महत्वपूर्ण तथ्य
1.मंदाकिनीवर्णनम् पाठ वाल्मीकि रामायण के अयोध्याकाण्ड से लिया गया है।
2. कालिदास अपनी पुस्तक रघुवंशकाव्य के तेरहवें सर्ग में भी मंदाकिनी का वर्णन किया है।
3. महर्षि वाल्मीकि अनुष्टुप् छन्द में प्रकृति का यथार्थ चित्रण किया है।
4. वनवास प्रसंग में राम-सीता, लक्ष्मण के साथ चित्रकुट पहुँचते हैं। जहाँ स्थित मंदाकिनी नदी का वर्णन करते हुए सीता को संबोधित करते हैं ।
5. यह नदी प्राकृतिक सम्पदाओं से सुशोभित मन को हर लेती है।
6. इस नदी का वर्णन कुबेर के नलिनी (सरोवर) से की है।
7. नदी का किनारा पक्षियों के कलरव, ऋषियों की तपस्या, पशु के झुण्ड, बड़े-बड़े वृक्ष जिस पर लताएँ आश्रय लिए हुए हैं, सुशोभित है।
8. पर्वतों पर बड़े-बड़े वृक्ष हवा से हिलने के कारण मानों नृत्य कर रहे हैं।
9. वृक्ष पर चकवा पक्षी अपनी मीठी वाणी से वातावरण को मुग्ध कर रही है ।
10. राम सीता को कहते हैं कि चित्रकुट तथा मन्दाकिनी का दर्शन कई जन्मों के पुण्य का फल है ।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1.कालिदास ने किस नदी का वर्णन किया है ?
【A】 बूढ़ी गंगा
【B】 मंदाकिनी
【C】 यमुना
【D】 कावेरी
Ans:- B
2. ‘मन्दाकिनीवर्णनम्’ पाठ में किस नदी का वर्णन है ?
【A】 गङ्गा
【B】 यमुना
【C】 सरस्वती
【D】 मंदाकिनी
Ans:- D
3. वाल्मीकि रामायण से कौन-सा पाठ संकलित है ?
【A】 विश्वशान्तिः
【B】 कर्णस्य दानवीरता
【C】 नीतिश्लोकाः
【D】 मन्दाकिनीवर्णनम्
Ans:- D
4. मंदाकिनी नदी किस पर्वत के निकट प्रवाहित होती है ?
【A】 चित्रकूट
【B】 हिमालय
【C】 मंडार
【D】 पारसनाथ
Ans:- A
5. ‘वनवासं’ प्रसंग में राम-सीता लक्ष्मण के साथ कहाँ पहुँचते हैं ?
【A】 विचित्रकूट
【B】 स्वर्णकूट
【C】 चित्रकूट
【D】 पर्णकूट
Ans:- C
6. नदियाँ समुद्र में कैसे मिलती हैं ?
【A】 नाम को छोड़कर
【B】 रूप को छोड़कर
【C】 नाम और रूप दोनों को छोड़कर
【D】 बिना किसी को छोड़े
Ans:- C
7. ‘मन्दाकिनी वर्णनम्’ पाठं, किस ग्रन्थ से संकलित है ?
【A】 रामायण से
【B】 महाभारत से
【C】 रघुवंश महाकाव्य से
【D】 विष्णु पुराण से
Ans:- A
8. ‘मंदाकिनी वर्णनम्’ पाठ के कवि कौन हैं ?
【A】 तुलसीदास
【B】 व्यास
【C】 वाल्मीकि
【D】 कालिदास
Ans:- C
9.’मन्दाकिनी वर्णनम्’ पाठ रामायण के किस काण्ड से संग्रहित है ?
【A】 अरण्यकाण्ड से
【B】 अयोध्याकाण्ड से
【C】 किष्किन्धा काण्ड से
【D】 सुन्दर कांड से
Ans:- B
10. मन्दाकिनी नदी में कौन स्नान करते हैं ?
【A】 मृगा
【B】 पक्षी
【C】 नर
【D】 ऋषि
Ans:- D
11. ‘रामायण’ पाठ के रचनाकार कौन है ?
【A】 सूरदास
【B】 वाल्मीकि
【C】 वेदव्यास
【D】 कालिदास
Ans:- B
12. अयोध्याकांड किस ग्रंथ का भाग है ?
【A】 रामायण
【B】 महाभारत
【C】 रघुवंश
【D】 भागवतगीता
Ans:- A
13. सीता रामचन्द्र की थी ?
【A】 माता
【B】 पुत्री
【C】 बहन
【D】 पत्नी
Ans:- D
14. मंदाकिनी नदी कहाँ है ?
【A】 अयोध्या
【B】 चित्रकूट
【C】 काशी
【D】 वृन्दावन
Ans:- B
15. नाचने के समान कौन दिखता है ?
【A】 पर्वत
【B】 नदी
【C】 वृक्ष
【D】 पक्षी
Ans:- A
16. मन्दाकिनी राजराज की क्या दिखती है ?
【A】 हंसिनीमिव
【B】 नलिनीमिव
【C】 निर्झरिणीमिव
【D】 गृहिणीमिव
Ans:- B
17. मंदाकिनी का वर्णन रामायण के किस कांड में है ?
【A】 अयोध्याकाण्ड
【B】 बालकाण्ड
【C】 सुंदरकांड
【D】 इनमें से कोई नहीं
Ans:- A
18. ‘रघुवंश’ काव्य की रचना किसने की है ?
【A】 महात्मा विदुर
【B】 महर्षि वाल्मीकि
【C】 महर्षि वेदव्यास
【D】 कालिदास
Ans:- D
लघु उत्तरीय प्रश्न
1.श्रीराम के प्रकृति सौंदर्य बोध पर अपने विचार लिखें।
उत्तर ⇒ श्रीराम वनगमन के दौरान चित्रकूट में कुछ दिन निवास करते हैं। इन्होंने गा और उसके आसपास का मनोहारी चित्रण किया है। इन पंक्तियों से उनका प्रकति के प्रति लगाव व सौन्दर्यबोध परिलक्षित होता है। वे कहते हैं परमपावन गंगा अनायास मन को आकर्षित करती है। निर्मल जल, रंग-बिरंगी छटा, ऊँची कछारें, वनस्पतियों से पूर्ण तट इन्हें आह्लादित करती है। इसकी शोभा से वशीभूत होकर उसमें खो जाते हैं।
2. गंगा तट पर कौन-सा रमणीय दृश्य श्रीराम के मन में रति उत्पन्न कर रहा है ?
उत्तर ⇒ मंदाकिनी के तट की प्राकृतिक सुषमा श्रीराम के मन में रति उत्पन्न कर रहा है। वे सीता से कहते हैं कि यह नदी प्राकृतिक उपादानों से संवलित चित्त को आकर्षित कर रही है।
3. किस कारण से मंदाकिनी का जल कलुषित हो गया है ?
उत्तर ⇒ पशु समूहों द्वारा पीये जाने से मंदाकिनी का जल कलुषित हो गया है।
4. स्त्रियों की विशेष रक्षा क्यों करनी चाहिए ?
उत्तर ⇒ स्त्रियाँ घर की लक्ष्मी है ये पूजनीया तथा महाभाग्यशाली है। ये पुण्यमयी और घर को प्रकाशित करने वाली कहीं गयी है। अत: स्त्रियाँ विशेष रूप से रक्षा करने योग्य होती हैं।
5. चित्रकूट की गंगा की शोभा का वर्णन अपने शब्दों में करें।
अथवा, मंदाकिनी की शोभा का वर्णन किस रूप में किया गया है ?
उत्तर ⇒वाल्मीकीय रामायण के अयोध्याकाण्ड की सर्ग संख्या-95 से संकलित इस पाठ में चित्रकूट के निकट बहने वाली मन्दाकिनी नामक छोटी नदी का वर्णन है। इस पाठ में आदिकवि वाल्मीकि की काव्यशैली तथा वर्णनक्षमता अभिव्यक्त हुई है। वनवास काल में जब राम सीता और लक्ष्मण के साथ चित्रकूट जाते हैं तब मंदाकिनी की प्राकृतिक सषमा से प्रभावित हो जाते है। वे सीता से कहते हैं कि यह नदी प्राकृतिक उपादानों से संवलित चित्त का आकर्षित कर रही है। रंग-बिरंगी छटा वाली यह, हंसों द्वारा सुशोभित हैं । ऋषिगण इसके निर्मल जल में स्नान कर रहे हैं। ऊँची कछारों वाली यह नदी . अत्यन्त रमणीय लगती है। श्रीराम सीता को मन्दाकिनी का वर्णन सुनाते हैं।
6. मंदाकिनीवर्णनम् से हमें क्या संदेश मिलता है ?
उत्तर ⇒ मंदाकिनीवर्णनम् महर्षि वाल्मिकीकृत रामायण के अयोध्याकांड के 95 सर्ग से संकलित है । इससे हमें यह संदेश मिलता है कि प्रकति हमारे निन दर लेती है तथा इससे पर्यावरण सुरक्षित रहता है। प्रकृति की शद्धता के प्रति हमें हमेशा ध्यान देना चाहिए।
7. मनुष्य को प्रकृति से क्यों लगाव रखना चाहिए ?
उत्तर ⇒ प्रकृति ही मनुष्य को पालती है, अतएव प्रकृति को शटर एव प्रकृति को शुद्ध होना चाहिए। पका वर्णन करके मनुष्य को लगाव वन सखमय एवं आनंदमय होगा । सीता को किन-किन रूपों में रखने का संदेश देते हैं। इससे हमारा जीवन सुखमय पर
8. मंदाकिनी का वर्णन करने में ‘राम’ सीता को किन संबोधित करते हैं ?
उत्तर ⇒ ‘परमपावनी गंगा’ की शोभा से वशीभूत ‘राम’ सीता , सुन्दरता का निरीक्षण करने के लिए अपने भाव प्रकट करते हैं; हे सोग विशालाक्षि ! शोभने ! आदि संबोधन से संबोधित करते हैं