की

(C) लेनिन

(D) कार्ल मार्क्स

Ans :- (D) कार्ल मार्क्स

[ 45 ] 1917 की रूसी क्रांति का तात्कालिक कारण क्या था ?

(A) जार का निरंकुश शासन
(B) प्रथम विश्वयुद्ध में रूस की पराजय
(C) रासपुटिन की भूमिका
(D) किसानों का असंतोष

Ans :- (B) प्रथम विश्वयुद्ध में रूस की पराजय

लघु उत्तरीय प्रश्न

 

1. समाजवादी दर्शन क्या है ?

उत्तर ⇒ समाजवाद उत्पादन में मुख्यतः निजी स्वामित्व की जगह सामूहिक स्वामित्व या धन के समान वितरण पर जोर देता है। समाजवादी, शोषण उन्मुक्त समाज की स्थापना चाहते हैं। समाजवादी व्यवस्था एक ऐसी अर्थव्यवस्था है जिसके अंतर्गत उत्पादन के सभी साधनों, कारखानों तथा विपणन में सरकार का एकाधिकार हो। समाजवादी व्यवस्था में उत्पादन निजी लाभ के लिए न होकर सारे समाज के लिए होता है।

2. समाजवाद क्या है ?

उत्तर ⇒ समाजवाद एक ऐसी विचारधारा है जिसने आधुनिक काल में समाज को एक नया आयाम दिया। समाजवाद उत्पादन में मुख्यतः निजी स्वामित्व की जगह सामूहिक स्वामित्व या धन के समान वितरण पर जोर देता है। यह एक शोषण उन्मुक्त समाज की स्थापना चाहता है।

3. साम्यवाद एक नयी आर्थिक एवं सामाजिक व्यवस्था थी। कैसे ?

उत्तर ⇒ रूस में क्रांति के बाद नई सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था की स्थापना हुई। सामाजिक असमानता समाप्त कर दी गयी। वर्गविहीन समाज का निर्माण कर रूसी समाज का परंपरागत स्वरूप बदल दिया गया। पूँजीपति और जमींदार वर्ग का उन्मूलन कर दिया गया। समाज में एक ही वर्ग रहा, जो साम्यवादी नागरिकों का था। काम के अधिकार को संवैधानिक अधिकार बना दिया गया। व्यक्तिगत संपत्ति समाप्त कर पूँजीपतियों का वर्चस्व समाप्त कर दिया गया। देश की सारी संपत्ति का राष्ट्रीयकरण कर दिया गया। इस प्रकार, एक वर्गविहीन औरशोषणमुक्त सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था की स्थापना हुई। इस प्रकार हम कह सकते हैं की रूसी क्रांति के बाद साम्यवाद एक नई आर्थिक एवं सामाजिक व्यवस्था थी।

4. रूसी क्रांति के किन्हीं दो कारणों का उल्लेख करें।

उत्तर ⇒ रूसी क्रांति के दो महत्त्वपूर्ण कारण थे – सामाजिक और आर्थिक। रूसी समाज के बहुसंख्यक किसान वर्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। मजदूर तथा श्रमिक भी शोषण के शिकार थे। अत: किसान मजदूर जारशाही के विरोधी बन गए। रूस की आर्थिक स्थिति भी दुर्बल थी। कृषि तथा उद्योग का समुचित विकास नहीं होने तथा युद्धों से रूस की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई। बेरोजगारी और गरीबी बढ़ गई। इससे क्रांतिकारी भावना को बल मिला।

5. रूस की संसद को क्या कहा जाता था ?

उत्तर ⇒ रूस की संसद को ड्यूमा कहा जाता था।

6. रूस में कृषि दासता की प्रथा किस वर्ष समाप्त हुई?

उत्तर ⇒ रूस में कृषि दासता की समाप्ति जार एलेक्जेंडर द्वितीय के द्वारा 1861 ई० में हुई।

7. ‘रूस की क्रांति’ ने पूरे विश्व को प्रभावित किया। किन्हीं दो उदाहरणों द्वारा स्पष्ट करें।

उत्तर ⇒  रूस की क्रांति ने पूरे विश्व को प्रभावित किया। इसके उदाहरण इस प्रकार हैं –

(i) इस क्रांति के पश्चात श्रमिक या सर्वहारा वर्ग की सत्ता रूस में स्थापित हो गई तथा इससे अन्य क्षेत्रों में भी आंदोलन को प्रोत्साहन मिला।

(ii) रूसी क्रांति के बाद विश्व, विचारधारा के स्तर पर दो खेमों में विभक्त हो गया – पूर्वी यूरोप और पश्चिमी यूरोप।

(iii) द्वितीय विश्वयुद्ध के पश्चात पूँजीवादी विश्व तथा सोवियत रूस के बीच शीतयुद्ध की शुरुआत हुई और आगामी चार दशकों तक दोनों खेमों के बीच हथियारों की होड़ जारी रही।

8. रूस की क्रांति किसके नेतृत्व में हुई थी ?

उत्तर ⇒ 1917 ई० की रूसी क्राति बोल्शेविक दल के नेता लेनिन के नेतृत्व में हुई थी ।

9. प्रथम विश्वयुद्ध में रूस की पराजय ने क्रांति देता किया। कैसे ?

उत्तर ⇒ प्रथम विश्वयुद्ध में रूस मित्र राष्ट्रों की ओर से शामिल हुआ था जार का मानना था कि युद्ध के अवसर पर जनता सरकार का समर्थन करेगी में आंतरिक विद्रोह कमजोर पड़ जाएगा। परंतु जार को यह इच्छा परी नहीं हो सकी। विश्वयुद्ध में रूस की लगातार हार होती गई। सैनिकों के पास न तो अब अस्त्र-शस्त्र थे और न ही पर्याप्त रसद एवं वस्त्र। रूसी सेना की कमान स्वयं जा ने संभाल रखी थी। पराजय से उसकी प्रतिष्ठा को गहरी ठेस लगी। इस स्थिति से रूसी जनता और अधिक क्रुद्ध हो गयी तथा पूरी तरह से जारशाही को समाप्त के लिए कटिबद्ध हो गई। वस्तुतः प्रथम विश्वयुद्ध में पराजय रूस में क्रांति हेतु मार्ग प्रशस्त किया।

10. रूसीकरण की नीति क्रांति हेतु कहाँ तक उत्तरदायी थी ?

उत्तर ⇒ रूस में विभिन्न प्रजातियों के निवासी थे। इनमें स्लावों की संख्या सबसे अधिक थी। इनके अतिरिक्त फिन, पोल, जर्मन, यहूदी इत्यादि भी थे। ये भिन्न-भिन्न भाषा तथा रीति-रिवाज को मानते थे। इसलिए रूसी सरकार ने देश की एकता के लिए रूसीकरण की नीति अपनाई। जार की नीति थी—”एक जार, एक चर्च और एक रूस।” परंतु रूस का अल्पसंख्यक वर्ग सरकार की इस नीति से व्यग्र हो गया। जार ने देश के सभी लोगों पर रूसी भाषा, शिक्षा और संस्कृति लादने का प्रयास किया। 1863 ई० में इस नीति के विरुद्ध पोलों ने विद्रोह कर दिया जिसे दबा दिया गया। इस प्रकार रूसी राजतंत्र के प्रति उनका आक्रोश बढ़ता गया।

11. निहिलिज्म से आप क्या समझते हैं ? रूस पर इसका क्या प्रभाव पड़ा ?

उत्तर ⇒ रूसी नागरिकों का एक वर्ग ऐसा था जो चाहता था कि रूस में सुधार आन्दोलन जार के द्वारा किए जाएँ। जार एलेक्जेंडर द्वितीय ने कई सुधार कार्यक्रम भी चलाए, परंतु इससे सुधारवादी संतुष्ट नहीं हुए। इनमें से कुछ ने निहिलिस्ट आंदोलन आरंभ किए। ये निहिलिस्ट के नाम से जाने जाते थे। ये स्थापित व्यवस्था को आतंक का सहारा लेकर समाप्त करना चाहते थे। 1881 में जार एलेक्जेंडर द्वितीय की हत्या निहिलिस्टों ने कर दी। इन निहिलिस्टों के विचारों से प्रभावित होकर क्रांतिकारी जारशाही के विरुद्ध एकजूट होने लगे।

12. बौद्धिक जागरण ने रूसी क्रांति को किस प्रकार प्रभावित किया ?

उत्तर ⇒ 19 वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में रूस में बौद्धिक जागरण हुआ, जिसने लोगो का निरंकुश राजतंत्र के विरुद्ध बगावत करने की प्रेरणा दी। अनेक विख्यात लेखकों और बुद्धिजीवियों – लियो टॉलस्टाय, ईवान तुर्गनेव, फ्योदोर दोस्तोवस्की, मैक्सिम गोर्की ने अपनी रचनाओं द्वारा सामाजिक अन्याय एवं भ्रष्ट राजनीतिक व्यवस्था का विरोध कर एक नए प्रगतिशील समाज के निर्माण का आह्वान किया। रूसी लोग विशेषतः किसान और मजदूर कार्ल मार्क्स के दर्शन से गहरे रूप से प्रभावित हुए। वे शोषण और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करने को तत्पर हो गए।

13. नई आर्थिक नीति मार्क्सवादी सिद्धान्तों के साथ कैसे समझौता थी ?

उत्तर ⇒– साम्यवादी व्यवस्था में व्यक्तिगत सम्पत्ति की अवधारणा नहीं थी। परंतु लेनिन ने तत्कालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किसानों को जमीन का स्वामित्व दिया। व्यक्तिगत स्वामित्व में उद्योग चलाने का भी अधिकार नई आर्थिक नीति में दिया गया। स्पष्टतः यह नीति मार्क्सवादी सिद्धांतों के साथ समझौता थी परंतु इससे सोवियत संघ की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ।

14. स्टालिन का परिचय दीजिए।

उत्तर ⇒ लेनिन के बाद सत्ता स्टालिन के हाथों में आई। सोवियत संघ ने विकास के लिए उसने तीन पंचवर्षीय योजनाओं द्वारा औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया। कृषि, शिक्षा में सुधार किया तथा श्रमिकों की स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास किया। साथ ही उसने ऐसी नीति बनाई जिससे सर्वाधिकारी शासन की स्थापना हुई।

15. 1917 की बोल्शेविक क्रांति एक सर्वहारा क्रांति थी। स्पष्ट करें।

उत्तर ⇒ 1917 की बोल्शेविक क्रांति के पश्चात रूस ने सर्वहारा वर्ग को अनेक सुविधाएँ प्राप्त हुई। किसानों और मजदूरों को मतदान के अतिरिक्त अन्य राजनीतिक अधिकार मिले। व्यक्तिगत संपत्ति की समाप्ति तथा उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया गया, जिससे एक वर्गहीन समाज का निर्माण तथा सामाजिक समानता की स्थापना हुई। इन परिवर्तनों से रूस में किसानों तथा मजदूरों का सम्मान बढ़ा। इसलिए 1917 की वोल्शेविक क्रांति को सर्वहारा क्रांति कहा जाता है।

16. सर्वहारा वर्ग किसे कहते हैं ?

उत्तर ⇒ सर्वहारा वर्ग समाज का वैसा वर्ग है जिसमें किसान, मजदूर एवं आम गरीब लोग शामिल होते हैं। मार्क्स के अनुसार सर्वहारा वर्ग मजदुरों तथा श्रमिकों का वर्ग था जो सुविधाविहिन वर्ग था जिसे कोई अधिकार प्राप्त नहीं था। यह पुँजीपतियों के द्वारा शोषित तथा उपेक्षित वर्ग था।

17. शीतयुद्ध से आपका क्या अभिप्राय है ?

उत्तर ⇒ शीतयुद्ध प्रत्यक्ष युद्ध न होकर वाकद्वन्द्व द्वारा एक – दूसरे राष्ट्र को नीचा दिखाने का वातावरण है। द्वितीय विश्वयुद्ध के पश्चात पूँजीवादी राष्ट्रों और रूस के बीच इसी प्रकार का शीतयुद्ध चलता रहा।

18. रासपुटिन कौन था ?

उत्तर ⇒ रासपुटिन जार निकोलस II का गुरु था जो एक भ्रष्ट, बदनाम और रहस्यमय पादरी था।

19. खूनी रविवार क्या है ?

उत्तर ⇒ रूस में 9 जनवरी, 1905 को लोगों का समूह ‘रोटी दो’ के नारे के साथ सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए सेंट पीट्सवर्ग स्थित महल की ओर जा रहा था, परंतु जार की सेना इन निहत्थे लोगों पर गोलियाँ बरसाई जिसमें हजारों लोग मारे गए। इसलिए इस दिन को रूस में खूनी रविवार (लाल रविवार) के नाम से जाना जाता है।

20. रॉबर्ट ओवेन का संक्षिप्त परिचय दें।

उत्तर ⇒ इंगलैंड में समाजवाद का प्रवर्तक रॉबर्ट ओवेन को माना जाता है। इंगलैंड में औद्योगिक क्रांति के परिणामस्वरूप श्रमिकों के शोषण को रोकने हेतु ओवेन ने एक आदर्श समाज की स्थापना का प्रयास किया। उसने स्कॉटलैंड के न्यूलूनार्क नामक स्थान पर एक आदर्श कारखाना और मजदूरों के आवास की व्यवस्था की। इसमें श्रमिकों को अच्छा भोजन, आवास और उचित मजदूरी देने की व्यवस्था की गयी।

21. कार्ल मार्क्स के विषय में आप क्या जानते हैं ?

उत्तर ⇒ कार्ल मार्क्स का जन्म जर्मनी के राइन प्रांत के ट्रियर नगर में एक यहूदी परिवार में हुआ था। मार्क्स पर रूसो, मांटेस्क्यू एवं हीगले की विचारधारा का गहरा प्रभाव था। मार्क्स और एंगेल्स ने मिलकर 1848 में कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो अथवा साम्यवादी घोषणा-पत्र प्रकाशित किया। मार्क्स ने पूँजीवाद की घोर भर्त्सना की और श्रमिकों के हक की बात उठायी। उसने ‘दुनिया के मजदूरों एक हों’ का नारा दिया। मार्क्स ने अपनी विख्यात पुस्तक दास केपिटल का प्रकाशन 1867 में किया जिसे “समाजवादियों की बाइबिल” कहा जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top